साजिद-गौहर से चारु असोपा-नीरज तक: इन 10 टीवी सेलेब्स ने सगाई के बाद तोड़ा रिश्ता

यहां हम आपको टीवी इंडस्ट्री के ऐसे 10 सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी सगाई के बाद रिश्ता खत्म कर दिया था।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

साजिद-गौहर से चारु असोपा-नीरज तक: इन 10 टीवी सेलेब्स ने सगाई के बाद तोड़ा रिश्ता

बी-टाउन सितारों की लाइफ हमेशा ही चर्चा का विषय रही है। सेलेब्स के अफेयर हों या फिर सगाई और शादी, सितारों का निजी जीवन जाने-अनजाने सुर्खियों का हिस्सा बन ही जाता है। वैसे, तो अपने पसंदीदा कपल्स की शादी से उनके फैंस हमेशा ही खुश होते हैं। हालांकि, कुछ जोड़े ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपनी सगाई को तोड़कर अपने लाखों फैंस के दिलों को भी तोड़ दिया था। आइए इनके बारे में जानते हैं।

1. गौहर खान और साजिद खान 

sajid-gauahar

'बिग बॉस 7' की विनर गौहर खान भले ही कम फिल्में करती हैं, लेकिन उनका एक बड़ा फैनबेस है, जो उनकी खुशियों में खुश होता है और उनके दुख से दुखी हो जाता है। गौहर ने जैद दरबार से शादी रचाई है। हालांकि, कम ही लोग जानते हैं कि गौहर कभी साजिद खान के साथ रिश्ते में थीं। 2003 में गौहर ने साजिद से सगाई कर ली थी, बाद में कुछ निजी कारणों से दोनों अलग हो गए थे। 

2. महक चहल और अश्मित पटेल

mahek-ashmit

महक चहल और अश्मित पटेल बी-टाउन के पॉपुलर कपल रहे हैं। हर कोई दोनों के प्यार की खबरों से वाकिफ था। महक और अश्मित ने अपने प्यार को एक पायदान आगे ले जाते हुए साल 2017 में सगाई कर ली थी। हालांकि, 2020 में उन्होंने अपनी राहें अलग कर ली थीं। 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' के साथ एक इंटरव्यू में महक ने स्वीकार किया था कि उन्होंने अश्मित को हमेशा के लिए छोड़ दिया है।

3. चारु असोपा और नीरज मालवीय

charu asopa

टेलीविजन अभिनेत्री चारु असोपा ने राजीव सेन से शादी करने से पहले नीरज मालवीय के साथ सगाई की थी। दोनों टीवी शो 'मेरे अंगने में' के सेट पर एक-दूसरे से मिले थे और 2016 में सगाई की थी। हालांकि, 2017 में दोनों के रिश्ते में खटास आ गई थी और दोनों अलग हो गए थे। मीडिया से बातचीत में, चारु ने खुलासा किया था कि ब्रेकअप ने उनकी हेल्थ पर बुरा असर डाला था और वह टेंशन को दूर करने के लिए दवाई खाती थीं। चारु असोपा से करण कुंद्रा तक, ये 9 सितारे अपने पार्टनर्स से कर चुके हैं चीट

4. शिल्पा शिंदे और रोमित राज

shilpa shinde

रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' की विनर रहीं शिल्पा शिंदे टेलीविजन इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। वह 2009 में अपने टीवी शो 'मायका' के को-एक्टर रोमित राज से जुड़ी थीं। हालांकि, उनका रिश्ता खराब नोट पर खत्म हो गया था। शिल्पा के मुताबिक, रोमित डोमिनेटिंग और कैल्कुलेटिव हो रहे थे। सालों बाद शिल्पा की मां ने खुलासा किया था कि दोनों परिवार अलग-अलग हैं और यही सबसे बड़ी वजह थी, जिसकी वजह से शिल्पा ने रिश्ता तोड़ दिया था।

5. उपेन पटेल और करिश्मा तन्ना 

karishma tanna

करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल भी पॉपुलर कपल रहे हैं। दोनों की मुलाकात 'बिग बॉस' के घर में हुई थी। समय के साथ दोनों में दोस्ती हुई और बात प्यार तक पहुंच गई। हालांकि, कुछ टाइम बाद दोनों के रिश्ते में खटास आ गई। एक्स कपल ने डांस रियलिटी शो 'नच बलिये' में भी हिस्सा लिया था, जहां उपेन ने करिश्मा से सगाई भी की। हालांकि, बाद में दोनों के अलग होने की खबर आई। उपेन ने सिलसिलेवार ट्वीट करके करिश्मा पर धोखा देने का आरोप लगाया था।

6. करण सिंह ग्रोवर और बरखा बिष्ट

karan singh grover

टीवी के हैंडसम हंक करण सिंह ग्रोवर का नाम वैसे तो कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा है, जिनमें से तीन के साथ उन्होंने शादी भी की। हालांकि, बहुत से लोग यह नहीं जानते होंगे कि करण सिंह ग्रोवर ने बरखा बिष्ट के साथ सगाई थी। वे 2004 में 'एमटीवी' की 'कितनी मस्त है जिंदगी' के सेट पर मिले थे। बताया जाता है कि 2006 के अंत तक वे अलग हो गए थे। अफवाह यह थी कि बरखा को करण की जेनिफर विंगेट के साथ बढ़ती नजदीकियां और उनका चुलबुला स्वभाव पसंद नहीं आया।

7. करम राजपाल और शिवालिका ओबेरॉय

shivaleeka-karam rajpal

एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय ने 2023 में अभिषेक पाठक संग शादी की है। हालांकि, साल 2018 में उन्होंने करम राजपाल संग सगाई की थी। उन्हें आदर्श कपल के रूप में खूब प्यार मिला था, लेकिन एक साल बाद शिवालिका ने इसे एक धोखा बताया था। उन्होंने कहा था कि वे सिर्फ दोस्त हैं और वह सिंगल हैं। पूर्व कपल ने अपनी सगाई की तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हटा ली थीं।

8. रतन राजपूत और अभिनव शर्मा

ratan rajput

टीवी एक्ट्रेस रतन राजपूत ने अभिनव शर्मा के साथ नेशनल टेलिविजन पर दिल्ली के एडोब सिस्टम के एक वरिष्ठ डेवलपर अभिनव शर्मा से सगाई की थी। हालांकि, अभिनेत्री ने उनसे अपने रास्ते अलग कर लिए थे। अफवाहें थीं कि उनकी कुंडली मेल नहीं खा रही थी। बॉलीवुड से TV तक इन 7 सेलेब्स ने ब्रेकअप के बाद हटवाया अपने पार्टनर के नाम का टैटू

9. राखी सावंत और इलेश परुजनवाला

rakhi sawant

अपने विवादित बयानों के चलते हमेशा सुर्खियों में रहने के लिए 'ड्रामा क्वीन' कही जाने वाली राखी सावंत ने नेशनल टेलीविजन पर से सगाई की थी। वह स्वयंवर रियलिटी शो 'राखी का स्वयंवर' शो का हिस्सा थीं, जहां उन्होंने एनआरआई बिजनेसमैन इलेश परुजनवाला को अपने साथी के रूप में चुना था। दोनों ने नेशनल टेलीविजन पर सगाई की थी, लेकिन शो के खत्म होने के बाद ही उन्होंने सगाई तोड़ दी थी।

10. मीका सिंह और आकांक्षा पुरी

akanksha-mika

मीका सिंह ने 2022 में तब सुर्खियां बटोरीं, जब उन्होंने नेशनल टेलीविजन पर अपने पार्टनर की तलाश शुरू की। सिंगर ने रियलिटी शो 'मीका दी वोटी' में सभी कंटेस्टेंट को छोड़ते हुए अपनी एक्स रूमर्ड गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी को दुल्हन के रूप में चुना था। हालांकि, कुछ महीनों की डेटिंग के बाद आकांक्षा और मीका का रिश्ता भी टूट गया था। 

akanksha-mika

वैसे, सेलेब्स के बनते-बिगड़ते रिश्ते हमेशा ही लाइमलाइट में रहते हैं। फिलहाल, इनमें से किसकी सगाई टूटने के बाद आपको वास्तव में बुरा लगा था? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.