मनीष मल्होत्रा ​​की दुल्हन ने पहना 'पाइनएप्पल येलो' लहंगा, संगीत के यूनिक ड्रेस ने जीता दिल

हमारी 'ब्राइड ऑफ द वीक' अंजन सेठी ने अपनी शादी में पारंपरिक लाल लहंगा छोड़ डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​के कलेक्शन से एक पीले रंग का लहंगा चुना था। आइए आपको दिखाते हैं उनका लुक।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

मनीष मल्होत्रा ​​की दुल्हन ने पहना 'पाइनएप्पल येलो' लहंगा, संगीत के यूनिक ड्रेस ने जीता दिल

जब हम 'भारतीय शादी' की बात करते हैं, तो हमारे दिमाग में सबसे पहले पारंपरिक लाल कलर का शादी का जोड़ा आता है। ऐसा इसलिए भी है, क्योंकि हिंदू शादियों में लाल रंग को प्यार, नई शुरुआत और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। हालांकि, इस नए युग में अब दुल्हनें शादी के जोड़े का रंग चुनने में अधिक ध्यान देती हैं। अब दुल्हनें साधारण रंगों तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि ट्रेंड के अनुसार अपने शादी के आउटफिट का चयन करती हैं। 

Bride yellow dress

यहां एक ऐसी दुल्हन की बात हो रही है, जिन्होंने अपनी शादी के दिन पारंपरिक लाल रंग का लहंगा नहीं पहना था, बल्कि एक अलग रंग की ड्रेस पहनकर होने वाली दुल्हनों के लिए प्रेरणा बन गईं। इस दुल्हन ने पाइनएप्पल येलो कलर को चुना, जो जरूर आपका ध्यान अपनी तरफ खींच लेगा। इसे मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। 

Bride

(ये भी पढ़ें- इस दुल्हन ने शादी में पहना तरुण तहिलियानी का रोज पिंक 'काशीदाकारी' लहंगा, दिखीं राजकुमारी)

चलिए मनीष मल्होत्रा की दुल्हन अंजन सेठी से मिलते हैं, जिन्होंने अपने 'आनंद कारज समारोह' में पाइनएप्पल येलो कलर का लहंगा पहना था। दुल्हन के लहंगे की चोली पर सिल्वर कढ़ाई का वर्क हुआ था। दुल्हन का दुपट्टा पीले रंग का था, जिसमें सोने और चांदी की कढ़ाई वाले फूलों का काम किया गया था। वहीं, इसके चारों ओर एक सिल्वर गोटा पट्टी बॉर्डर भी था। दुल्हन अंजन के इस अनोखे रंग वाले आउफिट ने सोशल मीडिया पर लोगों का खूब ध्यान खींचा था। 

Bride yellow dress

दुल्हन ने अपने आउटफिट पर डायमंड चोकर सेट के साथ, हरे और सफेद रंग के मोतियों वाले झुमके पहने थे। दुल्हन ने नेकपीस के साथ, मांग टीका, माथा-पट्टी और चूड़ियां भी पहनी थीं। अंजन ने लाल चू़ड़े और गोल्डन कलीरे के साथ अपने लुक को बेहद शानदार बना दिया था। 

Maang teeka

Kaleeras

दुल्हन की मेकअप आर्टिस्ट अमृता बोके ने दुल्हन के बालों को कर्नेशन्स से सजे साफ-सुथरे जूड़े में बांध कर रखा था। अंजन ने पीच पिंक आई शैडो, आइब्रो, विंग्ड आईलाइनर, थिक आईलैशेस, पूरी तरह से कंटूरेड चीकबोन्स और पिंक लिप शेड को चुना था। अंजन के स्लीक हेयरडू और मेकअप ने उन्हें और सुंदर बना दिया था। 

Bride yello dress

Bride groom happy

(ये भी पढ़ें- सब्यसाची की इस दुल्हन ने अपनी शादी में पेस्टल पिंक लहंगे के साथ पहने अनोखे कलीरे)

अब तक हमने अंजन के पहनावे पर ही ध्यान दिया, लेकिन दूसरी तरफ अंजन के पति भी काफी हैंडसम लग रहे थे। दूल्हे ने सफेद रंग की सब्यसाची कलेक्शन की शेरवानी पहनी थी, जिसमें कढ़ाई का काम हुआ था। इस शेरवानी में अंजन के दूल्हे राजा काफी आकर्षक लग रहे थे। दूल्हे ने ग्रीन रंग से जड़े हुए नेकलेस और ब्राउन कलर के जूतों के साथ अपना लुक कम्पलीट किया था। 

Bride groom pose

Pheeras

Bride crying

दुल्हन ने अपने प्री-वेडिंग इवेंट में फैन्सी ब्लू धोती जंपसूट पहना था, जिस पर लिखा था, 'पापा डोन्ट प्रीच बाई शुभीका'। इसमें दुल्हन बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनकी नूडल स्ट्रैप रॉ सिल्क कोबाल्ट ड्रेस में सीक्विन, पर्ल्स, ग्लास बीड्स और चंकी मेटैलिक एक्सेंट में 3डी फ्लोरल कढ़ाई हुई थी। दुल्हन ने मांग टीका और चोकर नेकपीस भी पहना था। अंजन ने सिल्वर मेटल का क्लच और इंडो फ्यूजन के पिंक हील्स को कैरी किया था। 

blue dress bride

उन्होंने अपने लुक को स्टेटमेंट मांग टीका और चोकर नेकपीस से एक्सेसराइज किया था। अंजन ने सिल्वर मेटल का क्लच कैरी किया था और अपने इंडो फ्यूजन आउटफिट में गुलाबी रंग के पंप पहने थे।

Dhol

Blue dress bride

(ये भी पढ़ें- दुल्हन ने शादी में पहना था पेस्टल पिंक कलर का लहंगा, गुच्छेदार 'कलीरों' ने खींचा ध्यान)

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, अंजन सेठी का येलो कलर का लहंगा हर होने वाली दुल्हन के लिए इंस्पिरेशन हैं। तो क्या आपको भी उनका पाइनएप्पल येलो कलर का लहंगा पसंद आया? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.