दुल्हन ने शादी में पहना था पेस्टल पिंक कलर का लहंगा, गुच्छेदार 'कलीरों' ने खींचा ध्यान

हमारी 'ब्राइड ऑफ द वीक' जैस्मीन वाराह ने अपनी शादी के दिन के लिए एक खूबसूरत पेस्टल पिंक लहंगा-चोली चुना था और इसे यूनिक गुच्छेदार 'कलीरे' के साथ स्टाइल किया था। आइए उनके लुक के बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

दुल्हन ने शादी में पहना था पेस्टल पिंक कलर का लहंगा, गुच्छेदार 'कलीरों' ने खींचा ध्यान

जब किसी महिला की शादी की तारीख तय हो जाती है, तो कई तरह की भावनाएं उस महिला के मन में आती हैं। उस दुल्हन के मन में एक तरफ खुशी और उत्तेजना होती है, तो दूसरी ओर उदासी और थोड़ी घबराहट भी रहती है। ऐसा इसलिए भी होता है, क्योंकि दुल्हन ही पूरी शादी का मुख्य आकर्षण होती है। दुल्हन को अपनी शादी के लिए बेहतर कपड़े, ज्वेलरी, जूती और बैग्स आदि के अलावा एक शानदार मेकअप आर्टिस्ट भी तलाशना होता है। 

bride

यह कहना गलत नहीं होगा कि, आज के जमाने में दुल्हनें बेहद सोच समझकर अपनी शादी के कपड़ों का रंग चुनती हैं। अब वो जमाना चला गया है, जब दुल्हनें पुराने ट्रेंड के हिसाब से सिर्फ लाल रंग का शादी का जोड़ा पहनती थीं। आजकल दुल्हनें अपने शादी के जोड़े के साथ नए-नए प्रयोग करने लगी हैं, जिसमें उनकी फूलों वाली ज्वेलरी भी शामिल होती है। अब ऐसा देखा जाता है कि, दुल्हन अपनी शादी का जोड़ा या तो यूनिक चुनती हैं, या अपने दूल्हे के आउटफिट से मैचिंग वाला ड्रेस चुनती हैं। आज हम एक ऐसी ही दुल्हन के बारे में बात करने वाले हैं, जिन्होंने अपने होने वाले पति के आउटफिट से मिलता हुआ शादी का जोड़ा पहना था। इस हल्के गुलाबी रंग के शादी के जोड़े में दुल्हन बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 

the bride

हमारी 'ब्राइड ऑफ द वीक' जैस्मीन वाराह शादी के हल्के पिंक रंग के जोड़े में किसी शाही दुल्हन की तरह लग रही थीं। दुल्हन ने लहंगा-चोली पहना था, जिसमें डबल दुपट्टे का स्टाइल दिया गया था। दुल्हन ने पिंक कलर की चोली पहनी थी, जिसमें गोल्डन मोती और सीक्विन फ्लोरल पैटर्न बना था। दुल्हन के जोड़े की खूबसूरती उनकी सुंदरता में चार-चांद लगा रही थी। दुल्हन के दुपट्टे में पतली हेमलाइन थी, जिस पर बारीक गोल्डन ज़री का काम हुआ था।

bride

जैस्मीन ने अपने लुक को हैवी फाउंडेशन, हाई-डिफाइन्ड ब्रो, पिंक स्मोकी आईशैडो और डार्क कोहल-रिमेड आंखों के साथ पूरा किया था। वहीं, अपने लुक को बैलेंस में रखने के लिए दुल्हन ने पिंक न्यूड लिप शेड चुना था। दुल्हन ने अपने मांग टीका और पासा की जगह बनाने के लिए अपने बालों को स्लीक बन में रखा था। 

bride

(ये भी पढ़ें- पंजाबी ​​दुल्हन ने अपनी शादी में पहना मनीष मल्होत्रा का पीला लहंगा, स्टेटमेंट ज्वेलरी ने बढ़ाई शोभा)

दुल्हन ने अपने लुक को पोल्की ज्वेलरी से कम्पलीट किया था, जिसमें डायमंड्स, एमराल्ड ड्रॉप्स, नेकपीस, एक चोकर, एक जोड़ी इयररिंग्स, एक मांग टीका, एक नथ और एक पासा शामिल था। दुल्हन ने लाल चूड़ा और हाथ फूल पहना था, लेकिन दुल्हन के थ्री-टियर लीफ बंच कलीरे ने सभी का ध्यान आकर्षित किया था। दुल्हन पर यह कलीरा बेहद सुंदर लग रहा था। 

bride

जैस्मीन ने अपने पति गगन के आउटफिट के मैचिंग का आउटफिट चुना था। कपल ने एक ही रंग की ड्रेस चुनी थी, जिसमें दोनों शानदार लग रहे थे। दूल्हे ने हल्के गुलाबी रंग का कुर्ता और उसके साथ रेशमी जैकेट व पायजामा पहना था। गगन ने अपने लुक को जूतियों, मोतियों से जड़ी पगड़ी और दोशाला के साथ पूरा किया था। कपल ने आनंद कारज समारोह में शादी रचाई थी। 

bride groom

(ये भी पढ़ें- फैशन स्टाइलिस्ट दुल्हन ने निकाह में पहना सिल्वर ह्यूड ड्रेस, मिनिमल ज्वेलरी में लगीं अप्सरा)

फिलहाल, हमें तो दुल्हन का पूरा लुक काफी अच्छा लगा। वैसे, आपको उनके कलीरे कैसे लगे? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.