डिजाइनर अनामिका खन्ना ने रिया कपूर के वेडिंग लुक की बताई कहानी, मोतियों के घूंघट पर कही ये बात

हाल ही में, डिजाइनर अनामिका खन्ना ने अपने एक इंटरव्यू में अपनी दोस्त व प्रोड्यूसर रिया कपूर के वेडिंग लुक के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

डिजाइनर अनामिका खन्ना ने रिया कपूर के वेडिंग लुक की बताई कहानी, मोतियों के घूंघट पर कही ये बात

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) की छोटी बेटी और सोनम कपूर की बहन रिया कपूर (Rhea Kapoor) 14 अगस्त 2021 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण बुलानी (Karan Boolani) संग शादी रचाकर अपनी नई जर्नी की शुरुआत कर चुकी हैं। रिया और करण ने अपनी शादी को काफी सीक्रेट रखने की कोशिश की थी। इसी वजह से कपल ने अनिल कपूर के जुहू स्थित घर में सात फेरे लिए थे। रिया ने अपने स्पेशल डे पर जो साड़ी पहनी थी, उसे दुल्हन की बेस्ट फ्रेंड और मशहूर फैशन डिजाइनर अनामिक खन्ना ने डिजाइन किया था। हाल ही में, अनामिका ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी खूबसूरत फ्रेंड रिया कपूर के ब्राइडल लुक के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं अनामिका ने क्या कहा है।

rhea kapoor

पहले आपको रिया के वेडिंग लुक के बारे में बता देते हैं। रिया कपूर ने अपने वेडिंग लुक को सिंपल और यूनिक बनाने की कोशिश की थी। उन्होंने अपने शादी के जोड़े से लेकर अपने वेडिंग दुपट्टे तक से सभी को हैरान कर दिया था। प्रोड्यूसर ने अपनी शादी में व्हाइट कलर की चंदेरी साड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने रेड दुपट्टे को किनारे करते हुए मोतियों से बने दुपट्टे से अपने सिर को ढका था, जिसने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए थे। अपनी शादी में रिया ने अपनी मां सुनीता की ज्वैलरी पहनी थी और लाइट मेकअप व खुले बालों में वो बहुत खूबसूरत लग रही थीं।

(ये भी पढ़ें: सोनम कपूर की भाभी अंतरा की गोद भराई रस्म की तस्वीरें, न्यूली मैरिड रिया से शनाया तक ने दिखाया जलवा)

rhea kapoor wedding look

आइए अब आपको बताते हैं अनामिका खन्ना के इंटरव्यू के बारे में। दरअसल, ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ को दिए एक इंटरव्यू में अनामिका खन्ना ने बताया कि, रिया हमेशा ही अपने परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में एक छोटी शादी चाहती थीं और वह कभी भी ‘ओवरड्रेस्ड दुल्हन’ नहीं लगना चाहती थीं। अनामिका ने कहा कि, ‘हम लगभग 5-6 साल पहले ये चर्चा कर रहे थे कि, वह (रिया) अपनी शादी में कैसे तैयार होंगी। रिया अपने वेडिंग लुक को लेकर पहले ही क्लियर थीं कि, वह पारंपरिक रूप से बहुत ज्यादा तैयार होने वाली दुल्हन नहीं होंगी।’

(ये भी पढ़ें: सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा आडवाणी संग अपने रिश्ते पर की बात, बताया- क्यों फील होता है खास कनेक्शन)

anamika khanna

अनामिका ने आगे बताया कि, रिया ने अपनी शादी के लिए सफेद रंग की चंदेरी साड़ी को चुना था। उन्होंने कहा कि, ‘मौजूदा स्थिति में महामारी के कारण रिया की शादी में बहुत कम लोग शामिल होने वाले थे। ऐसे में हमने शादी में खूबसूरत लहंगे की बजाय सुंदर चंदेरी साड़ी को चुना था।’

(ये भी पढ़ें: क्या तैमूर अली खान भाई जेह से रखते हैं ईर्ष्या? मां करीना ने दोनों के रिश्ते के बारे में की बात)

rhea wedding

रिया कपूर अपनी फ्रेंड अनामिका की अब तक की सबसे फेवरेट दुल्हन हैं, जिसकी वजह बताते हुए डिजाइनर ने कहा कि, ‘मुझे यकीन था कि, हम उसकी शादी के लिए कभी एक लहंगा नहीं चुनेंगे। क्योंकि वह लहंगा पहनने वाली दुल्हन नहीं थीं। रिया का व्यक्तित्व बहुत मजबूत है और हम उसे कुछ अर्थपूर्ण लुक देना चाहते थे, जो उसके प्यार का प्रतीक हो। मेरे लिए, इस लुक को तैयार करते हुए मेरी प्रेरणा खुद रिया थीं। इसी वजह से सब कुछ ठीक हो पाया।’

rhea and karan

इस इंटरव्यू के आखिर में अनामिका ने रिया के यूनिक पल्लू के बारे में भी बताया, जो दुपट्टे का ना होकर मोतियों की माला से तैयार किया गया था। उन्होंने कहा कि, ‘दुल्हन अपनी शादी की रस्मों के दौरान सिर पर पल्लू ओढ़ती है, लेकिन हम नहीं चाहते थे कि, वह (रिया) अपनी साड़ी के पल्लू का इस्तेमाल अपना सिर ढकने के लिए करें। इसी वजह से हमने बिरधीचंद घनश्यामदास से यह घूंघट तैयार करवाने का फैसला किया। हमारा पूरा ध्यान एक यूनिक लुक बनाने पर था। इसी वजह से हमने सोचा था कि, हमें मोतियों से बना एक घूंघट तैयार कराना चाहिए।’

weddin 2021

फिलहाल, इस इंटरव्यू से ये तो साफ है कि, रिया कपूर अपने वेडिंग लुक को हमेशा से काफी यूनिक बनाना चाहती थीं और उनके इस सपने को उनकी फ्रेंड अनामिका खन्ना ने पूरा भी किया। तो अनामिका के इस इंटरव्यू पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते है, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.