Adnan Sami से Atiqa Odho तक: वो पाकिस्तानी सेलेब्स, जिन्होंने तीन बार रचाई शादी 

यहां हम आपको उन पाकिस्तानी सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने एक या दो नहीं, बल्कि 3 बार शादी रचाई। इनमें अदनान सामी से लेकर अतीका ओधो तक का नाम शामिल है।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Adnan Sami से Atiqa Odho तक: वो पाकिस्तानी सेलेब्स, जिन्होंने तीन बार रचाई शादी 

हम अक्सर सुनते हैं कि शादियां स्वर्ग में तय होती हैं, लेकिन कभी-कभी किसी रिश्ते में हमेशा के लिए बने रहना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कुछ लोग अपने रिश्ते को खत्म करना ही बेहतर समझते हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि वे प्यार या शादी को दूसरा मौका नहीं देते। ग्लैमर इंडस्ट्री में यह बहुत आम है, जहां कुछ सेलेब्स ने एक से ज्यादा शादियां की हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे पाकिस्तानी सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने एक या दो नहीं, बल्कि तीन या उससे ज्यादा बार शादियां की हैं। 

1. शमून अब्बासी

 Shamoon Abbasi

पाकिस्तानी अभिनेता-निर्देशक और स्क्रीन राइटर शमून अब्बासी विलेन की भूमिका निभाने के लिए जाने जाते हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने एक, दो या तीन नहीं, बल्कि चार शादियां की हैं। शमून ने पहली बार 1997 में अभिनेत्री जवेरिया अब्बासी से शादी की थी, जिनसे उन्होंने 2009 में तलाक ले लिया था। इसके बाद उन्होंने 2009 में अभिनेत्री हुमैमा मलिक को 'कुबूल है' कहा। हालांकि, उनकी शादी भी ज्यादा नहीं टिकी और एक साल बाद 2010 में दोनों का तलाक हो गया। 

 Shamoon Abbasi

तीसरी बार शमून को 2010 में जावेरिया रंधावा में प्यार मिला, लेकिन 2014 में वे भी अलग हो गए थे। इसके बाद, 2019 में शमून ने मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस शेरी शाह से चौथी शादी की। अभिनेता ने एक बार अपनी चार शादियों के बारे में बात करते हुए कहा था कि वह सिर्फ एक गर्लफ्रेंड नहीं बल्कि एक जीवनसाथी चाहते हैं।

2. फ़ैसल क़ुरैशी

मल्टी-टैलेंटेड एक्टर फ़ैसल क़ुरैशी ने भी तीन शादियां की हैं। पहली शादी उन्होंने 18 साल की उम्र में की थी। हालांकि, निकाह के 3 साल बाद वे अपनी पहली पत्नी से अलग हो गए थे। उनकी एक बेटी भी है। बाद में फैसल ने 24 साल की उम्र में दूसरा निकाह किया, जो कुछ महीनों तक ही चला था। तीसरी शादी उन्होंने 2010 में सना से की और फिलहाल, कपल अपनी बेटी और बेटे के साथ अपनी लाइफ एंजॉय कर रहा है।

faisal

3. नूर बुखारी

पाकिस्तानी अभिनेत्री नूर बुखारी ने भी चार बार शादी की है। पहली शादी उन्होंने 2004 में दुबई स्थित भारतीय बिजनेसमैन विक्रम से की थी। हालांकि, कुछ मतभेदों के कारण जल्द ही दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद नूर ने निर्देशक फारूक मेंगल संग निकाह किया, लेकिन महज चार महीने में उनका भी तलाक हो गया। 

noor bukhari

नूर की तीसरी शादी पाकिस्तानी राजनेता औन चौधरी से हुई और दोनों ने महज पांच महीने के भीतर अपने रास्ते अलग कर लिए थे। इसके बाद, 2015 में नूर ने अभिनेता वली हामिद खान से शादी की। अपनी तीन असफल शादियों के बाद, नूर को शादी में बने रहने के लिए बहुत दबाव का सामना करना पड़ा था, लेकिन दुर्भाग्य से उनकी चौथी शादी भी टूट गई थी।

4. अदनान सामी

adnan sami

अदनान सामी भारत और पाकिस्तान के पॉपुलर सिंगर हैं, जिन्होंने 3 शादियां रचाई हैं। सिंगर की पहली शादी 1993 में अभिनेत्री ज़ेबा बख्तियार से हुई थी। उनका एक बेटा  अज़ान सामी खान है। शादी के तीन साल बाद ज़ेबा और अदनान अलग हो गए थे। फिर 2001 में अदनान ने सबा गलादारी को 'कुबूल है' कहा, लेकिन उनका ये रिश्ता भी ज्यादा नहीं चल पाया था और एक साल के अंदर ही दोनों का तलाक हो गया था।

अदनान की तीसरी शादी एक सेवानिवृत्त राजनयिक की बेटी रोया खान से हुई थी। 2010 में अपनी शादी के बाद अदनान और रोया ने 2017 में एक बच्ची का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने प्यार से मदीना सामी खान रखा। फिलहाल, दोनों अपनी लाइफ के हर पल को एंजॉय कर रहे हैं।

adnan sami

5. अतीका ओधो

अतीका ओधो पाकिस्तानी शोबिज इंडस्ट्री में एक बहुत लोकप्रिय नाम हैं। इस खूबसूरत अभिनेत्री की पहली शादी महज 15 साल की उम्र में हुई थी। अतीका ने 16 साल की उम्र में अपनी बेटी को जन्म दिया था। वह 19 साल की थीं, जब वह दूसरी बार एक बेटे की मां बनी थीं। हालांकि, अतीका की पहली शादी लंबे समय तक नहीं टिक पाई और वह अपने पति से अलग हो गईं। 21 साल की उम्र में अतीका ने प्यार को दूसरा मौका दिया और जावेद अखुंद संग निकाह किया और एक बेटे व एक बेटी का स्वागत किया, लेकिन कुछ साल बाद जावेद और अतीका का भी तलाक हो गया।

atiqa

2012 में अतीका ने राजनेता और बिजनेसमैन समर अली खान से शादी कर ली। एक बार अतीका ने समर से शादी करने पर बात की थी और कहा था वह और समर अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि यह उनका बेटा ही था, जिसने उन्हें समर से शादी करने का सुझाव दिया था। दोनों ने घर पर ही परिवार के करीबी सदस्यों की मौजूदगी में सादे तरीके से निकाह किया था। (Fawad Khan से Urwa Hocane तक: 10 फेमस पाकिस्तानी सेलेब्स, जिन्होंने कम उम्र में रचाई शादी)

atiqa

फिलहाल, इन सेलेब्स की एक से अधिक बार शादी करने के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.