Nita Ambani के 50वें बर्थडे पार्टी में खर्च हुए थे 220 करोड़, चार्टर्ड प्लेन से लाए गए थे मे​हमान

बिजनेसवुमेन नीता अंबानी ने 1 नवंबर 2013 को अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था, जिसमें 220 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Nita Ambani के 50वें बर्थडे पार्टी में खर्च हुए थे 220 करोड़, चार्टर्ड प्लेन से लाए गए थे मे​हमान

एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) अपने शानदार इवेंट्स और पार्टीज के लिए फेमस हैं, जिनका हर फंक्शन देखने लायक होता है। बात चाहे शादी की हो या बर्थडे सेलिब्रेशन की, हर महफिल की रौनक देखते ही बनती है। ऐसे में जब बात उनकी पत्नी और बिजनेसवुमेन नीता अंबानी (Nita Ambani) के जन्मदिन की हो, तो वो तो ग्रैंड होना लाजमी है। जानकारी के मुताबिक, नीता अंबानी का 50वां बर्थडे बेहद शानदार तरीके से मनाया गया था, जिसमें करीब 220 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। 

आगे बढ़ने से पहले ये जान लीजिए कि नीता अंबानी ने 1 नवंबर 2013 को अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था, जिसकी शानदार पार्टी का आयोजन जोधपुर के 'उम्मेद भवन पैलेस' में किया गया था। इस हाई-प्रोफाइल बर्थडे पार्टी में कई बॉलीवुड सितारे भी पहुंचे थे, जिन्होंने अपनी मौजूदगी से इस महफिल में चार-चांद लगा दिए थे। इनमें अमिताभ बच्चन से लेकर 'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर तक शामिल थे। 

nita-mukesh ambani

नीता अंबानी के 50वें बर्थडे सेलिब्रेशन में खर्च हुए थे 220 करोड़ रुपए

बेहद महंगे 'उम्मेद भवन पैलेस' में आयोजित नीता अंबानी की बर्थडे पार्टी में करीब 250 मेहमान शामिल हुए थे, जिन्हें लाने के लिए 'रिलायंस ग्रुप' के स्वामित्व वाली 32 चार्टर्ड प्लेन का इंतजाम किया गया था। उनकी ट्रांसपोर्टेशन में ही करोड़ों का खर्च आया था। सिर्फ यही नहीं, वेन्यू और प्राइवेट जेट्स के अलावा, पार्टी की कई छोटी-छोटी जानकारियां आपके होश उड़ा देंगी। कुल मिलाकर, पार्टी का खर्च 220 करोड़ रुपए आया था।

दो दिन तक चले इस बर्थडे बैश की शुरुआत 1 नवंबर को धनतेरस पूजा के साथ हुई थी। नीता के लिए की गई पैलेस की सजावट भी देखने लायक थी, जो बर्थडे गर्ल के नाम की शानदार रोशनी से जगमगा रहा था। इसके अलावा, एक लाइट शो भी हुआ था, जिसमें मुकेश अंबानी के पिता स्वर्गीय धीरूभाई अंबानी का चेहरा कलात्मक रूप से आकाश में बनाया गया था। इसके लिए सिंगापुर से एक स्पेशल टीम को बुलाया गया था। इतना ही नहीं, इसमें इस्तेमाल हुए फूल थाईलैंड से मंगवाए गए थे और किड-फ्रेंडली राइड्स लंदन से लाई गई थी।

nita ambani

नीता अंबानी के 50वें बर्थडे पार्टी में इन बॉलीवुड सितारों ने जमाया था रंग

नीता अंबानी की बर्थडे पार्टी हर तरह से शानदार थी। वैसे, अंबानीज का कोई फंक्शन हो और उसमें बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा न लगे, ऐसा भला कैसे हो सकता है। नीता की पार्टी में मनोरंजन और ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख खान, आमिर खान, करिश्मा कपूर और रानी मुखर्जी जैसी हस्तियों को बुलाया गया था। वहीं, 'ऑस्कर अवॉर्ड' विनर एआर रहमान की लाइव परफॉर्मेंस ने नीता की पार्टी में समां बांध दिया था। 

नीता अंबानी के 50वें बर्थडे में बिजनेस जगत के ये दिग्गज भी हुए थे शामिल

नीता अंबानी का 50वां बर्थडे काफी स्पेशल तरीके से सेलिब्रेट किया गया था, जिसमें हर क्षेत्र के दिग्गजों को बुलाया गया था। बिजनेस जगत की बात करें, तो गेस्ट लिस्ट में मित्तल, महिंद्रा, बिड़ला और गोदरेज जैसे बिजनेस टाइकून को भी इनवाइट किया गया था। इसके अलावा, नीता अंबानी की आईपीएल टीम 'मुंबई इंडियंस' भी इस जश्न में मौजूद थी। नीता अंबानी के 50वें बर्थडे का अनदेखा वीडियो आया सामने, मां संग डांस करती दिखीं ईशा अंबानी, वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

nita ambani

खैर, इसमें कोई दो राय नहीं कि नीता अंबानी का 50वां बर्थडे वाकई बेहद शानदार और हर तरह से शानो-शौकत से लबरेज था। वैसे, इस पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.