पाकिस्तानी सिंगर Iqra Kanwal ने सरसों के खेत में रखी अपनी शानदार 'DDLJ' थीम बेस्ड हल्दी सेरेमनी

'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का क्रेज 28 साल बाद भी लोगों के दिलों में ताजा है। इतना कि एक पाकिस्तानी सिंगर ने सरसों के खेत में आइकॉनिक फिल्म पर बेस्ड 'हल्दी' सेरेमनी आयोजित की। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

पाकिस्तानी सिंगर Iqra Kanwal ने सरसों के खेत में रखी अपनी शानदार 'DDLJ' थीम बेस्ड हल्दी सेरेमनी

'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को भारतीय सिनेमा के इतिहास में रिलीज हुई सबसे सफल फिल्मों में से एक माना जाता है। यह फिल्म रिलीज होने के 28 साल बाद भी आइकॉनिक बनी हुई है। लोग आज भी फिल्म की झलक पाने के लिए सिनेमा हॉल में आते हैं। हाल ही में, ऐसे ही एक 'DDLJ' के पाकिस्तानी फैन ने हमारा ध्यान खींचा।

दरअसल, पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर व पाकिस्तानी सिंगर इकरा कंवल (Iqra Kanwal) ने हाल ही में अपनी लैविश हल्दी सेरेमनी आयोजित की, जिसमें सिंगर ने अपने खास दिन के लिए 'DDLJ' बेस्ड थीम रखी थी। दुल्हन और उनके होने वाले शौहर अरीब परवेज़ ने न केवल समारोह के लिए मैचिंग येलो कलर की ड्रेस पहनी, बल्कि सरसों के खेत में एक मजेदार शूट भी किया।

Pakistani Singer Iqra Kanwal Haldi Ceremony

अरीब परवेज के साथ इकरा कंवल की 'DDLJ' थीम बेस्ड हल्दी सेरेमनी

12 दिसंबर 2023 को इकरा कंवल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने मायुन समारोह (हल्दी सेरेमनी) से तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की। सिंगर अपने येलो कलर के गरारे में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, जिसमें जटिल एम्बेलिश्मेंट और गोल्डन ज़री का वर्क था। ग्लैम के लिए इकरा ने न्यूड व डेवी लुक और पीच लिप्स के साथ अपने मेकअप को मिनिमल रखा था। उन्होंने अपने लुक को शैल एक्सेसरीज और परांदा में बंधे बालों से पूरा किया था।

Pakistani Singer Iqra Kanwal Haldi Ceremony

Pakistani Singer Iqra Kanwal Haldi Ceremony

Pakistani Singer Iqra Kanwal Haldi Ceremony

होने वाले दूल्हे अरीब लाइट ब्लू कलर के कुर्ता और मैचिंग चुन्नी के साथ व्हाइट पठानी सलवार में बेहद हैंडसम लग रहे थे। कुर्ते पर पैचवर्क किया गया था, जिससे यह और भी अधिक फेस्टिव लग रहा था। इस कपल ने येलो फूल वाले सरसों के खेत के बीच पोज़ दिया और यहां तक ​​कि आइकॉनिक बांह फैलाए हुए SRK के पोज को भी कॉपी किया। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "हमारा 'DDLJ' वर्जन।"

Pakistani Singer Iqra Kanwal Haldi Ceremony

Pakistani Singer Iqra Kanwal Haldi Ceremony

Pakistani Singer Iqra Kanwal Haldi Ceremony

(Fawad Khan से Urwa Hocane तक: 10 फेमस पाकिस्तानी सेलेब्स, जिन्होंने कम उम्र में रचाई शादी)

इकरा कंवल और अरीब परवेज की ड्रीमी वेडिंग

इकरा और अरीब ने अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में एक शानदार निकाह समारोह में शादी रचाई। कपल ने आइवरी टोन वाला ब्राइडल सेट चुना था, जहां दुल्हन ने व्हाइट लहंगे के साथ हैवी एम्बेलिश्ड आइवरी चोली पहनी थी। दुल्हन अपने सॉफ्ट ग्लैम लुक में रॉयल लग रही थीं और उनके पति अरीब ने व्हाइट शेरवानी में इकरा को मैच किया था। अरीब ने मिरर-एम्बेलिश्ड चुन्नी और जेल्ड सेट बालों के साथ अपने लुक को शानदार बनाया था।

Pakistani Singer Iqra Kanwal Haldi Ceremony

Pakistani Singer Iqra Kanwal Haldi Ceremony

Adnan Sami से Atiqa Odho तक: वो पाकिस्तानी सेलेब्स, जिन्होंने तीन बार रचाई शादी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, इकरा कंवल और अरीब परवेज के 'DDLJ' थीम पर बेस्ड हल्दी सेरेमनी की झलकियां आपको ​कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.