भारत के दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) ने 31 मार्च 2023 को अपने एक बड़े सपने को पूरा करते हुए 'नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र' (NMACC) का भव्य उद्घाटन किया। सितारों से भरे इस इवेंट में इंडियन सेलेब्स के साथ-साथ इंटरनेशनल स्टार्स ने भी हिस्सा लिया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस बीच, नीता अंबानी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक स्पेशल डांस परफॉर्मेंस करती हुई नजर आ रही हैं।
अंबानी फैमिली के एक इंस्टाग्राम फैन पेज से नीता अंबानी का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वह 'रघुपति राघव राजा राम' गाने पर शानदार डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान नीता ने अपने डांस के साथ-साथ खूबसूरती से भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा, जो रेड एंड गोल्डन लहंगे में बेहद क्लासी और खूबसूरत लग रही थीं।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
वैसे नीता अपने किसी भी फैमिली फंक्शन के दौरान अपने शानदार आउटफिट और क्लासी लुक से सबको इम्प्रेस कर देती हैं। हर बार की तरह इस बार भी उनका एथनिक लुक बेहद खूबसूरत था। दरअसल, अपने कल्चरल आर्ट सेंटर की ओपनिंग के लिए नीता ने एक ब्लू कलर की बनारसी साड़ी पहनी थी, जिसपर गोल्डन कलर का थ्रेडवर्क किया गया था।
उन्होंने मैचिंग झुमके, चूड़ियां और एक बड़ी हीरे की अंगूठी के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। हालांकि, उनका बड़ा एमराल्ड हार सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा था, जो नीता के लुक में रॉयल टच एड कर रहा था।
'NMACC' की बात करें, तो इस सांस्कृतिक केंद्र में बच्चों, छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के लिए निःशुल्क कक्षाएं शामिल हैं। इसमें प्रतियोगिताओं, शिक्षकों के लिए पुरस्कार, साक्षरता कार्यक्रम और दुनिया भर से सर्वश्रेष्ठ संगीत, रंगमंच, ललित कला आदि शामिल होंगे। उद्घाटन समारोह से पहले नीता अंबानी ने अपना आभार व्यक्त किया था और इसके बारे में अपने विचार साझा किए थे।
उन्होंने कहा था, "इस सांस्कृतिक केंद्र को जीवन में लाना एक पवित्र यात्रा रही है। हम सिनेमा और संगीत, नृत्य और नाटक, साहित्य और लोककथाओं, कला और शिल्प और विज्ञान व आध्यात्मिकता में अपनी कलात्मक तथा सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और इसके लिए एक जगह बनाने के इच्छुक थे। एक ऐसा स्थान, जहां हम इंडिया की बेस्ट चीजों को दुनिया के सामने प्रदर्शित करते हैं और हम दुनिया के सर्वश्रेष्ठ का भारत में स्वागत करते हैं।''
'NMACC' के लॉन्च में 'स्वदेश' नामक एक विशेष कला और शिल्प प्रदर्शनी भी दिखाई गई। इसके बाद तीन शो हुए, 'द ग्रेट इंडियन म्यूजिकल: सिविलाइज़ेशन टू नेशन' नामक एक संगीत नाट्य, 'इंडिया इन फैशन' नाम से एक ड्रेस कला प्रदर्शनी और 'संगम' नामक एक दृश्य कला शो, जिसमें भारत की सांस्कृतिक विरासत और विविधता को चित्रित किया गया।
फिलहाल, नीता की डांस परफॉर्मेंस आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।