Alia-Ranbir से Anushka-Virat तक: 8 सेलेब कपल्स जिन्होंने अपनी बेटी के लिए चुने हिंदू नाम

यहां हम आपको उन सेलेब कपल्स की बेटियों के यूनिक हिंदू नामों के बारे में बताते हैं, जो संस्कृत भाषा से लिए गए हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Alia-Ranbir से Anushka-Virat तक: 8 सेलेब कपल्स जिन्होंने अपनी बेटी के लिए चुने हिंदू नाम

भारतीय सेलेब कपल न केवल अपनी शादियों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, बल्कि अपने बच्चों को लेकर भी लाइमलाइट बटोरते हैं। एक स्टारकिड होने के नाते, सेलेब के बच्चों को भी मीडिया का खूब अटेंशन मिलता है। बच्चों के जन्म से लेकर उनके नाम और काम तक पर सबकी पैनी नजर होती है। 

vamika sharma kohli

वैसे, तो हर सेलेब पैरेंट्स अपने बच्चों का एक ऐसा नाम रखते हैं, जो यूनिक के साथ-साथ अर्थपूर्ण भी हो। इनमें से ज्यादातर ने इटैलियन, फ्रेंच और अन्य विदेशी नामों को अहमियत दी है। हालांकि, पिछले कुछ समय में सेलेब्स की बच्चों के नाम को लेकर पसंद बदली है और उन्होंने अपने बच्चों के लिए हिंदू नाम चुने हैं। तो चलिए यहां हम आपको उन सेलेब के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी बेबी गर्ल के लिए यूनिक अर्थ वाले हिंदू नाम चुने हैं।

1. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा

alia bhatt-ranbir daughter

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने 6 नवंबर 2022 को अपनी बेटी का स्वागत किया था। अपनी बेटी के जन्म के कुछ दिन बाद आलिया ने उसके यूनिक नाम की घोषणा की थी, जिसे उनकी दादी नीतू कपूर ने रखा है। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर खुलासा किया था कि उनकी बेटी का नाम 'राहा' रखा गया है, जिसका मतलब 'राहत, आनंद और शांति' होता है।

2. ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की बेटी आदिया

isha ambani daughter

12 दिसंबर 2018 को मुंबई में आनंद पीरामल के साथ शादी के बंधन में बंधीं बिजनेसवुमेन ईशा अंबानी (Isha Ambani) ने 19 नवंबर 2022 को अपने जुड़वा बच्चों का स्वागत किया था। कपल को एक बेटे और एक बेटी का आशीर्वाद मिला। ईशा और आनंद ने अपने बेटे का नाम कृष्णा रखा है, वहीं बेटी के लिए एक हिंदू नाम चुनते हुए उन्होंने उसे आदिया नाम दिया है। आदिया का अर्थ 'शुरुआत' या 'पहली शक्ति' है, जो भगवान शिव के नामों में से है।

3. बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की लाडली देवी बसु

bipasha basu daughter

एक्ट्रेस बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने शादी के करीब 6 साल बाद अपनी बेटी के स्वागत के साथ पैरेंटहुड को अपनाया। बिपाशा ने प्रेग्नेंसी के समय से ही यह कहा था कि उन्हें लगता है कि उन्हें बेटी ही होगी। बिपाशा अपनी बेटी को मां वैष्णो देवी का आशीर्वाद मानती हैं। यही एक कारण है बिपाशा और करण ने अपनी बेटी का नाम 'देवी' रखा है।

4. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती

priyanka chopra daughter

ग्लैमर की दुनिया के पावर कपल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस ने सरोगेसी के जरिए जनवरी 2022 में अपनी बच्ची का स्वागत किया था। दोनों ने अपनी बेटी के लिए एक हिंदू नाम 'मालती' चुना। मालती का अर्थ होता है 'एक छोटा सुगंधित फूल', जो संस्कृत भाषा से लिया गया है। आलिया भट्ट से प्रियंका चोपड़ा तक: वे सेलेब्स जिन्होंने अपने पैरेंट्स के नाम पर रखे बच्चों के नाम, जानने के लिए यहां क्लिक करें।

5. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका

anushka sharma daughter

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने 2017 में इटली में सीक्रेट वेडिंग की थी। शादी के करीब तीन साल के सुखी वैवाहिक जीवन के बाद कपल ने अपनी बेटी के आगमन के साथ पैरेंटहुड को अपनाया। उन्होंने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है। यह एक हिंदू नाम है, जिसका अर्थ 'देवी दुर्गा का एक रूप' है।

6. नेहा धूपिया और अंगद बेदी की बेटी मेहर

neha dhupia daughter

एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने 2018 में अंगद बेदी के साथ गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। इसके बाद नवंबर 2018 में दोनों ने अपने पहले बच्चे के रूप में बेटी का स्वागत किया था। दोनों ने अपनी बेटी के जन्म को ईश्वर का आशीर्वाद मानते हुए उसका नाम मेहर रखा है। पंजाबी से लिए गए इस नाम का अर्थ 'आशीर्वाद' है।

7. शाहिद कपूर और मीरा कपूर की बेटी मीशा

shahid kapoor daughter

एक्टर शाहिद कपूर ने 2015 में मीरा राजपूत से शादी की थी। फिल्मी बैकग्राउंड से न होते हुए भी मीरा सोशल मीडिया पर एक फेमस नाम हैं, जो लाइफस्टाइल टिप्स, फैशन चॉइसेस और ब्लॉगिंग के लिए जानी जाती हैं। कपल ने 2016 में एक बेटी का स्वागत किया था। वैसे तो मीशा, शाहिद और मीरा के पहले अक्षरों 'मी' और 'शा' को मिलाकर बनाया गया है, लेकिन इसका हिंदी अर्थ 'अनंत खुशी' है।

8. अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या

aishwarya rai daughter

बॉलीवुड के आइडियल कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने अप्रैल 2007 में शादी रचाई थी। अपनी शादी के चौथे साल कपल ने अपनी बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने आराध्या रखा है, जिसका अर्थ 'पूजा किया जाना' होता है। हालांकि, एक्ट्रेस ने एक बार खुलासा किया था कि वह आराध्या के जन्म के तीन महीने बाद तक उनका नाम रखना भूल गई थीं। आराध्या से अबराम तक, ये स्टारकिड्स हैं 'धीरूभाई अंबानी स्कूल' के स्टूडेंट, लाखों में है फीस

aishwarya rai daughter

तो इनमें से आपको किस स्टार किड का नाम सबसे ज्यादा अच्छा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.