Mukesh Ambani के 8 अरबपति पड़ोसी: लिस्ट में आशा भोसले से लेकर प्रशांत जैन व रचना जैन तक हैं शामिल

यहां हम आपको उन अरबपतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के पड़ोसी हैं। आइए जानते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Mukesh Ambani के 8 अरबपति पड़ोसी: लिस्ट में आशा भोसले से लेकर प्रशांत जैन व रचना जैन तक हैं शामिल

दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपतियों में से एक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी का घर 'एंटीलिया' दुनिया भर में मशहूर है, जो दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा और महंगा पर्सनल होम है। घर को कमल और सूर्य की तर्ज पर डिजाइन किया गया है। अंबानी के घर के बारे में एक और दिलचस्प बात यह है कि यह मुंबई के सबसे हाई-प्रोफाइल इलाके में स्थित है।

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी का घर साउथ मुंबई के अल्टामाउंट रोड पर स्थित है, जिसे 'बिलियनेयर्स रोड' के नाम से भी जाना जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लंदन के प्रतिष्ठित 'बकिंघम पैलेस' के बाद यह दुनिया की दूसरी सबसे महंगी संपत्ति है। हालांकि, बहुत से लोग नहीं जानते कि कई फेमस बॉलीवुड हस्तियां और अरबपति बिजनेसमैन भी उसी क्षेत्र में रहते हैं। तो चलिए आपको उन लोगों के बारे में बताते हैं, जो मुकेश अंबानी के पड़ोसी हैं।

1. आशा भोसले

asha

बॉलीवुड गायिका आशा भोसले भी उसी इलाके में रहती हैं। उनका घर साउथ मुंबई के पेडर रोड पर 'प्रभुकुंज अपार्टमेंट' में स्थित है। बहुत कम लोग जानते हैं कि महज 16 साल की उम्र में आशा ने घर से भागकर 31 वर्षीय गणपतराव भोसले संग शादी करने का फैसला किया था। हालांकि, 1960 में वे अलग हो गए थे। उनके तीन बच्चे और पांच ग्रैंड-चिल्ड्रेन हैं।

2. लता मंगेशकर

lata

दिवंगत महान गायिका लता मंगेशकर भी मुकेश अंबानी की पड़ोसी थीं। वह सिंगल लाइफ जी रही थीं, जिन्होंने कभी शादी नहीं की। 'पत्रिका डॉट कॉम' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मंगेशकर ने किसी से भी शादी नहीं करने का फैसला किया, क्योंकि अपने बहन-भाइयों की जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। उनके शादी न करने और परिवार शुरू न करने का एक और कारण यह था कि वह राज सिंह डूंगरपुर से प्यार करती थीं। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन डूंगरपुर के पिता उनकी शादी के लिए राजी नहीं थे।

3. गुरुदत्त

gurudutt

दिवंगत दिग्गज अभिनेता गुरु दत्त भी अंबानी परिवार के आसपास ही रहते थे। उन्होंने 1953 में फेमस गायिका गीता रॉय से शादी की थी। वह मुंबई के पेडर रोड पर रहते थे। उन्होंने 39 साल की उम्र में यहीं पर आखिरी सांस ली थी। हालांकि, इससे पहले गुरु दत्त अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मुंबई के पाली हिल स्थित अपने सपनों के घर में चले गए थे, लेकिन उन्होंने अपने घर को तोड़ने का आदेश तब दिया था, जब उनकी पत्नी गीता उस जगह को हॉन्टेड मानने लगी थीं।

4. मोतीलाल ओसवाल

motilal

अंबानी परिवार के अरबपति पड़ोसियों में ओसवाल फैमिली भी शामिल है। 2020 में मोतीलाल ओसवाल ने '33 साउथ' की 13वीं और 17वीं मंजिल पर डुप्लेक्स घर खरीदे थे। उनकी यह प्रॉपर्टी 1.48 लाख रुपए प्रति वर्ग फुट की दर से खरीदी गई थी। मोतीलाल ओसवाल 'मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड' के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ हैं। 1987 में उन्होंने को-प्रोमोटर रामदेव अग्रवाल के साथ बिजनेस शुरू किया था। 

5. राणा कपूर

rana kapoor

एक और फेमस अरबपति का घर, जो अंबानी के पड़ोस में है, 'यस बैंक' के संस्थापक राणा कपूर हैं। 2013 में राणा कपूर ने मुंबई में पोस्ट-अल्टामाउंट रोड पर एक घर खरीदा था। रिपोर्टों के मुताबिक, उनके घर की कीमत लगभग 128 करोड़ रुपए है। हालांकि, बहुत से लोग नहीं जानते कि राणा कपूर को 'प्रवर्तन निदेशालय' (ईडी) ने 2020 में 'धन शोधन निवारण अधिनियम' (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया था।

6. एन चन्द्रशेखरन

n shekhran

एक अन्य प्रसिद्ध बिजनेसमैन परिवार जो अंबानी फैमिली के आसपास ही रहता है, 'टाटा ग्रुप' की कंपनी 'टाटा संस' के अध्यक्ष श्री एन चन्द्रशेखरन हैं। वह पिछले पांच साल से यहीं रह रहे हैं। उन्होंने दूसरे टावर की 11वीं और 12वीं मंजिल पर 98 करोड़ रुपए में डुप्लेक्स खरीदा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 28 मंजिला ऊंची इमारत दक्षिण मुंबई में 'जसलोक अस्पताल' के पास स्थित है। वह डुप्लेक्स में लीज पर रह रहे हैं।

7. रचना जैन

rachna jain

एक अन्य हाई-प्रोफाइल बिजनेसवुमेन जिसने 'एंटीलिया' के आसपास एक डुप्लेक्स खरीदा है, वह 'ड्रीम 11' के सह-संस्थापक हर्ष जैन की पत्नी रचना जैन हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2021 में उनके परिवार ने यह जगह 72 करोड़ रुपए में खरीदी थी।

8. प्रशांत जैन

prashant jain

'जेएसडब्ल्यू एनर्जी' के सीईओ प्रशांत जैन ने भी अंबानी फैमिली के घर के पास के एरिया में ही एक आलीशान डुप्लेक्स खरीदा है। उन्होंने और उनके परिवार ने 45 करोड़ की भारी-भरकम रकम के साथ यह घर खरीदा है। 'एंटीलिया' के 27वें मंजिला पर ही क्यों रहती है अंबानी फैमिली? नीता अंबानी ने किया था खुलासा, पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

खैर, मुकेश अंबानी के इन बिलियनेयर पड़ोसियों के घरों के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.