लता मंगेशकर ने 'भारत रत्न' जीतने के बाद नहीं मनाया था जश्न, भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने बताई वजह

म्यूजिकल शो, 'नाम रह जाएगा' के आगामी एपिसोड में हृदयनाथ मंगेशकर ने अपनी दिवंगत बहन व सिंगर लता मंगेशकर के बारे में खुलासा किया कि, वह भारत रत्न जीतने के बाद खुश क्यों नहीं थीं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Jun 20, 2022 | 15:05:21 IST

दिवंगत महान गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) अब तक की सबसे महान सिंगर्स में से एक हैं और उन्हें किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। 36 विभिन्न भाषाओं में गाने रिकॉर्ड करने से लेकर 1989 में प्रतिष्ठित 'दादासाहेब फाल्के पुरस्कार' सहित कई पुरस्कार जीतने तक, लता मंगेशकर रॉयल अल्बर्ट हॉल लंदन में प्रदर्शन करने वाली पहली भारतीय थीं। हालांकि, दुर्भाग्य से 6 फरवरी 2022 को उनका निधन हो गया था।

6 फरवरी 2022 को लता मंगेशकर के निधन के बाद मुंबई के शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ महान गायिका का अंतिम संस्कार किया गया। प्रसिद्ध हस्तियों, राजनेताओं और बिजनेसमैन से लेकर देश के जाने-माने लोगों तक, हर कोई उनको अंतिम विदाई देने के लिए मौजूद था, जिन्होंने अपने गायन से भारतीय संगीत इंडस्ट्री में सब कुछ बदल दिया था।

(ये भी पढ़ें- Lata Mangeshkar Family: ये है लता मंगेशकर का पूरा परिवार, भाई-बहनें सभी हैं सिंगर)

'इंडियन एक्सप्रेस' की एक रिपोर्ट के अनुसार, म्यूजिकल रियलिटी शो 'नाम रह जाएगा' के फिनाले एपिसोड में हृदयनाथ मंगेशकर और उनकी बहन उषा मंगेशकर ने शो की शोभा बढ़ाई। भाई-बहन की जोड़ी ने अपनी दिवंगत बहन लता मंगेशकर के बारे में कई बातें साझा कीं। जब हृदयनाथ मंगेशकर को अपनी दिवंगत बहन और प्रतिष्ठित गायिका के साथ अपने बंधन के बारे में बताने के लिए कहा गया, तो भाई हृदयनाथ ने साझा किया कि, वह उनके बेहद करीब थीं। हृदयनाथ ने यह भी साझा किया कि, जब उनकी बहन ने 'भारत रत्न' जीता था, तो वह इससे खुश नहीं थीं। इसके पीछे का कारण बताते हुए उन्होंने कहा, "वह हमेशा चाहती थीं कि, मैं एक पुरस्कार जीतूं, वह उनका सपना था। जब उन्होंने 'भारत रत्न' जीता, तो उन्होंने इसे सेलिब्रेट नहीं किया, लेकिन जब मुझे 'पद्म श्री' मिला, तो उन्होंने इसे एक उत्सव की तरह मनाया।"

उषा मंगेशकर ने भी अपनी दिवंगत बहन और गायिका लता मंगेशकर के बारे में बातें कीं। उषा ने कहा कि, लता हर किसी की राय का सम्मान करती थीं, लेकिन बहन मीना मंगेशकर की प्रतिक्रिया ही उनके लिए सबसे ज्यादा मायने रखती थी। लता अपनी बहन के साथ जो सुंदर बंधन साझा करती थीं, उस पर विचार करते हुए उषा ने कहा, "मीना-ताई रिकॉर्डिंग के दौरान हमेशा लता-दीदी के साथ रहती थीं। स्टूडियो में रिकॉर्डिंग के बाद, लता-दी मीना-ताई से गाने पर उनके विचार पूछती थीं। वह मीना के सहमति बाद ही गाने के लिए आगे बढ़ती थीं। उन्होंने उन पर बहुत भरोसा किया।"

(ये भी पढ़ें- जब लता मंगेशकर ने कभी शादी न करने और बच्चे पैदा न करने के अपने फैसले के बारे में की थी बात)

म्यूजिकल शो के पहले के एपिसोड में प्रतिष्ठित गायिका आशा भोंसले भी शामिल हुई थीं। शो में अपनी उपस्थिति के दौरान आशा ने अपनी बहन की मृत्यु से अपने जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बात की थी। उसी पर विचार करते हुए आशा ने स्वीकार किया था कि, उन्हें इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा था कि, उनकी बहन अब उनके साथ नहीं हैं। उनकी प्रशंसा करते हुए आशा ने उस समय को याद किया था, जब लता मंगेशकर उनके पूरे परिवार की देखभाल करती थीं।

पुराने दिनों को याद करते हुए आशा भोंसले ने कहा था, "दीदी 80 रुपये कमाती थीं और हम उस पैसे से अपना घर चलाते थे। हम 5 लोग थे और हमारे कई रिश्तेदार होते थे, जो हमसे मिलने आते थे। दीदी ने कभी किसी को ना नहीं कहा, वह बांटने में विश्वास करती थीं। कई बार हम 2 आने के कुरमुरा (फूला हुआ चावल) खरीदते थे और चाय के साथ खाते थे। हमें कोई शिकायत नहीं थी, वो बहुत अच्छे पल थे। विश्वास नहीं कर सकती कि, वह चली गई हैं। मुझे अभी भी लगता है कि, वह मुझे मिल जाएंगी, किसी भी समय कॉल करेंगी।"

(ये भी पढ़ें- लता मंगेशकर की लव लाइफ: महाराजा राज सिंह संग अधूरी रह गई थी प्रेम कहानी, जिंदगी भर रहीं कुंवारी)

फिलहाल, जिस तरह से मंगेशकर भाई-बहन एक-दूसरे का सम्मान करते हैं, हमें उससे प्यार है। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Shruti Haasan का BF Santanu Hazarika से हुआ ब्रेकअप, एक महीने से रह रहे हैं अलग?

Arti Singh ने 'फेरे' के लिए पहनी सॉफ्ट पिंक साड़ी, 'मंगलसूत्र व सिंदूर' रस्म के दौरान हुईं भावुक

Arti Singh ने अपनी विदाई में खुद ड्राइव की गाड़ी, भाई Krushna Abhishek भी हुए हैरान

क्रिकेटर Krunal Pandya ने दूसरे बेटे का किया वेलकम, हॉस्पिटल से न्यूबोर्न बेबी संग शेयर कीं फोटोज

Moushumi Chatterjee का दामाद से झगड़ा: एक्ट्रेस बेटी पायल के अंतिम संस्कार में भी नहीं हुई थीं शामिल

Nysa Devgan ने Akshay-Twinkle के बेटे Aarav संग की पार्टी, BFF Orry ने शेयर की डिनर-फन टाइम की फोटो 

Arti की शादी में Bipasha पिंक शरारा में दिखीं स्टनिंग, Yuvika-Devoleena भी खूबसूरत लुक में आईं नजर

Agastya Nanda ने अवॉर्ड शो में बहन Navya Naveli Nanda का गाउन किया फिक्स, वीडियो ने जीता दिल

Arti Singh अपनी ब्राइडल एंट्री के दौरान हुईं इमोशनल, 'भाभी' Kashmera Shah भी रोक नहीं पाईं अपने आंसू

Jasmin Bhasin-Aly Goni इसी साल करने वाले हैं शादी? एक्टर ने कहा- 'शायद कुछ हो सकता है'

Gautam Singhania की पूर्व पत्नी Nawaz Modi तलाक समझौते पर बोलीं- 'मैं बस 25 प्रतिशत हिस्सेदारी..'

Krushna Abhishek-Kashmera Shah ने मामा Govinda के Arti की शादी में शामिल होने पर दी प्रतिक्रिया

Arti Singh की शादी की पहली झलक आई सामने, रेड लहंगे और चूड़े में खूबसूरत दिखीं दुल्हनिया

एक महीने के हुए Priya Malik के बेबी बॉय Zorawar, न्यू मॉम ने बेटे के पहले फोटोशूट की दिखाई झलक

'हीरामंडी' कास्ट की फीस: Sonakshi Sinha को मिली है सबसे ज्यादा सैलरी, जानें बाकी ने कितना किया चार्ज

Arijit Singh की लाइफ: रियलिटी शो से हुए थे बाहर, फेल शादी से Salman Khan संग झगड़े तक, जानें सब कुछ

Amol Parashar को डेट कर रहीं Konkona Sen Sharma? उनके पूर्व पति Ranvir Shorey ने की इसकी पुष्टि!

Pawan Kalyan ने की अपनी 164 करोड़ की संपत्ति की घोषणा, 'जनसेना' फाउंडर के पास हैं 11 महंगी कारें

Lara Dutta ने ट्रोलर्स द्वारा 'बुड्ढी' व 'मोटी' कहे जाने पर की बात, कहा- 'इससे लाइफ में कोई फर्क..' 

'भाग्य लक्ष्मी' फेम Maera Mishra ने BF Rajul संग की सगाई, सिल्वर लहंगे में दिखीं बेहद खूबसूरत