दुबई में 70 किलो सोने की ईंटों से तौली गई पाकिस्तानी दुल्हन, रेड एंड ग्रीन लहंगे में दिखी गॉर्जियस

दुबई में एक पाकिस्तानी बिजनेसमैन ने अपनी बेटी को उसकी शादी के दिन 70 किलोग्राम ईंटों से तौला, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

दुबई में 70 किलो सोने की ईंटों से तौली गई पाकिस्तानी दुल्हन, रेड एंड ग्रीन लहंगे में दिखी गॉर्जियस

शादी का दिन हर किसी की लाइफ में काफी खास होता है। पिछले कुछ सालों में शादी करने के तरीके में बहुत बदलाव आए हैं। जहां कुछ लोग शादी को सादगीभरा रखते हुए इस खुशी में सिर्फ अपने परिवार और करीबियों को ही शामिल करते हैं, तो कुछ लोग अपने डी-डे को यादगार बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते और उसके लिए वे तमाम वो काम करते हैं, जिससे उनकी शादी इंटरनेट पर तहलका मचा दे।  

हाल ही में, एक पाकिस्तानी दुल्हन ने भी अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कुछ ऐसा ही किया है। दरअसल, दुल्हन को सोने की ईंटों से तौला गया और इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

pakistani bride

सोने की ईंटों से तौली गई पाकिस्तानी दुल्हन

सोना एशियाई शादी का सबसे अभिन्न अंग रहा है, खासकर भारत और पाकिस्तान में। शादी के बंधन में बंधने पर दुल्हन को उसके परिवार की ओर से सोने के आभूषण उपहार में दिए जाते हैं। हालांकि, एक पाकिस्तानी बिजनेसमैन ने उस समय सभी के होश उड़ा दिए, जब उसने अपनी बेटी को उसके वजन के बराबर सोने की ईंटों से तौल दिया।

दुल्हन ने अपने वेडिंग डे पर मल्टीकलर ब्लाउज के साथ रेड कलर का दुपट्टा और ग्रीन कलर का शानदार लहंगा पहना हुआ था। वैसे, इसमें कोई शक नहीं कि दुल्हन अपने शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही थी, जिसे तराजू के एक पलड़े पर बैठाया गया था, जबकि दूसरे पलड़े में उसके वजन के बराबर सोने की बड़ी-बड़ी ईंटें रखी हुई थीं।

gold bricks

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

पाकिस्तानी दुल्हन को सोने की ईंटों से तौलने पर नेटिजंस की प्रतिक्रिया

दुबई में हुई इस शादी का वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर सामने आया, वैसे ही नेटिजंस ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। जहां कई लोगों ने इसे पैसे की बर्बादी कहा, तो वहीं कुछ ने पाकिस्तान में आर्थिक संकट के समय अपना रुतबा दिखाने के लिए बिजनेसमैन की आलोचना की। एक यूजर ने लिखा, ''इतना पैसा अगर गरीबों को बांटा होता या उनके घर राशन डलवाया होता, तो कितनी दुआएं लगती उन लोगों को।' एक अन्य नेटिजन ने यह भी लिखा, "पाकिस्तान में खाने के लिए खाना नहीं है, लोग भूख से मर रहे हैं। पाकिस्तान को कोई कर्ज नहीं दे रहा है और आप दिखावा कर रहे हैं।"

pakistani bride

gold bricks

पाकिस्तानी दुल्हन ने बताई सोने की ईंटों की सच्चाई!

वीडियो में नजर आ रही दुल्हन का नाम आयशा ताहिर है। वीडियो को लेकर निगेटिव कमेंट्स मिले, तो दुल्हन ने सोने की ईंटों का सच बता दिया। उन्होंने साझा किया कि उन्होंने पॉपुलर बॉलीवुड फिल्म 'जोधा अकबर' की थीम को अपनाने के लिए सोना तौलने की रस्म को शामिल किया था। उन्होंने कहा कि लोगों ने पूरे वीडियो का गलत मतलब निकाला और उन्होंने इसे दहेज बताया। दुल्हन ने आगे बताया कि ईंटे असली नहीं थीं और उन पर सोने की परत चढ़ी हुई थी, जिन्हें दूल्हे के परिवार ने दुल्हन की ड्रेस और ज्वेलरी को ध्यान में रखते हुए तैयार किया था। 

(जब फायरक्रैकर गन से जल गया दुल्हन का चेहरा, वेडिंग सेलिब्रेशन में हुआ हादसा, देखें वीडियो)

फिलहाल, पाकिस्तानी दुल्हन द्वारा फिल्म 'जोधा अकबर' के सीन को रिक्रिएट किए जाने पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.