अदिति राव हैदरी रूमर्ड BF सिद्धार्थ संग मनाएंगी बर्थडे, दोनों चेन्नई के लिए हुए रवाना: रिपोर्ट

हाल ही में, ऐसी खबर आई है कि एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड और साउथ एक्टर सिद्धार्थ के साथ चेन्नई में अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

अदिति राव हैदरी रूमर्ड BF सिद्धार्थ संग मनाएंगी बर्थडे, दोनों चेन्नई के लिए हुए रवाना: रिपोर्ट

अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी जाना-पहचाना नाम हैं। आज यानी 28 अक्टूबर 2022 को अदिति अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। खबरें हैं कि अपने इस खास दिन को एक्ट्रेस अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड और साउथ एक्टर सिद्धार्थ के साथ चेन्नई में सेलिब्रेट करेंगी। रिपोर्ट्स की मानें, तो जश्न के लिए दोनों पहले ही चेन्नई के लिए रवाना हो चुके हैं।

ADITI RAO HYDARI

तमिल फिल्म 'श्रीनगरम' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली अदिति एक शाही घराने से ताल्लुक रखती हैं। उनका जन्म 28 अक्टूबर 1986 को हैदराबाद में हुआ था। उनके पिता बोहरा मुस्लिम थे और उनकी मां हिंदू। अदिति मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी और जे. रामेश्वर राव के खानदान से ताल्लुक रखती हैं।

ADITI RAO HYDARI

फिल्मी गलियारों में अफवाहें हैं कि अदिति एक्टर सिद्धार्थ को डेट कर रही हैं। दोनों ने तेलुगु फिल्म 'महा समुद्रम' में साथ काम किया है, यहीं से दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई थी। अदिति और सिद्धार्थ एक-दूसरे के घर और एक साथ बाहर जाते रहते हैं। हाल ही में, रूमर्ड कपल को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।

वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

जब अदिति ने अपने और सिद्धार्थ के रिश्ते को लेकर दी थी पैपराजी को चेतावनी, क्या था पूरा माजरा, जानें यहां

'पिंकविला' के सूत्रों के अनुसार, अदिति और सिद्धार्थ चेन्नई में एक्ट्रेस का 36वां जन्मदिन मनाएंगे। हालांकि, दोनों ने एक-दूसरे के साथ रिश्ते में होने की खबर पर कभी कोई बयान नहीं दिया है और न ही इनकार किया है। हालांकि, लव बर्ड्स को कई मौकों पर एक साथ देखा गया है। दोनों को आखिरी बार सितंबर में चेन्नई में फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में एक साथ देखा गया था।

ADITI RAO HYDARI

इसके अलावा, सिद्धार्थ के 43वें जन्मदिन पर अदिति राव हैदरी ने एक हार्दिक नोट लिखा था। उन्होंने लिखा था, "जन्मदिन मुबारक हो मेरे पिक्सी बॉय... हमेशा सपनों कापीछा करने के लिए! हमेशा जादू, पागल और हंसी से भरपूर रहें। धन्यवाद अंतहीन हंसी और रोमांच के लिए! आप बेहतर जानते हैं कि आप कितने प्यारो हो Mmmmmmmmmmmmmwah (sic)।"

aditi rao hydari

aditi rao hydari

वर्क फ्रंट की बात करें, तो सिद्धार्थ इससे पहले 'हॉटस्टार' वेब सीरीज 'एस्केप लाइव' में नजर आए थे। वह अगली बार 'इंडियन 2' और 'टक्कर' में दिखाई देंगे। वहीं, अदिति पिछली बार फिल्म 'हे सिनामिका' में नजर आई थीं। अब वह 'अमेज़ॅन प्राइम वीडियो' की वेब सीरीज 'जुबली' में भी दिखाई देंगी, इस फिल्म से वह अपना वेब डेब्यू करने जा रही हैं। 

ADITI RAO HYDARI

रियल लाइफ में 'राजकुमारी' हैं ये 8 एक्ट्रेसेस, सोहा अली खान से लेकर किरण राव तक हैं लिस्ट में शामिल

फिलहाल, हम भी एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाई देते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.