इन्फ्लुएंसर्स Zarnab Fatima-Laraib Khalid की शादी: 'गेम ऑफ थ्रोन्स' इंस्पायर्ड था वलीमा, देखें फोटोज

यहां हम आपको पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर्स ज़र्नब फातिमा और लारैब खालिद की शादी की झलकियां दिखाने जा रहे हैं, जो किसी फेयरीटेल वेडिंग से कम नहीं थी। आइए दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

इन्फ्लुएंसर्स Zarnab Fatima-Laraib Khalid की शादी: 'गेम ऑफ थ्रोन्स' इंस्पायर्ड था वलीमा, देखें फोटोज

हर वेडिंग सीज़न में हमें कुछ सबसे यूनिक शादियां देखने को मिलती हैं, जिनमें दूल्हा-दुल्हन के आउटफिट से लेकर 'वरमाला' और बाकी की रस्में भी यूनिक अंदाज में होती हैं। फिर चाहे वह बीच वेडिंग हो या रॉयल वेडिंग और इस बार भी कुछ अलग नहीं है। दरअसल, हाल ही में पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर व कंटेंट क्रिएटर ज़र्नब फातिमा (Zarnab Fatima) और लारैब खालिद (Laraib Khalid) ने अपने मिलन का जश्न मनाते हुए कई उत्सवों के साथ एक ग्रैंड वेडिंग की, जिसकी झलकियां अब सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

ज़र्नब फातिमा और लारैब खालिद का यूनिक एयर बैलून स्विंग वेडिंग फोटोशूट

ज़र्नब फातिमा और लारैब खालिद ने अपनी शादी का जश्न ग्रैंड तरीके के साथ शुरू किया। कपल ने समुद्र तट पर एक स्पेशल एयर बैलून वाले झूले पर बैठकर फोटो क्लिक करवाई। कपल को राइड का आनंद लेते हुए भी देखा गया। शाम को जब सूरज क्षितिज पर डूबा, तो झूला भी जगमगा उठा और उसकी सुंदरता कई गुना बढ़ गई।

Zarnab Fatima and Laraib Khalid Wedding

Zarnab Fatima and Laraib Khalid Wedding

जब दुबई में हुई ग्रैंड इंडियन वेडिंग: डायमंड ज्वेलरी से हेलीकॉप्टर और 350 किलो गुलाब तक, देखें फोटोज

रेड एंड गोल्डन थीम वाला निकाह समारोह

दुनिया भर में लोकप्रिय पेस्टल थीम के विपरीत, ज़र्नब फातिमा और लारैब खालिद ने पारंपरिक रेड एंड गोल्डन कलर के थीम पर निकाह करने का फैसला किया। इस कपल का निकाह कराची के काउंटी सराय में हुआ। वेन्यू को सुनहरी रोशनी के साथ सफेद फूलों से सजाया गया था। जहां तक कपल की बात है, ज़र्नब फातिमा गोल्डन लहंगे में सजी हुई थीं, जबकि लारैब खालिद अपनी गोल्डन पठानी शेरवानी में बिल्कुल रॉयल लग रहे थे।

Zarnab Fatima and Laraib Khalid Wedding

Zarnab Fatima and Laraib Khalid Wedding

जब दुबई में 70 किलो सोने की ईंटों से तौली गई थी पाकिस्तानी दुल्हन, रेड एंड ग्रीन लहंगे में दिखी गॉर्जियस, वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने अपनी रुखसती के लिए भी रॉयल कलर के कपड़े पहने थे। इस रस्म के लिए ज़र्नब ने बेज घूंघट के साथ मैरून कलर का जोड़ा पहना हुआ था। लारैब ने इस कार्यक्रम के लिए आइवरी कलर की शेरवानी पहनी थी और उसी रंग का शॉल कैरी किया था।

Zarnab Fatima and Laraib Khalid Wedding

Zarnab Fatima and Laraib Khalid Wedding

ज़र्नब फातिमा और लारैब खालिद का 'गेम ऑफ थ्रोन्स' इंस्पायर्ड वलीमा

ज़र्नब फातिमा और लारैब खालिद ने एक भव्य वलीमा आयोजित किया था, जो पॉपुलर ड्रामा सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' से काफी प्रेरित था। दूल्हे और दुल्हन की कुर्सी को शाही सिंहासन के रूप में डिजाइन किया गया था और उनकी सजावट फूलों पर आधारित थी। ज़र्नब फातिमा पन्ना स्टडेड सिल्वर गाउन सजी हुई थीं। वहीं, लारैब खालिद थ्री पीस सूट में बेहद डैशिंग लग रहे थे।

Zarnab Fatima and Laraib Khalid Wedding

Zarnab Fatima and Laraib Khalid Wedding

MA Yusuff Ali की भतीजी Fathima की UAE में हुई रॉयल वेडिंग, वेन्यू से सजावट तक, सबकुछ था बेहद खास, तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, ज़र्नब फातिमा और लारैब खालिद की शादी के जश्न की तस्वीरों आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.