Aishwarya Rai ने 'पेरिस फैशन वीक 2023' में गोल्डन गाउन में बिखेरा जलवा, दिलकश अदाओं से जीता दिल

हाल ही में, 'पेरिस फैशन वीक 2023' से एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की कुछ लेटेस्ट झलकियां सामने आई हैं, जिनमें वह गोल्डन गाउन में नजर आईं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Aishwarya Rai ने 'पेरिस फैशन वीक 2023' में गोल्डन गाउन में बिखेरा जलवा, दिलकश अदाओं से जीता दिल

बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) इस समय 'पेरिस फैशन वीक 2023' में हिस्सा लेने के लिए पेरिस में हैं। अपने पहले लुक से धूम मचाने के बाद अब ऐश्वर्या की रैंप वॉक करते हुए कुछ झलकियां सामने आई हैं, जिनमें दिवा का ग्लैमरस लुक देखने लायक है।

'पेरिस फैशन वीक 2023' में गोल्डन गाउन में दिखीं ऐश्वर्या राय

1 अक्टूबर 2023 को ऐश्वर्या राय, केंडल जेनर, गोंग जून, हेलेन मिरेन और कई अन्य लोगों ने 'लोरियल पेरिस शो' में वॉक किया। यह वॉक एफिल टॉवर के पास रनवे के पास हुई। इस कार्यक्रम के लिए ऐश्वर्या ने गोल्डन कलर का गाउन पहना था, जिसमें वह सबसे अलग और खूबसूरत लग रही थीं।

aishwarya rai

aishwarya rai

ऐश्वर्या के गाउन पर स्टोन वर्क किया गया था। इसके साथ उन्होंने केप पेयर की थी, जिसमें वह काफी ग्लैमरस और स्टनिंग लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को ग्लैम मेकअप और खुले बालों से पूरा किया था। रैंप के दौरान कैमरे के सामने पोज देते हुए वह फ्लाइंग किस और विंक करती हुई भी नजर आईं, जो उनके फैंस के लिए काफी सरप्राइजिंग था।

aishwarya rai

aishwarya rai

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

'पेरिस फैशन वीक 2023' से ऐश्वर्या का पहला लुक

1 अक्टूबर 2023 को ऐश्वर्या राय बच्चन के एक फैन पेज ने 'पेरिस फैशन वीक' से अभिनेत्री की कुछ अनदेखी झलकियां साझा की थीं। फ्रांसीसी कॉस्मेटिक कंपनी 'लोरियल' की इंडियन ब्रांड एंबेसडर होने के नाते ऐश ने शो की प्रेस मीट में अपनी पहली उपस्थिति दर्ज की थी। इवेंट के पहले दिन के लिए ऐश्वर्या ने ऑल-ब्लैक लुक चुना था। उन्होंने अपनी ट्यूल ड्रेस के साथ एम्बेलिश्ड कोट पेयर किया था। विंग्ड आईलाइनर, ग्लॉसी लिप्स, ब्लश्ड चीक्स, हाईलाइटेड चीकबोन्स, खुले बालों और बूट्स के साथ अपने लुक को पूरा करते हुए एक्ट्रेस ने बॉस-लेडी वाइब्स बिखेरी थीं।

aishwarya rai

Aishwarya Rai Bachchan Net Worth: आलीशान घर से लग्जरी कारों तक, अरबों की मालकिन हैं एक्ट्रेस, पढ़ें पूरी खबर

जब ऐश्वर्या ने 'पेरिस फैशन वीक 2021' में किया था रैंप वॉक

ऐश्वर्या राय एक फ्रेंच कॉस्मेटिक ब्रांड की ब्रांड एंबेसडर होने के नाते इससे पहले 'पेरिस फैशन वीक 2021' में भी रैंप वॉक कर चुकी हैं। उदाहरण के लिए, 3 अक्टूबर 2021 को ऐश्वर्या ने 'पेरिस फैशन वीक' में ब्यूटी ब्रांड 'लोरियल' के लिए रैंप वॉक किया था। शो के लिए दिवा ने व्हाइट कलर का गाउन पहना था और बोल्ड मेकअप, स्टड इयररिंग्स और खुले बालों के साथ अपने लुक को पूरा किया था।

aishwarya rai

क्या Aishwarya Rai की वेडिंग साड़ी की कीमत थी 75 लाख रुपए? डिजाइनर Neeta Lulla ने बताई थी सच्चाई

फिलहाल, आपको 'पेरिस फैशन वीक' में ऐश्वर्या का लेटेस्ट लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Image courtesy: Instagram
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.