आराध्या बच्चन का अनदेखा वीडियो आया सामने, नन्ही सांता ने क्रिसमस पर दिया प्यारा संदेश

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन का उनके स्कूल के क्रिसमस सेलिब्रेशन का एक अनदेखा वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको दिखाते हैं वो क्लिप।

img

By Kanika Singh Last Updated:

आराध्या बच्चन का अनदेखा वीडियो आया सामने, नन्ही सांता ने क्रिसमस पर दिया प्यारा संदेश

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) अपनी मां की कार्बन कॉपी हैं। अपनी मम्मी के साथ फैशन इवेंट्स पर जाने से लेकर पैपराज़ी के लिए उनकी तरह पोज़ देने तक, आराध्या अपनी क्यूटनेस से लोगों का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में, आराध्या का क्रिसमस के अवसर पर विशेष संदेश देते हुए एक प्यारा सा वीडियो सामने आया है। आइए आपको दिखाते हैं।

बच्चन परिवार बॉलीवुड में फैमिली गोल्स देने के लिए जाना जाता है। एयरपोर्ट पर गले मिलने और किस करने से लेकर जरूरत के समय एक-दूसरे के साथ रहने तक, ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन समझते हैं कि, उनका परिवार ही उनकी प्राथमिकता है और यही वजह है कि, ऐश्वर्या को अक्सर अपने परिवार के साथ वर्क लोकेशन के लिए ट्रैवल करते देखा जाता है।

(ये भी पढ़ें- बच्चन फैमिली के गैराज में ये हैं 10 शानदार कारें, करोड़ों में है कीमत)

हाल ही में, ऐश्वर्या और अभिषेक की बेटी आराध्या का एक अनदेखा वीडियो सामने आया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, छोटी सी आराध्या दर्शकों को क्रिसमस का मतलब बताकर खास संदेश देती नजर आ रही हैं। आराध्या रेड ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने क्रिसमस हैट और गले में लाल व हरे रंग का रिबन लपेटकर अपने लुक को और निखारा है। वीडियो में आराध्या कह रही हैं, "क्रिसमस की भावना पूरे साल एक गुप्त सांता होने में निहित है। क्या हम क्रिसमस नहीं होने पर भी एक गुप्त सांता बन सकते हैं? इसके बारे में सोचें!"

(ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन ने बताया अपने बंगले 'जलसा' का इतिहास, कई बार चला खरीदने-बेचने का खेल)

16 नवंबर 2021 को अभिषेक और ऐश्वर्या की बच्ची आराध्या दस साल की हो गई थीं। इस खास मौके पर उनके प्यारे डैडी अभिषेक ने उनके लिए एक प्यारा सा नोट लिखा था। एक्टर ने अपने इंस्टा हैंडल से जन्मदिन की पार्टी से आराध्या की एक तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा था, "जन्मदिन मुबारक हो राजकुमारी! जैसा आपकी मां कहती हैं, 'आप दुनिया को एक बेहतर जगह बनाती हैं।' हम आपसे प्यार करते हैं और भगवान आपको हमेशा आशीर्वाद दें। #aboutlastnight।"

Aaradhya bachchan

(ये भी पढ़ें- इतने करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन, ऐसे जीते है शान से जिंदगी)

आराध्या अक्सर अपनी क्यूट हरकतों से हमारा दिल जीत लेती हैं। हमें याद है कि, एक बार उन्होंने अपनी मम्मी ऐश्वर्या की तरह पैपराज़ी को 'बस करो' कहा था। 'डीएनए' को दिए एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने स्वीकार किया था कि, वह उनके बिना एक पल भी नहीं रह सकती हैं। उन्होंने कहा था, "मैं आराध्या में एक मिनी-मी देख सकती हूं। मैं हर दिन उन्हें स्कूल छोड़ने और लेने जाती हूं। मैं ऐसा इसलिए करती हूं, क्योंकि मुझे यह करना पसंद है। मैं उस समय का आनंद लेती हूं, जो हम एक साथ बिताते हैं।"

aishwarya and aaradhya bachchan

फिलहाल, हमें आराध्या का ये प्यारा सा वीडियो बहुत पसंद आ रहा है। तो आपका इस क्यूट सांता के बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.