'आशिकी 2' सिंगर पलक मुच्छल नवंबर में म्यूजिक कंपोजर मिथुन संग करेंगी शादी, जानें डिटेल्स

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा कहा जा रहा है कि सिंगर पलक मुच्छल और मिथुन नवंबर 2022 में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

'आशिकी 2' सिंगर पलक मुच्छल नवंबर में म्यूजिक कंपोजर मिथुन संग करेंगी शादी, जानें डिटेल्स

शादियों का मौसम आग गया है और लोग टिनसेल टाउन में भव्य शादियों को देखने के लिए उत्साहित हैं। इससे पहले हमने ऋचा चड्ढा-अली फजल का शाही मिलन और नयनतारा-विग्नेश की पारंपरिक शादी देखी थी। खैर, अगर रिपोर्टों पर विश्वास किया जाए, तो इस लिस्ट में  शामिल होने वाला अगला जोड़ा लोकप्रिय गायक पलक मुच्छल (Palak Muchhal) और संगीतकार मिथुन हैं।

palak

पलक मुच्छल और मिथुन की शादी की खबरों ने उनके फैन को चौंका दिया है। ये कपल अगले महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहा है और इनकी शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, पलक और मिथुन की नवंबर 2022 में एक अरेंज मैरिज होगी, जिसके बाद मुंबई में एक रिसेप्शन होगा।

Mithoon

'ईटाइम्स' की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह कहा गया है कि पलक मुच्छल और मिथुन नवंबर 2022 के पहले सप्ताह में शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। उनकी शादी मुंबई में होगी, जिसके उत्सव 4 नवंबर 2022 से शुरू हो जाएंगे और 6 नवंबर 2022 को इसका समापन होगा। कपल हल्दी, मेहंदी व संगीत समारोह को एंजॉय करेगा, जिसमें उनके दोस्त और परिवार के लोग शामिल होंगे।

 Palak and Mithoon

(ये भी पढ़ें: 'बिग बॉस' फेम आर्यन वैद्य 29 अक्टूबर को करने वाले हैं दूसरी शादी, फ्लोरिडा की हैं होने वाली दुल्हन)

भले ही पलक और मिथुन ने एक साथ काम किया है, लेकिन उनकी शादी अरेंज्ड है। रिपोर्ट में आगे कपल के करीबी एक सूत्र ने साझा किया कि दोनों परिवार बहुत खुश हैं और वह इनकी शादी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सूत्र ने कहा, “हालांकि, पलक और मिथुन ने एक साथ काम किया है, लेकिन वे पारंपरिक अर्थों में एक रिश्ते में नहीं रहे हैं। यह एक अरेंज मैरिज है, जिसे जोड़े के परिवार के दोस्तों द्वारा व्यवस्थित किया गया है। पलक के माता-पिता ने अरेंज मैरिज करने की ठानी और जब वे मिथुन और उनके परिवार से मिले, तो सब कुछ बहुत व्यवस्थित हो गया। दोनों परिवार बहुत खुश हैं और बड़े दिन का इंतजार कर रहे हैं। दोस्तों और विस्तारित परिवार के साथ-साथ कपल के इंडस्ट्री के दोस्त भी कार्यक्रमों में शामिल होंगे।”

Palak and Mithoon

वर्क फ्रंट की बात करें, तो साल 2016 में पलक मुच्छल और मिथुन ने 'कह भी दे' और 'दूर ना जा' गाने पर एक साथ काम किया। बाद में, उन्होंने फिल्म 'आशिकी 2' के लिए मिथुन द्वारा रचित दो गाने 'मेरी आशिकी' और 'चाहूं मैं या ना' गाए। उन दिनों यह एल्बम हिट हुआ करता था और अब भी लोग इन गीतों की धुनों को गुनगुनाते हैं।

Palak Muchhal To Tie The Knot

तो क्या आप पलक मुच्छल और मिथुन की शादी को लेकर उत्साहित हैं? हमें कमेंट में बताइए।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.