सोने से बनी 75 लाख की साड़ी पहनकर ऐश्वर्या राय ने की थी शादी, जानें क्या थी खासियत

ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की शादी शाही शादियों में से एक थी। बहुत से लोगों को पता नहीं है कि एक्ट्रेस ने अपनी शादी पर असली सोने के धागे से बनी साड़ी पहनी थी।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

सोने से बनी 75 लाख की साड़ी पहनकर ऐश्वर्या राय ने की थी शादी, जानें क्या थी खासियत

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की शादी को 13 साल से भी अधिक का समय हो गया है, लेकिन आज भी लोगों को उनकी भव्य शादी याद है। ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी साल 2007 की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। शादी के दिन ऐश्वर्या और अभिषेक की एक झलक पाने के लिए लोग अपने टीवी के सामने बैठे रहे थे। उस समय सोशल मीडिया का इतना क्रेज नहीं था, इसके बावजूद दोनों की शादी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही थी।  

एक तरफ ऐश्वर्या जहां कांजीवरम साड़ी में किसी राजकुमारी से कम नहीं दिख रही थीं, तो वहीं अभिषेक बच्चन भी सफेद शेरवानी में राजकुमार लग रहे थे। 20 अप्रैल 2007 में अभिषेक और ऐश्वर्या शादी के पवित्र बंधन में बंधे थे। इस कपल को प्यार से लोग ‘अभी-ऐश’ कहकर भी बुलाते हैं। शादी के इतने सालों बाद भी कपल के बीच पहले जैसा प्यार बरकरार है। वर्तमान में ऐश्वर्या और अभिषेक अपनी बेटी आराध्या के साथ एक खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं।  

अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी की बात की जाए तो उनकी शादी देश की सबसे महंगी शादियों में से भी एक थी। अपनी शादी वाले दिन ऐश्वर्या ने लहंगा को न चुनते हुए एक खूबसूरत-सी गोल्डन रंग की कांजीवरम साड़ी को चुना था, जिसमें उनकी खूबसूरती उभरकर सामने आई थी। कांजीवरम साड़ी के साथ ट्रेडिशनल ज्वेलरी ने ऐश्वर्या के लुक में चार चांद लगा दिए थे। ऐश्वर्या की इस खूबसूरत साड़ी को मशहूर फैशन डिज़ाइनर नीता लुल्ला ने डिज़ाइन किया था।  

ऐश्वर्या की साड़ी कोई आम साड़ी नहीं थी। उनकी साड़ी पर एक खूबसूरत गोल्ड बॉर्डर था और साथ ही महंगे क्रिस्टल्स भी लगे हुए थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि ऐश्वर्या की साड़ी पर असली गोल्ड का थ्रेड वर्क किया गया था। अब जाहिर सी बात है साड़ी पर गोल्ड वर्क किया गया था तो इसकी कीमत भी ज्यादा होगी। ऐश्वर्या ने अपनी शादी पर जो कांजीवरम साड़ी पहनी थी, उसकी कीमत 75 लाख रुपये बताई जाती है। ये पूरे देश में अब तक की सबसे महंगी साड़ी थी। (ये भी पढ़ें: सैफ और करीना की नेट वर्थ जान दातों तले दबा लेंगे उंगली, सिर्फ पटौदी हाउस की कीमत है इतनी)   

शादी वाले दिन अभिषेक ने काफी महंगी शेरवानी पहनी थी, जो कि व्हाइट कलर की थी और इस पर गोल्ड का काम किया गया था। शेरवानी के साथ अभिषेक ने जो ज्वेलरी पहनी थी, उसमें वे किसी रॉयल प्रिंस से कम नहीं दिख रहे थे। कुछ समय पहले फैशन डिज़ाइनर अबु जानी और संदीप खोसला ने इंडस्ट्री में 33 साल पूरे करने पर अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं।  

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, “फेयरी टेल से भी ज्यादा खूबसूरत शादी! ऊपर की फोटो में अभिषेक ने एक नीली सिल्वर ब्रोकेड शेरवानी पहनी है, जिस पर गोटे रेशम, स्टोन और मोती जड़े हुए हैं। वहीं, ऐश्वर्या ने एक कढ़ाईदार रेशम का लहंगा पहना हुआ है”। गौरतलब है कि अबु जानी और संदीप खोसला बच्चन परिवार के पसंदीदा डिज़ाइनर हैं और अधिकतर फंक्शन पर बच्चन परिवार इन्हीं के डिज़ाइन किये हुए कपड़ों में नजर आता है।  

2016 में 'वोग मैगज़ीन' से इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या और अभिषेक ने अपनी परफेक्ट मैरिड लाइफ को लेकर बात की थी। इस इंटरव्यू में अभिषेक ने बताया था कि कैसे उन्होंने ऐश्वर्या के लिए एक डेट प्लान की थी, जो कि बहुत खराब रही थी। अभिषेक ने बताया था कि वे अपनी पत्नी ऐश्वर्या के लिए बेस्ट कैंडल लाइट डिनर प्लान करना चाहते थे, लेकिन उनका ये आइडिया बुरी तरह फेल हुआ था। एक्टर ने इस बारे में बात करते हुए बताया था, “ये सभी आदमियों के लिए है- कभी सोचना भी मत कि बीच (समुद्र) पर कैंडल लाइट डिनर प्लान करना दुनिया की सबसे रोमांटिक चीज है। मैंने अपनी एनिवर्सरी (2009) पर मालदीव्स में कैंडल लाइट डिनर प्लान किया था, लेकिन यह बुरी तरह फ्लॉप हुआ था”। (ये भी पढ़ें: कबीर बेदी ने 70 साल की उम्र में की थी शादी, तो बेटी पूजा बेदी ने नई मां को कहा था 'दुष्ट सौतेली मां')    

इसके बाद अभिषेक ने खुद बताया था कि वे ऐसा क्यों कह रहे हैं और उनके साथ मालदीव्स में क्या हुआ था। अभिषेक ने कहा था, “सबसे पहले, हवाएं हमारी कैंडल को बार-बार बुझा रही थीं। दूसरा, हमारे खाने पर मिट्टी उड़कर आ गयी थी, जिससे पूरे खाने का मजा एकदम किरकिरा हो गया था। इसलिए मैं आपको बता रहा हूं, ऐसा करने के बारे में कभी सोचना भी मत”।  

अभिषेक ने अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहा था, “मेरी लिए सबसे रोमांटिक बात यह है कि बीच पर घूमते हुए मैं ऐश्वर्या से घंटों बातें कर सकता हूं। हम कोई भी उल-जुलूल बात गहराई में जाकर कर सकते हैं। हमने बातें करते हुए पूरी रात भी गुजारी है। मुझे लगता है कि अपनी पत्नी के लिए यह सबसे रोमांटिक चीज है, जिसे आप कर सकते हैं। सच में- उसके साथ बस रहो, उसके लिए टाइम निकालो, कुछ बातें शेयर करो और कुछ सुनो”। (ये भी पढ़ें: सैफ-करीना की शादी पर कैसा था अमृता सिंह का रिएक्शन? सारा अली खान ने किया था खुलासा)    

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन आज इंडस्ट्री के सबसे आइडियल कपल माने जाते हैं। हम कामना करते हैं कि दोनों की ये जोड़ी यूं ही बनी रहे। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो हमें अवश्य दें।  

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.