लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर ध्रुव राठी ने हिंदू रीति-रिवाजों और परंपराओं के अनुसार दूसरी बार अपनी पत्नी जूली से शादी की है। यहां देखिए उनकी ड्रीम वेडिंग का वीडियो।
प्रसिद्ध यूट्यूबर ध्रुव राठी (Dhruv Rathee) हर मुद्दे पर अपनी राय साझा करते हैं। वह सोशल मीडिया पर सबसे प्रभावशाली व्यक्तित्वों में से एक हैं, जिन्होंने उन तमाम विषयों पर अपने फैक्ट-चेक वीडियो के साथ हमारे दिलों में एक विशेष स्थान बनाया है, जिन पर चर्चा करने की आवश्यकता है। अब डिजिटल क्रिएटर ने सभी पारंपरिक भारतीय रीति-रिवाजों का पालन करते हुए अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड जूली से दूसरी बार शादी की है और उनकी अंतरंग शादी का वीडियो सामने आया है। आइए आपको दिखाते हैं।
(ये भी पढ़ें- दुल्हन ने सगाई में पहना मनीष मल्होत्रा का 'नूरानियत' सिल्वर लहंगा, दिखीं राजकुमारी)
पहले तो ये जान लीजिए कि, ध्रुव राठी ने अपने लाखों प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया था, जब उन्होंने 26 नवंबर 2021 को वियना में एक व्हाइट वेडिंग सेरेमनी में अपने सपनों की महिला जूली के साथ शादी रचाई थी। दुल्हन जूली एक सफेद गाउन में बहुत खूबसूरत लग रही थीं और उनके दूल्हे नेवी-ब्लू रंग के टक्सीडो में काफी जच रहे थे। अपने इंस्टा हैंडल से ध्रुव ने इसकी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, "हमारी शादी की कुछ तस्वीरें.. ध्रुव x जूली।"
वहीं, 13 मई 2022 को ध्रुव राठी ने अपनी प्रेमिका जूली के साथ अपनी भारतीय शादी का एक मजेदार व्लॉग शेयर किया। वीडियो की शुरुआत जूली ने अपनी मेहंदी और अपने लटके हुए केश को दिखाते हुए की। ध्रुव अब तक के सबसे कूल दूल्हे लग रहे थे, क्योंकि उन्हें अपनी शादी से कुछ घंटे पहले रील बनाते हुए भी देखा गया था। पारंपरिक हल्दी की रस्मों का पालन करने से लेकर साथ फेरे के दौरान वादे करने तक, जूली ने सब कुछ किया। यहां देखें वीडियो।
(ये भी पढ़ें- मनीष मल्होत्रा की दुल्हन ने पहना 'पाइनएप्पल येलो' लहंगा, संगीत के यूनिक ड्रेस ने जीता दिल)
दुल्हन चेरी लाल रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिस पर कढ़ाई का काम किया गया था। जूली ने अपने लुक को चोकर, लटकते हुए झुमके, एक नोज रिंग और एक मांग टीका के साथ एक्सेसराइज़ किया था। इसके अलावा, उन्होंने अपने शादी के लिए लाल रंग का चूड़ा, कार्नेशन्स से सजी एक बन और मिनिमल मेकअप का विकल्प चुना था। वहीं, ध्रुव ने आसमानी रंग की शेरवानी और सफेद रंग की धोती पहनी थी। उन्होंने अपनी वाइफ की दो बेशकीमती तस्वीरें साझा कीं और उन्हें कैप्शन में लिखा, "मेरी पद्मावती।"
लगभग पांच वर्षों तक डेटिंग करने के बाद ध्रुव ने आखिरकार वेलेंटाइन डे पर अपनी प्रेमिका की पहचान दुनिया के सामने लाई थी। जी हां! यूट्यूबर ने अपने प्रशंसकों को अपने रोमांटिक साइड दिखाए थे, जब उन्होंने जूली के साथ अपने इंस्टा हैंडल पर एक मनमोहक तस्वीर पोस्ट की थी। तस्वीर में दोनों साथी एक-दूसरे को किस करते हुए पहाड़ी पर ठंडी हवा का आनंद लेते हुए देखे जा सकते हैं। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, “5 साल बाद, उन्होंने आखिरकार मुझे सार्वजनिक रूप से एक तस्वीर पोस्ट करने दी। मैं वर्तमान में इंस्टाग्राम पर उनको फॉलो नहीं कर रहा हूं, और वह प्राइवेट रहना चाहती हैं, इसलिए आप सभी खोजना बंद कर सकते हैं।
(ये भी पढ़ें- इस दुल्हन ने शादी में पहना तरुण तहिलियानी का रोज पिंक 'काशीदाकारी' लहंगा, दिखीं राजकुमारी)
फिलहाल, हम ध्रुव और जूली की हमेशा के लिए खुशी की कामना करते हैं। तो आपको इनकी भारतीय शादी की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।