काजोल अपने गाउन के लिए हुईं ट्रोल, यूजर्स ने 'बाइक कवर' और 'चादर' से की ड्रेस की तुलना

एक इवेंट में काजोल देवगन ने बॉडी कॉन गाउन पहनकर शिरकत की। इस दौरान वह अपने ड्रेस की वजह से हंसी का पात्र बन गईं। नेटिज़न्स ने उन्हें ट्रोल करते हुए उनके ड्रेस पर अजीबोगरीब कमेंट किए।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

काजोल अपने गाउन के लिए हुईं ट्रोल, यूजर्स ने 'बाइक कवर' और 'चादर' से की ड्रेस की तुलना

इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि, काजोल (Kajol) एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं। 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कुछ कुछ होता है', 'फना' जैसी कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से काजोल ने लाखों लोगों का दिल जीता है। लेकिन, सोशल मीडिया के इस दौर में उन्हें भी ट्रोलिंग का सामना करना ही पड़ता है। हाल ही में, उन्हें अपने ड्रेस के चलते ट्रोल होना पड़ा। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

Kajol

उनके निजी जीवन की बात करें, तो 1994 में काजोल को फिल्म 'गुंडाराज' की शूटिंग के दौरान अभिनेता अजय देवगन से प्यार हो गया था। काजोल और अजय 24 फरवरी 1999 को गुपचुप तरीके से शादी के बंधन में बंधे थे। मौजूदा समय में उनके दो प्यारे बच्चे न्यासा देवगन और युग देवगन हैं।

Ajay Devgn, Kajol, Yug and Nysa Devgan

अब आइए आपको बताते हैं काजोल की ट्रोलिंग के बारे में। दरअसल, 28 अक्टूबर 2021 को अभिनेत्री ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर के बॉडी-कॉन गाउन पहने हुए एक अवार्ड शो में भाग लिया था। उन्होंने अपने लुक को एक साफ बन, सुंदर खूबसूरत झुमके और न्यूड मेकअप के साथ पूरा किया था।

(ये भी पढ़ें: Ajay And Kajol Love Story: आखिर अजय-काजोल को क्यों करना पड़ा था गुपचुप तरीके से शादी?)

जहां काजोल ने अपने सिग्नेचर देसी स्टाइल के अलावा कुछ नया करने की कोशिश की, वहीं नेटिज़न्स ने उनके इस आउटफिट को बहुत अपमानजनक पाया और उनका मज़ाक उड़ाना शुरू कर दिया। उन्हें ट्रोल करते हुए, एक यूजर ने लिखा, "इसने मेरा बाइक का कवर पहना है, लगता है", एक अन्य ने कमेंट में लिखा, "ये क्या चादर साथ में ले आई ...।'' एक और यूजर ने लिखा, ''हमारे यहां, सर्दी शादी के समय जब दुल्हा या दुल्हन हल्दी के बाद नहाकर आते हैं, तो ऐसे ही कंबल लपेटकर बैठते हैं, बाकी रस्मों के लिए", एक दूसरे यूजर ने लिखा, "ऐसा लग रहा है, जैसे लिफाफा, जा के बंद कर दूं ..।" इस तरह से कई लोगों ने एक्ट्रेस की इस ड्रेस का मजाक उड़ाया। य​हां देखें कुछ अन्य यूजर्स के कमेंट के स्क्रीनशॉट।

Kajol trolled

Kajol troll

Kajol troll

Kajol troll

(ये भी पढ़ें: मां तनुजा संग काजोल के बचपन की अनदेखी तस्वीर आई सामने, मम्मी की गोद में खिलखिलाती दिखीं एक्ट्रेस)

काजोल को अपने बर्थडे पर भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। 5 अगस्त 2021 को काजोल अपने 47वें बर्थडे पर अपने फैंस की रिक्वेस्ट को मानते हुए उनके साथ अपने जन्मदिन का केक काटा था। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था और नेटिज़न्स ने अभिनेत्री को असभ्य और घमंडी कहते हुए काफी ट्रोल किया था। वीडियो में काजोल सफेद गाउन में चेहरे पर मास्क लगाए नजर आ रही हैं। उन्होंने दूरी बनाए रखी थी, और दिए गए केक को खाने से मना कर दिया था।

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही नेटिज़न्स ने अभिनेत्री को बेरहमी से ट्रोल करना शुरू कर दिया था। एक यूजर ने कमेंट किया था, ''वो बिल्कुल भी खुश नहीं दिखीं...गरीब लोग अपना समय बर्बाद कर रहे हैं।''

Kajol trolled

kajol

kajol trolled

kajol trolled

Kajol troll

(ये भी पढ़ें: अजय देवगन-काजोल की पांच महंगी चीजें, लंदन में आलीशान बंगले से प्राइवेट जेट तक हैं इसमें शामिल)

वर्क फ्रंट की बात करें तो, काजोल को आखिरी बार एक वेब सीरीज 'त्रिभंगा' में देखा गया था। तो एक्ट्रेस की ये ड्रेस आपको कैसा लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.