By Shivakant Shukla Last Updated:
ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) को बॉलीवुड के पावर कपल्स में गिना जाता है। दोनों ने 20 अप्रैल 2024 को अपनी शादी की 17वीं सालगिरह मनाई। फैंस दिन भर उनकी क्यूट एनिवर्सरी पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते रहे। हालांकि, अभिषेक और ऐश्वर्या ने पूरे दिन कुछ भी पोस्ट नहीं किया, लेकिन देर रात उन्होंने अपनी फैमिली फोटो शेयर करके सभी को खुश कर दिया।
20 अप्रैल 2024 की रात को ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने अपने-अपने इंस्टा अकाउंट से अलग-अलग पोस्ट में सेम फैमिली फोटो शेयर की। तस्वीर में ऐश्वर्या राय बच्चन बेज कलर के आउटफिट में हमेशा की तरह स्टनिंग लग रही थीं और अपने बोल्ड रेड लिप्स को फ्लॉन्ट कर रही थीं। दूसरी ओर, अभिषेक ने अपनी पत्नी से मैच करता हुआ आउटफिट पहना था। आराध्या ने भी अपने प्यारे माता-पिता के साथ फ्रेम साझा किया और फ्लोरल-प्रिंटेड ड्रेस में बेहद क्यूट लग रही थीं। फोटो शेयर करते हुए अभिषेक और ऐश्वर्या ने कैप्शन में सिर्फ रेड हार्ट इमोजी जोड़ा और एक-दूसरे के लिए लंबे नोट्स लिखना स्किप कर दिया।
जब Aishwarya Rai ने पहली बार 'मिसेज बच्चन' कहे जाने पर बताई थी अपनी प्रतिक्रिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
बच्चन परिवार के बीच कथित पारिवारिक झगड़े के कारण पिछले काफी समय से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन सुर्खियों में हैं। ऐसे में उनके हर एक सोशल मीडिया पोस्ट पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल के बीच सब कुछ ठीक नहीं है और वे अपने अलग रास्ते पर जाने का फैसला कर सकते हैं। इसके अलावा, ये भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि ऐश्वर्या का अपने ससुराल वालों के साथ 'अच्छा रिश्ता' नहीं है और उन्होंने बच्चन का घर 'जलसा' भी छोड़ दिया है। खैर, यह ध्यान रखना काफी महत्वपूर्ण है कि इस विषय पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पिछले कुछ समय से ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के अलग होने की अफवाह है। हालांकि, अभिनेत्री ने अपने प्यारे पति के जन्मदिन पर क्यूट के साथ सभी अटकलों पर एक बार के लिए विराम लगा दिया था। 5 फरवरी 2024 को अभिषेक के 48वें बर्थडे पर ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दो तस्वीरें साझा की थीं।
जहां पहली तस्वीर में अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या मैचिंग रेड आउटफिट में नजर आ रहे थे, वहीं दूसरी तस्वीर में उनके पति अभिषेक की बचपन की तस्वीर थी। इसके साथ ऐश्वर्या ने लिखा था, "आपको ढेर सारी खुशियां, प्यार, शांति और अच्छे स्वास्थ्य के साथ जन्मदिन की शुभकामनाएं। भगवान आपकी रक्षा करे। चमकते रहो।"
जब अभिषेक बच्चन असली की बजाए नकली अंगूठी से ऐश्वर्या राय को कर बैठे थे प्रपोज, विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, हम भी ऐश्वर्या और अभिषेक को शादी की सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको उनके द्वारा शेयर की गई फैमिली फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।