Abhishek Malhan ने अपनी मां को उनके बर्थडे पर गिफ्ट किया गोल्डन नेकलेस, कहा- 'एक समय था जब..'

हाल ही में, यूट्यूबर अभिषेक मल्हान ने अपनी मां को उनके बर्थडे पर एक बेहद महंगा और शानदार तोहफा दिया। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Abhishek Malhan ने अपनी मां को उनके बर्थडे पर गिफ्ट किया गोल्डन नेकलेस, कहा- 'एक समय था जब..'

पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' से बड़ी पहचान और पॉपुलैरिटी पाने वाले अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) ने 2 अक्टूबर 2023 को अपनी मां का जन्मदिन मनाया। रियलिटी शो स्टार ने अपने परिवार के साथ मिलकर डिंपल मल्हान को उनके बर्थडे पर एक शानदार सरप्राइज दिया।

अभिषेक मल्हान ने अपनी मां को दिया शानदार तोहफा

अभिषेक की मां डिंपल ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग पोस्ट किया और खुलासा किया कि कैसे उन्होंने (अभिषेक) उन्हें गोल्डन नेकलेस तोहफे में दिया। वीडियो में अभिषेक को बचपन में अपनी मां के लिए एक अच्छा उपहार खरीदने के लिए संघर्ष करने की याद आ गई। 

abhishek

अभिषेक ने वीडियो में बताया कि वह और उनके भाई पहले अपनी मां के जन्मदिन की योजना कैसे बनाते थे। उन्होंने खुलासा किया कि पहले उनके पास तोहफे लाने के लिए केवल 60 रुपए होते थे। उन्होंने कहा, ''एक समय था, जब मैंने और मेरे भाई ने अपनी मां के लिए 60 रुपए का तोहफा देने के लिए 30-30 रुपए बचाए थे। यह कुछ खास नहीं था, लेकिन हम उनके लिए इसे पाने में कामयाब रहे। आज हमने उन्हें एक खूबसूरत सोने का हार दिया और वह इससे बहुत खुश हैं।''

abhishek

अभिषेक मल्हान द्वारा अपनी मां को तोहफा देने पर नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

नेटिजंस ने वीडियो के कमेंट बॉक्स में मल्हान ब्रदर्स पर प्यार की बौछार की। एक यूजर ने लिखा, ''आप लोग बहुत प्रेरणादायक हैं.. इतनी कम उम्र में इतना कुछ हासिल करना एक बड़ी उपलब्धि है। आप जो कर रहे हैं वह सचमुच सराहनीय है।'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''यह शायद अब तक की सबसे प्यारी चीज है.. बहुत प्यारे आप लोग और मम्मी उपहार पाकर बहुत खुश लग रही हैं।'' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ''आप मेरी प्रेरणा हैं अभिषेक.. आप जो करते हैं वह मुझे बहुत पसंद है यार।''

abhishek

जब 'BB OTT 2' फेम Jiya Shankar-Abhishek Malhan ने एंजॉय की लॉन्ग ड्राइव, डेटिंग की उड़ीं अफवाहें। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

जब अभिषेक मल्हान ने मनीषा रानी को दिया शानदार तोहफा

अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' के सबसे पसंदीदा कंटेस्टेंट्स थे। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। शो के बाहर आने के बाद भी दोनों की अच्छी बॉन्डिंग है। कुछ दिनों पहले, अभिषेक मल्हान ने मनीषा रानी को 'आईफोन 14 प्रो मैक्स' गिफ्ट किया था, जिसे देखकर वह चौंक गई थीं। उन्होंने पहले अभिषेक से इतना महंगा गिफ्ट लेने से मना कर दिया। हालांकि, अभिषेक के बार-बार कहने के बाद मनीषा ने उसे एक्सेप्ट किया था। बता दें कि 'आईफोन 14 प्रो मैक्स' की कीमत 1.27 लाख से 1.89 लाख रुपए तक है।

abhishek

अभिषेक मल्हान का वर्क फ्रंट

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो अभिषेक को 'बिग बॉस ओटीटी 2' में देखा गया था। रियलिटी शो में उनकी जर्नी के लिए उन्हें प्यार और सराहना मिली है। इसके अलावा, वह यूट्यूब पर अपने डेली व्लॉग्स से फैंस का मनोरंजन करते हैं। वह 'बिग बॉस 17' के कथित प्रतियोगियों में से एक भी हैं।

abhishek

क्या Abhishek Malhan ने रखी 'BB OTT 2' के विनर Elvish Yadav की 1.6 लाख की जैकेट? जानें हकीकत

फिलहाल, आपको अभिषेक मल्हान द्वारा अपनी मां को दिया गया तोहफा कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.