फूड ब्लॉगर 'Zingy Zest' उर्फ Sarah Hussain ने की शादी, हैवी रेड लहंगे में दिखीं स्टनिंग

फूड ब्लॉगर 'जिंगी जेस्ट' उर्फ सारा हुसैन ने अपने प्यार सौरव नागर से शादी कर ली है। उन्होंने अपने शानदार ब्राइडल लुक से सभी का दिल जीत लिया। आइए आपको तस्वीरें दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

फूड ब्लॉगर 'Zingy Zest' उर्फ Sarah Hussain ने की शादी, हैवी रेड लहंगे में दिखीं स्टनिंग

फेमस फूड ब्लॉगर 'जिंगी जेस्ट' उर्फ ​​सारा हुसैन (Sarah Hussain) ने आखिरकार 26 नवंबर 2023 को अपने जीवन के प्यार सौरव नागर के साथ शादी करके सभी को सरप्राइज कर दिया। जहां इस समय ज्यादातर भारतीय दुल्हनें पेस्टल कलर्स के लहंगे पहनना पसंद करती हैं, वहीं सारा ने अपनी जड़ों से जुड़े रहना पसंद किया। उन्होंने रेड लहंगे में अपने ब्राइडल लुक से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

'जिंगी जेस्ट' उर्फ ​​सारा हुसैन ने सौरव नागर के साथ रचाई शादी

सौरव नागर के साथ अपनी शादी के लिए सारा ने रेड कलर का लहंगा चुना था, जो जरदोजी कढ़ाई और गोल्डन सीक्विन से सजाया गया था। उन्होंने इसे एक मैचिंग ब्लाउज के साथ स्टाइल किया था, जिसमें एक स्वीटहार्ट नेकलाइन और इसके चारों ओर गोल्डन एम्ब्रॉयडरी की गई थी। सारा ने स्टोन-स्टडेड नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स, मांग टीका और हाथ फूल चुना था। उन्होंने अपने लुक को गोल्डन कलीरे और रेड एंड ग्रीन कलर की चूड़ियों से पूरा किया था।

Zingy Zest AKA Sarah Hussain Gets Married

'जिंगी जेस्ट' उर्फ ​​सारा हुसैन ने अपनी शादी में पहना रेड लहंगा

दुल्हन ने अपने लहंगे को ब्रॉड बॉर्डर से सजे डुअल दुपट्टों के साथ स्टाइल किया था। जहां एक दुपट्टा उनके सिर पर था, वहीं दूसरा उनके कंधे पर था और उनकी वेस्ट के चारों ओर लिपटा हुआ था। ढीले कर्ल के साथ खुले बालों का चयन करते हुए सारा ने अपने मेकअप को मिनिमल, लेकिन एलिगेंट रखा था। उन्होंने न्यूड-टोन लिपस्टिक और सॉफ्ट स्मोकी आईज के साथ हाईलाइटेड चीक्स को चुना था। डिफाइन्ड आइब्रो और ग्लिटरी आईशैडो ने उनके लुक को पूरा किया था।

Zingy Zest AKA Sarah Hussain Gets Married

Zingy Zest AKA Sarah Hussain Gets Married

Pak एक्ट्रेस Madiha Imam ने इंडियन Moji Basar संग रचाई शादी, अरुणाचल प्रदेश में हुआ रिसेप्शन...झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

दूसरी ओर, उनके दूल्हे ने आइवरी कलर की शेरवानी पहनी थी, जिसमें सिल्वर एंड गोल्डन एम्बेलिश्मेंट थे। उनके आउटफिट में ब्रोकेड पैटर्न और फ्लोरल डिटेलिंग थी। अपने लुक को पूरा करने के लिए सौरव ने एक मैचिंग पगड़ी, एक दोशाला और एम्बेलिश्ड जूतियों को चुना था। सारा द्वारा साझा की गई तस्वीरों में से एक में वह सौरव को प्यार की मीठी किस देती हुई देखी जा सकती हैं।

Zingy Zest AKA Sarah Hussain Gets Married

इन्फ्लुएंसर्स Zarnab Fatima-Laraib Khalid की शादी: 'गेम ऑफ थ्रोन्स' इंस्पायर्ड था वलीमा... देखें फोटोज

'जिंगी जेस्ट' ने अपनी मेहंदी सेरेमनी में पहना था ग्रीन कलर का लहंगा

अपने मेहंदी समारोह के लिए सारा हुसैन ने ग्रीन कलर का लहंगा चुना था, जिसके चारों ओर गोल्डन पैटर्न थे। उन्होंने एक स्लीक चोकर, मैचिंग इयररिंग्स और मांग टीका चुना था। सारा ने अपने लहंगे को शीयर दुपट्टे के साथ स्टाइल किया था और खुला हेयरस्टाइल चुना था। जब कैमरे ने उन्हें क्लिक किया, तो वह अपनी खूबसूरत मेंहदी डिजाइन दिखाती नजर आईं। दूसरी ओर, सौरव मैरून कलर के एम्बेलिश्ड कुर्ता और व्हाइट पायजामा में बेहद हैंडसम लग रहे थे।

Zingy Zest AKA Sarah Hussain Ties The Knot

मेकअप आर्टिस्ट Meenakshi Dutt ने बेटे के आनंद कारज में पहना यूनिक लहंगा, पिंक लहंगे में स्टनिंग दिखीं दुल्हन... झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हमें सारा का वेडिंग और मेहंदी लुक बहुत पसंद आया। तो आपको ये कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.