Anant Ambani ने Radhika Merchant संग दुबई में मनाया 28वां बर्थडे, सिंगर आतिफ असलम ने किया परफॉर्म

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ दुबई में अपना 28वां जन्मदिन मनाया। आइए आपको इसकी झलक दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Anant Ambani ने Radhika Merchant संग दुबई में मनाया 28वां बर्थडे, सिंगर आतिफ असलम ने किया परफॉर्म

अंबानी परिवार में यह उत्सव का समय है, क्योंकि नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) 28 साल के हो गए हैं। अपने विनम्र स्वभाव और जानवरों के प्रति प्रेम के लिए जाने-जाने वाले अनंत की सगाई वीरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट से हुई है। अंबानी खानदान के इस युवा बिजनेसमैन ने सगाई के बाद दुबई में अपनी मंगेतर राधिका के साथ अपना जन्मदिन मनाया।

अनंत अंबानी ने दुबई में मनाया अपना 28वां जन्मदिन

अनंत अंबानी ने दुबई में राधिका मर्चेंट और कुछ दोस्तों के साथ अपना 28वां जन्मदिन मनाया। अनंत का बर्थडे सेलिब्रेशन काफी ग्रैंड था, जिसमें सिंगर आतिफ असलम के स्पेशल परफॉर्मेंस का आयोजन किया गया था। हमें इसकी झलक अंबानी खानदान के एक फैन पेज पर मिली। एक अन्य तस्वीर में राधिका और उनके दोस्त दुबई में अनंत के बर्थडे लंच का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। व्हाइट ड्रेस में राधिका बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

anant ambani

anant ambani

जामनगर में मनाया गया था अनंत अंबानी का 27वां जन्मदिन

पिछले साल अनंत ने जामनगर स्थित 'रिलायंस टाउनशिप रिफाइनरी' में अपना 27वां जन्मदिन मनाया था। यह कार्यक्रम सितारों से भरा हुआ था और इसमें सिंगर शान व हास्य कलाकार सुगंधा मिश्रा जैसी हस्तियों ने कुछ शानदार परफॉर्मेंस दिए थे। अंबानी फैन पेज पर साझा की गई तस्वीरों और वीडियो में शान को अनंत के लिए बर्थडे सॉन्ग गाते हुए देखा जा सकता है।

anant ambani

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

अनंत अंबानी की शिक्षा और प्रोफेशनल अचीवमेंट्स

अनंत अंबानी भी अपने भाई-बहनों आकाश अंबानी व ईशा अंबानी की तरह 'धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल' से पढ़े हैं और 'ब्राउन यूनिवर्सिटी' से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। अनंत को अक्सर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपनी मां नीता अंबानी के साथ अपनी टीम 'मुंबई इंडियंस' को चीयर करते हुए देखा जाता है। अनंत अंबानी मुकेश अंबानी के 'रिलायंस इंडस्ट्रीज' साम्राज्य के वारिसों में से एक हैं। वह इस समय 'रिलायंस न्यू एनर्जी बिजनेस' का नेतृत्व कर रहे हैं।

anant ambani

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का रिश्ता

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के रिश्ते के बारे में बात करें तो, यह साल 2018 में था, जब राधिका मर्चेंट प्री-इंगेजमेंट सेरेमनी के दौरान ईशा अंबानी और श्लोका मेहता के साथ अपने परफॉर्मेंस के लिए सुर्खियों में आई थीं। जब अभिनेता शाहरुख खान ने आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई की पार्टी के दौरान मंच पर अनंत अंबानी को राधिका के बारे में चिढ़ाया, तो अफवाहों की पुष्टि हो गई थी।

anant ambani

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई

रिपोर्ट के अनुसार, अनंत ने राजस्थान में नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर में राधिका को प्रपोज किया था और 19 जनवरी 2023 को अनंत ने राधिका मर्चेंट से परिवार वदोस्तों के बीच अपने आवास 'एंटीलिया' में सगाई कर ली थी। बहुत जल्द दोनों की शादी भी होगी। अनंत-राधिका की सगाई में अंबानी फैमिली ने 'वाह वाह रामजी' गाने पर किया था शानदार डांस, वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हम भी अनंत को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.