आलिया के बाद बिपाशा बसु को मिली नेटिजंस की सलाह, कहा- 'प्रेग्नेंसी में हाई हील्स पहनना ठीक नहीं'

हाल ही में, एक्ट्रेस बिपाशा बसु का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद से नेटिजंस बिपाशा को प्रेग्रेंसी में हील्स ना पहनने की सलाह दे रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

आलिया के बाद बिपाशा बसु को मिली नेटिजंस की सलाह, कहा- 'प्रेग्नेंसी में हाई हील्स पहनना ठीक नहीं'

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) के घर जल्द ही बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। एक्ट्रेस आए दिन पैपराजी के कैमरों में कैद हो जाती हैं और फिर उनके फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। हाल ही में, बिपाशा की कुछ नई तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं, जिन्हें लोग पसंद तो खूब कर रहे हैं, लेकिन साथ ही लोग एक्ट्रेस को सलाह भी दे रहे हैं। आइए आपको विस्तार से बताते हैं। 

Bipasha Basu

(ये भी पढ़ें : नेहा धूपिया के बेटे गुरिक के पहले बर्थडे बैश की तस्वीरें आई सामने, लायन-थीम केक था बेहद खास)

दरअसल, 8 अक्टूबर 2022 को बिपाशा बसु को मुंबई के बांद्रा इलाके में स्पॉट किया गया। इस दौरान पैपराजी ने अपने कैमरे में बिपाशा बसु की कुछ तस्वीरों और वीडियोज को कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन तस्वीरों में बिपाशा स्माइल करते हुए पोज देती नज़र आ रही हैं। इन तस्वीरों में बिपाशा ने रेड कलर का गाउन पहन रखा था। इसी के साथ एक्ट्रेस ने ऊंची हील्स भी पहनी हुई थी। बिपाशा बसु का प्रेग्नेंसी के दौरान ऊंची हील्स पहनना लोगों को रास नहीं आया और लोगों ने एक्ट्रेस को हिदायत देना शुरू कर दिया। 

Bipasha-Basu

 

(ये भी पढ़ें : हरभजन सिंह करेंगे बच्चों की देखभाल, पत्नी गीता बसरा 6 साल बाद फिल्मों में कर रहीं वापसी)

लोगों का कहना है कि इस दौरान ऊंची हील्स पहनना नुकसानदायक हो सकता है। एक यूजर ने लिखा, ''हील्स मत पहनो, प्रेग्नेंसी में ये सेफ नहीं है।'' दूसरे यूजर ने लिखा- ''ये मत करो, इसमें खतरा है।'' वीडियो में बिपाशा के पैरों में सूजन भी देखने को मिल रही है। ऐसे में उनका प्रेग्नेंसी में हील्स पहनना उनके और बेबी के लिए वाकई ठीक नहीं है। 

Comments

वैसे, बिपाशा ही नहीं आलिया भट्ट को भी ऐसी हिदायत मिल चुकी है। दरअसल, 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट हील्स पहने हुए नजर आईं थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। वीडियो देख आलिया के फैंस ने उन्हें सलाह देते हुए कहा था, ''प्रेग्नेंसी में ये लोग हील्स कैसे पहनते हैं, क्या डॉक्टर मना नहीं करते। उनके चेहरे को देखो, वे कितने अनकम्फर्टेबल लग रहे हैं। बच्चे की खातिर उन्हें ये सब करने से बचना चाहिए।''

(ये भी पढ़ें : श्वेता बच्चन की खूब पिटाई करती थीं जया बच्चन, कहा- 'मुझे बहुत मार पड़ती थी, भाई अभिषेक को नहीं')

अभी कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस को मुंबई के 'हिंदुजा' अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था। वीडियो में एक्ट्रेस बेहद ही कैजुअल लुक में नजर आई थीं। बिपाशा ने काले रंग की ड्रेस पहनी हुई थी और उन्होंने बालों को जूड़े में बांध रखा था। वहीं, बिपाशा के साथ उनके पति करण सिंह ग्रोवर भी नज़र आए थे। हालांकि, उनके अस्पताल जाने की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। पर रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस रेगुलर चेक-उप के लिए अस्पताल गई थीं।

bb

खैर, हम भी बिपाशा को यही सलाह देंगे कि प्रेग्रेंसी में हील्स पहनना वाकई खतरनाक है। फिलहाल, आप इस पर क्या सोचते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं और हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य साझा करें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.