Sanya Malhotra की बहन Shagun ने 'कथल' प्रोड्यूसर Achin Jain से की शादी, पहना पेस्टल पिंक लहंगा

बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा की बहन शगुन मल्होत्रा ने अपने प्यार और फिल्म निर्माता अचिन जैन से शादी कर ली है। आइए आपको तस्वीरें दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Sanya Malhotra की बहन Shagun ने 'कथल' प्रोड्यूसर Achin Jain से की शादी, पहना पेस्टल पिंक लहंगा

अचिन जैन (Achin Jain) बॉलीवुड इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोड्यूसर्स में से एक हैं। उन्होंने 'गुप्त ज्ञान', 'किल', 'कथल', 'पगलैट', 'हरामखोर', 'ताज महल', 'स्लीपिंग पार्टनर' समेत कई अन्य फिल्मों का प्रोडक्शन किया है। इसके अलावा, वह फिल्म 'द एलीफेंट विशपर्स' के प्रोड्यूसर्स में से एक थे, जिसने 2023 में 'बेस्ट डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी' में ऑस्कर जीता था। मौजूदा समय में अचिन पर्सनल फ्रंट पर ऊंची उड़ान भर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने हाल ही में अपने जीवन के प्यार शगुन मल्होत्रा (बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा की बहन) से शादी की। 

'कथल' निर्माता अचिन जैन ने सान्या मल्होत्रा की बहन शगुन मल्होत्रा से की शादी 

9 दिसंबर 2023 को अचिन जैन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सान्या मल्होत्रा की बहन शगुन मल्होत्रा के साथ अपनी शादी की पहली तस्वीर साझा की। मोनोक्रोमैटिक फोटो में लवबर्ड्स को क्यूट मोमेंट शेयर करते हुए देखा जा सकता है। दूल्हे को अपनी दुल्हन के माथे पर किस करते हुए देखा गया, जबकि दुल्हन अपनी आंखें बंद करके इस पल का आनंद ले रही थीं। बिना किसी संदेह के यह तस्वीर एक-दूसरे के प्रति उनके प्यार के बारे में बहुत कुछ कहती है। तस्वीर शेयर करते हुए अचिन ने लिखा, "आपके प्यार की गर्माहट में, मुझे हमेशा के लिए अपना घर मिल गया।"

sanya

सान्या मल्होत्रा ने अपने जीजू के पोस्ट पर दी प्रतिक्रिया 

इसके तुरंत बाद इंडस्ट्री के उनके दोस्तों ने पोस्ट के कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रियाओं की बाढ़ ला दी। हालांकि, यह सान्या की प्रतिक्रिया थी, जिसने हमारा ध्यान खींचा। ऐसा लग रहा था कि अभिनेत्री अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने में असमर्थ थीं, क्योंकि उन्होंने कमेंट बॉक्स में दिल वाले इमोजी से लेकर आंसू भरी आंखों वाले इमोजी तक, सान्या की टिप्पणी उनकी बहन के प्रति उनके प्यार को दर्शाती है।

sanya

सान्या की बहन शगुन अपनी शादी में लाइट पिंक कलर के लहंगे में दिखीं बेहद खूबसूरत

अपने खास दिन के लिए सान्या की बहन ने पेस्टल पिंक कलर का लहंगा चुना था, जिस पर गोटा पट्टी का वर्क था। दुल्हन ने अपने लहंगे को मैचिंग ब्लाउज और डुअल दुपट्टे के साथ स्टाइल किया था। इसके अलावा, उनके एक दुपट्टे के बॉर्डर पर किरण गोटा वर्क था, जो उनके लुक को और निखार रहा था।

shagun

शगुन ने एक स्टेटमेंट नेकलेस, इयररिंग्स, मांग टीका, चूड़ा और गोल्डन कलीरे के साथ अपने लुक को निखारा था। डेवी मेकअप और स्लीक बन ने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए थे। दूसरी ओर, अचिन ने अपनी दुल्हन को गोल्डन कलर की प्रिंटेड शेरवानी से मैच किया था। उन्होंने इसे व्हाइट पायजामा और मैचिंग पगड़ी के साथ स्टाइल किया था। दूल्हे ने ग्रीन पर्ल हार के साथ अपना लुक पूरा किया था।

सान्या मल्होत्रा अपनी बहन की शादी में ग्रीन कलर की सिल्क साड़ी में दिखीं सुंदर

अपनी बहन की शादी के लिए सान्या ने एलिगेंट लुक चुना था। उन्होंने एक सुंदर ग्रीन कलर की रेशमी साड़ी चुनी थी, जिसमें बूटी वर्क और ब्रॉड बॉर्डर था। उन्होंने इसे एक प्लंजिंग ब्लाउज, एक स्टेटमेंट नेकलेस, इयररिंग्स, डेवी मेकअप और एक स्लीक बन के साथ स्टाइल किया था।

sanya

सान्या की बहन शगुन ने अपनी मेहंदी सेरेमनी पर पहना था लाइट ब्लू कलर का कुर्ता सेट 

सान्या की बहन शगुन अपनी मेहंदी सेरेमनी पर बिल्कुल गुड़िया जैसी लग रही थीं। उन्होंने पारंपरिक कलर्स को छोड़कर लाइट ब्लू कलर का कुर्ता सेट चुना था। उनके आउटफिट में अनारकली थी, जो कलरफुल थ्रेड की एम्ब्रॉयडरी वर्क से सजी हुई थी। उन्होंने इसे मैचिंग पायजामा और दुपट्टे के साथ स्टाइल किया था।

shagun

उन्होंने अपने लुक को डेवी मेकअप और डैगलिंग इयररिंग्स से पूरा किया था। दूसरी ओर, अचिन मैरून कलर के कुर्ता-पायजामा सेट में हैंडसम लग रहे थे। सान्या के लुक की बात करें, तो उन्होंने व्हाइट कलर का कुर्ता सेट पहना था और उसे रेड दुपट्टे के साथ पेयर किया था। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप और सिग्नेचर कर्ली हेयरस्टाइल से पूरा किया था।

शगुन और अचिन ने अपनी हल्दी सेरेमनी में पहने व्हाइट आउटफिट

अपनी हल्दी सेरेमनी के लिए शगुन ने व्हरइट कलर का शरारा सेट चुना था। उनके आउटफिट में एक कुर्ता शामिल था, जिस पर मिरर वर्क और क्रिस्टल स्टोन थे। उन्होंने इसे मल्टीकलर सीक्विन वर्क वाले शरारा और मैचिंग दुपट्टे के साथ स्टाइल किया था। शगुन ने फ्लोरल ज्वेलरी और डेवी मेकअप के साथ अपने लुक को निखारा था। दूसरी ओर, अचिन व्हाइट कुर्ता-पायजामा सेट में अच्छे लग रहे थे, जिसे उन्होंने मल्टीकलर प्रिंट वाले दुपट्टे के साथ स्टाइल किया था।

shagun malhotra

फिलहाल, हम भी अचिन और शगुन को उनकी नई जर्नी के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.