एक्ट्रेस अनन्या पांडे की चचेरी बहन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अलाना पांडे (Alanna Panday) ने 16 मार्च 2023 को अपने बॉयफ्रेंड आइवर मैक्रे संग शादी रचाई। अलाना की शादी में बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान और गौरी खान जैसे कई स्टार्स शामिल हुए। अपनी शादी के लिए अनन्या ने मनीष मल्होत्रा का खूबसूरत लहंगा पिक किया था। आइए आपको उनके वेडिंग लुक के बारे में बताते हैं।
शादी के लिए अलाना ने मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का लहंगा चुना था। अपने डी-डे पर उन्होंने आइवरी कलर का थ्रेड-वर्क लहंगा पहना था, जिसे छोटे मोतियों, बिगुल मोतियों और स्फटिकों से सजाया गया था। अलाना ने मनीष मल्होत्रा के सिग्नेचर वेल से अपने लुक को पूरा किया था। अलाना ने अपनी शादी में पहनी थी दादी की चूड़ी, पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
मेकअप की बात करें, तो अपने खुले बालों के साथ अलाना ने ब्लश्ड चीक्स, डिफाइन्ड ब्रो, आईलाइनर और न्यूड लिपस्टिक के साथ मिनिमल मेकअप का विकल्प चुना था। उन्होंने अपने लुक को स्टेटमेंट चोकर, नेकलेस, मांग टीका और अल्ट्रा-फाइन डायमंड से बने झुमके से एक्सेसराइज किया था।
इससे पहले, 12 मार्च 2023 को अलाना ने अपने मंगेतर आइवर मैक्रे, भाई अहान पांडे, बहन अनन्या पांडे और आलिया, अदिति भाटिया, अलाविया जाफ़री सहित अपनी पूरी गर्ल गैंग के साथ व्हाइट थीम वाले ब्रंच से शानदार तस्वीरें साझा की थीं। तस्वीरों में, अलाना क्रिस्टल और मोतियों से सजी एक आइवरी कलर की मिनी ड्रेस में काफी प्यारी लग रही थीं। वहीं, उनके मंगेतर ने मैचिंग पैंट के साथ एक सफेद शर्ट पहन रखी थी। सभी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।
अलाना और आइवर ने 13 नवंबर 2021 को मुंबई में सगाई की थी। अपने विशेष दिन के लिए अलाना ने एक ब्राउन कलर का हैवी लहंगा पहना था, जिसके साथ उन्होंने एक स्ट्रैपलेस क्रॉप टॉप पेयर किया था। उन्होंने अपने लुक को डायमंड ज्वेलरी, डेवी मेकअप और फूलों से सजे हेयरडू से और भी खूबसूरत बना दिया था। दूसरी ओर, उनके मंगेतर ने क्रीम कलर का आउटफिट पहना था।
यह 5 नवंबर 2021 को था, जब अलाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने समुद्र तट पर शानदार प्रपोजल की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं। आइवर ने अलाना को मालदीव में प्रपोज किया था। इस मौके पर अलाना ने एक शिमरी मोनोकिनी पहनी थी, जिसमें पीछे की तरफ कुछ एक्स्ट्रा फैब्रिक जोड़ा गया था। वहीं, आइवर ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्राइप्ड शर्ट में हैंडसम लग रहे थे, जिसे उन्होंने लाइट ब्लू पैंट के साथ पेयर किया था।
फिलहाल, अलाना का वेडिंग लुक आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।