Allu Arjun की नेट वर्थ: लग्जीरियस घर से कार व वैनिटी वैन तक, 460 करोड़ के मालिक हैं एक्टर

यहां हम आपको एक्टर अल्लू अर्जुन की लग्जरी कार, घर और नेट वर्थ के बारे में बताने जा रहे हैं, जो किसी को भी चौंका सकती है।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Allu Arjun की नेट वर्थ: लग्जीरियस घर से कार व वैनिटी वैन तक, 460 करोड़ के मालिक हैं एक्टर

जब हम तेलुगु फिल्म इंड्स्ट्री की बात करते हैं, तो अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) का नाम दिमाग में न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। वैसे तो उन्होंने अपने अब तक के करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है, लेकिन यह 'पुष्पा: द राइज' फिल्म थी, जिसने उन्हें पूरे देशभर में सबका चहेता बना दिया। जल्द ही वह इस फिल्म के दूसरे पार्ट के साथ पर्दे पर छाने के लिए तैयार हैं।

'स्टाइलिश स्टार' अल्लू भारत में सबसे बड़े फिल्मी सितारों में से एक होने के बावजूद, अपनी विनम्रता के लिए प्रसिद्ध हैं। यही वजह है कि वह भारत में 'जीरो हेटेड' वाली कुछ मशहूर हस्तियों में से एक हैं। यहां हम आपको उनके बारे में सब कुछ विस्तार से बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में लोगों को शायद पता न हो।

allu arjun

अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी और उनके बच्चे अयान व अरहा

अल्लू अर्जुन ने स्नेहा रेड्डी से 6 मार्च 2011 को शादी की थी। अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी ने 3 अप्रैल 2014 को बेटे अल्लू अयान के जन्म के साथ पैरेंटहुड को अपनाया था। कपल का परिवार तब पूरा हो गया था, जब 21 नवंबर 2016 को उन्होंने अपनी बेटी अरहा का स्वागत किया था। 

allu arjun

Allu Arjun-Sneha Reddy Love Story: शादी में खर्च हुए थे 100 करोड़ रुपए, देखें रॉयल वेडिंग की फोटोज

अल्लू अर्जुन की नेट वर्थ

अल्लू अर्जुन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे मांग वाले और हाईएस्ट फीस चार्ज करने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। अल्लू की इनकम और नेट वर्थ की बात करें, तो वह भारत के सबसे अमीर अभिनेताओं में से एक हैं। 'हरजिंदगी' की एक रिपोर्ट के अनुसार, अल्लू अर्जुन की कुल संपत्ति 460 करोड़ रुपए है।

उसी रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता सालाना 90 करोड़ रुपए की कमाई करते हैं। जबकि एक फिल्म के लिए वह 65 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। 'इंडिया टुडे' की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि उन्हें फिल्म 'पुष्पा: द रूल' के लिए 100 करोड़ रुपए मिले हैं। फिल्मों से पैसा कमाने के अलावा, अल्लू अर्जुन कई ब्रांड डील और विज्ञापन भी करते हैं और यहां तक कि अपनी पब्लिक अपीयरेंस के लिए भी मोटी रकम वसूलते हैं।

allu arjun

अल्लू अर्जुन का हैदराबाद स्थित 100 करोड़ का घर

अल्लू अर्जुन की सबसे बेशकीमती संपत्तियों में से एक हैदराबाद में उनका आलीशान घर है। 8000 वर्ग फुट का यह घर शहर के सबसे पॉश इलाकों में से एक 'जुबली हिल्स' में 2 एकड़ के एरिया में फैला हुआ है। 'हाउसिंग डॉट कॉम' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी कीमत 100 करोड़ रुपए है। मिनिमल वास्तुकला से लेकर विंटेज व्हाइट कलर होने तक, अल्लू अर्जुन का घर एक इनडोर जिम, स्विमिंग पूल, होम थिएटर और उनके बच्चों के लिए एक बड़े प्ले ग्राउंड से सुसज्जित है। अल्लू अर्जुन के शानदार घर की तस्वीरें देखने के लिए क्लिक करें

allu arjun home

अल्लू अर्जुन की करोड़ों की महंगी कारें!

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन शानदार कारों की एक सीरीज के मालिक हैं, जो उनके गैराज के अंदर खड़ी हैं। हर कोई इस फैक्ट को शायद नहीं जानते होंगे कि वह एक कार लवर हैं, यही वजह है कि उन्होंने बाजार की कुछ सबसे महंगी कारों को खरीदने में बहुत पैसा खर्च किया है।

अल्लू अर्जुन के कार कलेक्शन में 'रेंज रोवर वोग' (2.39 करोड़ रुपए), 'Hummer H2' (75 लाख रुपए), 'वोल्वो XC90 T8 एक्सीलेंस' (1.31 करोड़ रुपए), 'मर्सिडीज GLE 350d' (96.40 करोड़ रुपए), 'जगुआर XJ L' (99 लाख रुपए) और 'बीएमडब्ल्यू एक्स6 एम स्पोर्ट' (1.05 करोड़ रुपए) शामिल हैं।

allu arjun car

अल्लू अर्जुन की लग्जरी वैनिटी वैन और एक प्राइवेट जेट

हाई-एंड कारों की एक सीरीज के अलावा, अल्लू अर्जुन के पास भारत में सबसे महंगी सेलिब्रिटी वैनिटी वैन में से एक है। अभिनेता ने वैनिटी वैन 3.5 करोड़ रुपए की कीमत पर खरीदी है। इसके अनुकूलन और संशोधन में 4.5 करोड़ रुपए लगे, जिससे इसकी कुल लागत 7 करोड़ रुपए हो गई है। इतना ही नहीं, अल्लू अर्जुन के पास एक प्राइवेट जेट भी है। हालांकि, हमने उन्हें बार-बार अपने निजी जेट में अपने परिवार के साथ यात्रा करते देखा है, लेकिन इसकी कीमत अभी भी अज्ञात है।

allu arjun van

allu arjun privet jet

हमें उम्मीद है कि अल्लू अर्जुन आने वाले वर्षों तक बॉक्स ऑफिस पर राज करते रहेंगे। फिलहाल, उनकी लगातार बढ़ती संपत्ति पर आपके क्या विचार हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.