सिंगर पलक मुच्छल का रिसेप्शन: सितारों ने जमाई महफिल, लाल लहंगे में खूबसूरत दिखीं दुल्हन

हाल ही में शादी के बंधन में बंधीं सिंगर पलक मुच्छल के रिसेप्शन की तस्वीरें सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

सिंगर पलक मुच्छल का रिसेप्शन: सितारों ने जमाई महफिल, लाल लहंगे में खूबसूरत दिखीं दुल्हन

पॉपुलर सिंगर पलक मुच्छल (Palak Muchhal) और म्यूजिक कंपोजर मिथुन शर्मा (Mithoon Sharma) आखिरकार शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उनकी हल्दी-मेहंदी-संगीत और शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस बीच कपल की रिसेप्शन की तस्वीरें भी सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

Palak

'प्रेम रतन धन पायो' और 'चाहूं मैं या ना' जैसे गानों को अपनी आवाज देने वाली पॉपुलर सिंगर पलक मुच्छल आज यानी 6 नवंबर 2022 को म्यूजिक कंपोजर मिथुन शर्मा संग शादी करके हमेशा के लिए उनकी हो चुकी हैं। दोनों ने बेहद सिंपल तरीके से शादी रचाई है। उनकी शादी में केवल करीबी दोस्त और परिवार वाले ही मौजूद रहे। सिंगर ने अपने इंस्टा हैंडल से शादी की कुछ तस्वीरें शेयर करके अपनी खुशी जाहिर की है। फोटोज में देखा जा सकता है कि दुल्हन के लाल जोडे़ में सजीं पलक बेहद खूबसरत लग रही हैं। उनके इस लाल लहंगे पर गोल्डन वर्क किया गया है। वहीं, मिथुन ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी में जच रहे हैं। इसके साथ उन्होंने मैरून कलर की पगड़ी पहनी है। पलक ने कैप्शन में लिखा है, ''आज हम दो सदैव के लिये एक हुए।''

palak wedding

palak

palak

दिन में शादी के बाद शाम को पलक मुच्छल ने अपने इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए रिसेप्शन की मेजबानी की। इसमें सिंगर सोनू निगम, कैलाश खेर, रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला और अभिनेत्री शीबा आकाशदीप साबिर समेत कई सेलेब्स शामिल हुए। रिसेप्शन के लिए पलक ने पलक ने लाल कलर का हैवी वर्क वाला लहंगा पहना था। वहीं, आइवरी कलर के शेरवानी और दोशला में मिथुन शर्मा भी काफी अच्छे लग रहे थे। यहां देखें इसकी तस्वीरें।

palak reception

palak reception

sonu nigam

kailash kher

palak reception

palak reception

palak reception

sheeba

इससे पहले, 4 और 5 नवंबर 2022 को पलक की हल्दी-मेहंदी और संगीत सेरेमनी थी। इसके लिए भी पलक ने यूनिक ड्रेसेस कैरी किए थे। संगीत में जहां उन्होंने एक हरे रंग का हैवी लहंगा पहना था। वहीं, मेहंदी में ब्लू तो हल्दी में येलो लहंगे से सभी का दिल जीता था। य​हां देखें तस्वीरें।

palak mucchal

palak mucchal

palak mucchal

फिलहाल, हम भी पलक और मिथुन को उनकी शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.