ऐश्वर्या राय की अभिषेक और आराध्या संग लेटेस्ट फोटो आई सामने, बेटी को गले लगाए दिखीं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की अपने पति अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो सामने आई है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

ऐश्वर्या राय की अभिषेक और आराध्या संग लेटेस्ट फोटो आई सामने, बेटी को गले लगाए दिखीं एक्ट्रेस

'पेरिस फैशन वीक' में रैंप वॉक करने से लेकर अपने एलिगेंट लुक्स के वायरल होने तक, एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) कुछ समय से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल ही में, पेरिस से पति अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और बेटी आराध्या के साथ ऐश्वर्या की एक लेटेस्ट फोटो सामने आई है। आइए आपको दिखाते हैं।

abhishek bachchan with family

पहले तो ये जान लीजिए कि, 3 अक्टूबर 2021 को पेरिस के एफिल टॉवर के पास आयोजित ‘पेरिस फैशन वीक’ में ऐश्वर्या राय बच्चन ने ‘लोरियल पेरिस’ की तरफ से रैंप वॉक किया था। यहां वो अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ पहुंची थीं। इसके बाद उन्होंने पेरिस और दुबई में मिनी हॉलीडे एंजॉय किया था।

Aishwarya Rai

(ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय बच्चन ने पहनी 1.5 लाख रुपए की जैकेट, पति अभिषेक और बेटी आराध्या संग आईं नजर)

इसके बाद, अभिनेत्री अपनी फैमिली के साथ एक विशेष समारोह के लिए दुबई गई थीं, जहां उन्होंने एक महिला उत्पीड़न विरोधी कार्यक्रम के लिए एक ब्रांड का प्रतिनिधित्व किया था। इस फंक्शन से ऐश्वर्या की कई तस्वीरें सामने आईं, जिसमें उन्होंने एक खूबसूरत इंडो-वेस्टर्न सब्यसाची ब्लैक ड्रेस पहनी थी। इस पर सोने के रंग का वर्क किया गया था और इसके साथ उन्होंने एक काले रंग का दुपट्टा लिया हुआ था।

aish

अब आइए आपको दिखाते हैं बच्चन फैमिली की लेटेस्ट फोटो। दरअसल, हाल ही में, इंस्टाग्राम पर एक फोटो सामने आई है, जिसमें ऐश्वर्या अपने पति अभिषेक व बेटी आराध्या संग एक फैन के साथ पोज़ देते हुए दिखाई दे रही हैं। ये तस्वीर पेरिस की बताई जा रही है। फोटो में आराध्या अपने सिग्नेचर मैचिंग हेयरबैंड के साथ फ्लोरल ड्रेस में नजर आ रही हैं, जबकि ऐश्वर्या और अभिषेक ने लुक को सिंपल रखा है। ऐश ने लॉन्ग जैकेट के साथ ऑल-ब्लैक ड्रेस पहनी है, जबकि अभिषेक ने अपने लुक को सफेद प्रिंटेड हुडी और जींस में कैजुअल रखा है।

Aishwarya Rai Bachchan Family

(ये भी पढ़ें: जब ऐश्वर्या राय बच्चन 42,500 रुपए का कोट पहने आईं नजर, लग रही थीं बेहद सुंदर)

जानकारी के लिए बता दें कि, मौजूदा समय में ऐश्वर्या राय बच्चन मुंबई में ही हैं। बीते दिनों करवा चौथ के मौके पर अभिषेक बच्चन ने दिल्ली में चल रही अपनी शूटिंग से अचानक मुंबई पहुंचकर अपनी फैमिली को सरप्राइज दिया था। इस बात का जिक्र बिग बी ने अपने ब्लॉग में किया था।

Aish In Dubai

वर्क फ्रंट की बात करें तो, अभिषेक आखिरी बार थ्रिलर फिल्म 'द बिग बुल' में नजर आए थे। वह अगली बार 'बॉब बिस्वास' और 'दसवीं' में दिखाई देंगे। वहीं, ऐश्वर्या मणिरत्नम की 'पोन्नियिन सेलवन' पार्ट वन में दिखाई देंगी, जो 2022 में रिलीज होगी। फिलहाल, आपको ऐश्वर्या की उनकी फैमिली के साथ सामने आई लेटेस्ट फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.