जब लता मंगेशकर ने कभी शादी न करने और बच्चे पैदा न करने के अपने फैसले के बारे में की थी बात

साल 2013 के एक साक्षात्कार में दिवंगत गायिका लता मंगेशकर ने कभी शादी न करने और अपना खुद का परिवार शुरू न करने के अपने फैसले के बारे में बात की थी। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

जब लता मंगेशकर ने कभी शादी न करने और बच्चे पैदा न करने के अपने फैसले के बारे में की थी बात

दिवंगत महान गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने आज यानी 6 फरवरी 2022 को पूरे देश की आंखें नम कर दी हैं। दुनिया भर में उनके लाखों प्रशंसकों से लेकर उनके परिवार तक, हर कोई लता के गौरवशाली जीवन को याद कर रहा है, जिन्हें प्यार से 'स्वर कोकिला' के रूप में जाना जाता था। उनका सात दशकों का करियर था और उन्होंने स्क्रीन पर कुछ प्रसिद्ध हस्तियों को अपनी आवाज दी थी।

lata mangeshkar

लता ने लगभग अस्सी साल जनता की नज़रों में बिताए थे। हालांकि, वह अफवाहों और गपशप से दूर रहने में कामयाब रही थीं। जहां उनके लिंक-अप की अफवाहें थीं, वहीं लता ने कथित रोमांस की खबरों पर हमेशा एक सम्मानजनक चुप्पी बनाए रखी थी। एक बार एक इंटरव्यू में लता ने कभी शादी न करने के अपने फैसले के बारे में बात की थी।

lata mangeshkar

(ये भी पढ़ें- लता मंगेशकर की लव लाइफ: महाराजा राज सिंह संग अधूरी रह गई थी प्रेम कहानी, जिंदगी भर रहीं कुंवारी)

'हिंदुस्तान टाइम्स' के साथ 2013 के एक साक्षात्कार में लता मंगेशकर ने अपने जीवन में विवाह, प्रेम और बच्चों की भूमिका पर खुलकर बात की थी। जब उनसे उस भाग्यशाली व्यक्ति के बारे में पूछा गया, जिसे उन्होंने अपना दिल दिया था। लता ने बड़ी खूबसूरती से कहा था कि, कुछ बातें सिर्फ दिल को जानने के लिए होती हैं। उन्होंने कहा था, "कुछ बातें ऐसी होती हैं, जो सिर्फ दिल को पता चलती हैं। मुझे इसे ऐसे ही रहने दो।"

lata mangeshkar

आगे इंटरव्यू में लता ने लोगों की सोच के बारे में बात की थी कि, 'एक महिला शादी और बच्चों के बिना अधूरी है।' उन्होंने कहा था कि, लोग बहुत सारी चीजों के बारे में बात करते हैं और हमें उन्हें नजरअंदाज करना सीखना होगा। गायिका ने यह भी कहा था कि, वह नकारात्मक ऊर्जाओं से दूर रहने में विश्वास करती हैं। उन्होंने साझा किया था कि, "लोग हर तरह की बातें करते हैं, इसलिए उन्हें नज़रअंदाज़ करना सीखें। अन्यथा, एक सुखी जीवन जीना मुश्किल होगा। नकारात्मक और निराशाजनक ऊर्जाओं को दूर रखा जाना चाहिए। मैंने हमेशा ऐसा किया है।"

lata mageshkar

शादी न करने के अपने फैसले के बारे में बात करते हुए लता ने साझा किया था कि, 'एक बार किरण राव ने कहा था कि, हमें पहले अपने भीतर खुशी ढूंढनी होगी।' उन्होंने यह भी कहा था कि, 'अगर हम पहला कदम नहीं हासिल करते हैं, तो शादी और बच्चों के माध्यम से खुशी पाने का अर्थ खो जाता है।'

Lata Mangeshkar

(ये भी पढ़ें- जब लता मंगेशकर अपने पहले स्टेज शो में पिता दीनानाथ की गोद में ही लगी थीं सोने, सुनाया था किस्सा)

लता मंगेशकर का जन्म इंदौर में हुआ था और वह कई स्क्रीन लीजेंड्स की आवाज रही हैं। उन्होंने 1942 में तेरह साल की उम्र में अपनी गायन यात्रा शुरू की थी। उन्होंने अपने सात दशक लंबे करियर में 30,000 से अधिक गाने गाए हैं। वह 'भारत रत्न', 'पद्म भूषण', 'दादा साहब फाल्के' और कई अन्य पुरस्कारों से नवाजी जा चुकी हैं।

Lata Mangeshkar

फिलहाल, लता मंगेशकर हमेशा अपने लाखों प्रशंसकों के दिलों में रहेंगी। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.