advt
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कोरोना वायरस ने धावा बोल दिया है। एक के बाद एक सेलेब्स के संक्रमित होने की खबरें सामने आ रही हैं। अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan),अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) की फैमिली के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अब खबर है कि ऐश्वर्या और आराध्या बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। तो आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।
advt
दरअसल, 11 जुलाई की रात अमिताभ और अभिषेक बच्चन के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद उन्हें मुंबई के नानावती हॉस्पिटल (Nanavati Hospital) में भर्ती कराया गया है। इसके बाद बच्चन परिवार के अन्य सदस्यों की दो बार कोरोना जांच हुई। जिसमें ऐश्वर्या और आराध्या बच्चन के पॉजिटिव और जया बच्चन व श्वेता नंदा के निगेटिव होने की खबर आई। इस बात की पुष्टि महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने की है। (ये भी पढ़ें: क्या रणबीर कपूर और नीतू कपूर भी हो गए हैं कोरोना पॉजिटिव? रिद्धिमा कपूर ने बताई सच्चाई)
advertisement
advt
बृहन्मुंबई नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकानी ने बताया कि, ''बच्चन परिवार के कुल 16 लोगों का परीक्षण किया गया है, जिसमें गार्ड और नौकरानियां भी शामिल हैं। अन्य की रिपोर्ट्स कल आएंगी।'' (ये भी पढ़ें: बिग बी ने अपने बच्चों के साथ फोटो शेयर कर पूछा- 'कैसे इतने बड़े हो गए', तो बेटी ने दिया ये जवाब)
advt
बता दें कि इसके पहले एक्टर अमिताभ ने खुद ट्वीट कर अपने कोरोना संक्रमित पाए जाने की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा, "मेरा कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल (Hospital), प्रशासन को सूचना दे रहा है। परिवार और स्टाफ का भी कोरोना वायरस का टेस्ट किया गया है, नतीजों का इंतजार है। वे सभी जो पिछले 10 दिनों में मेरे निकट संपर्क में आए, उनसे गुजारिश है कि वे कृपया जाएं और खुद की जांच कराएं।" वहीं, अभिषेक बच्चन ने भी अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी। (ये भी पढ़ें: कोरोना पॉजिटिव अमिताभ और अभिषेक बच्चन हॉस्पिटल में भर्ती, जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट)
advertisement
advt
फिलहाल, जब से बच्चन फैमिली के फैंस को इस बात की जानकारी मिली है वह उनकी फैमिली के जल्द स्वस्थ होने की दुआ मांग रहे हैं। सोशल मीडिया पर शुभचिंतकों द्वारा सभी के जल्द स्वस्थ होने की कामना वाले संदेश पोस्ट किए जा रहे हैं। तो हम भी बच्चन फैमिली के जल्द स्वस्थ होने की दुआ करते हैं।
AWESOME NEWS! Now you can download BollywoodShaadis app and never miss a story. Get App
AWESOME NEWS! Now you can download BollywoodShaadis app and never miss a story. Choose your device Android or IOS (Apple)
Almost done! We need to confirm your email address. Please click on the verification link we just sent you.
Almost done! We need to confirm your email address. Please click on the verification link we just sent you.
Loading...