श्लोका-ईशा और नीता के साथ राधिका मर्चेंट की ग्रैंड एंट्री देखकर अनंत अंबानी ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

अपनी सगाई में श्लोका मेहता और ईशा अंबानी का हाथ थामे राधिका मर्चेंट की ग्रैंड एंट्री देखकर बिजनेसमैन अनंत अंबानी ने जबरदस्त रिएक्शन दिया था। आइए आपको इसका वीडियो दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

श्लोका-ईशा और नीता के साथ राधिका मर्चेंट की ग्रैंड एंट्री देखकर अनंत अंबानी ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

Radhika Merchant Grand Entry: बिजनेस की दुनिया के 'बादशाह' कहे जाने वाले मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर 'एंटीलिया' में यह वास्तव में एक स्टार्स से भरी रात थी, क्योंकि उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) ने एक पारंपरिक गुजराती समारोह में अपनी गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) से सगाई की। 'गोल धना' और 'चुनरी विधि' जैसी सदियों पुरानी परंपराओं के बाद अन्य रस्म किए गए। अंबानी परिवार द्वारा राधिका का अपने परिवार में स्वागत करते हुए देखना वास्तव में एक आदर्श पल था।

Ambani family

राधिका मर्चेंट की ग्रैंड एंट्री देख अनंत अंबानी का रिएक्शन

जैसे ही हमने अपने सोशल मीडिया हैंडल को स्क्रॉल किया, हमें अंबानी परिवार की अन्य महिलाओं के साथ राधिका मर्चेंट की ग्रैंड एंट्री का एक अनदेखा वीडियो मिला। वीडियो में अबू जानी संदीप खोसला के कलेक्शन के गोल्डन लहंगे में सजीं राधिका काफी मनमोहक लग रही थीं। राधिका ने अपनी जेठानी श्लोका मेहता और ननद ईशा अंबानी के साथ एंट्री किया था। होने वाली सास नीता अंबानी भी इस तिकड़ी में शामिल थीं। अनंत अंबानी-राधिका की सगाई की अनदेखे पलों की झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

radhika

हालांकि, अपनी गर्लफ्रेंड राधिका को अपनी भाभी और बहन के साथ देखने के बाद अनंत अंबानी की बेमिसाल प्रतिक्रिया ने हमारा ध्यान खींचा। राधिका को देखकर अनंत अपनी मुस्कान नहीं रोक पाए और सिर हिलाकर उनका स्वागत किया। जैसे ही उन्होंनेने मंडप में प्रवेश किया, अनंत ने राधिका को गले लगा लिया और परिवार के सभी लोगों ने कपल के लिए खुशी मनाई।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

नीता अंबानी ने राधिका मर्चेंट का अपनी फैमिली में किया स्वागत 

19 जनवरी 2023 को नीता अंबानी ने सगाई से पहले एक विशेष पूजा के साथ राधिका मर्चेंट का आधिकारिक तौर पर अपने परिवार में स्वागत किया। वीडियो में राधिका अपनी ननद ईशा अंबानी के जुड़वा बच्चों कृष्णा और आदिया को दुलारती नजर आईं। बाद में नीता अंबानी को राधिका की आरती करते और परिवार के प्रत्येक सदस्य से उनका परिचय कराते हुए देखा गया। जैसे ही उन्होंने अंबानी खानदान के प्रत्येक सदस्य को गले लगाया, राधिका की आंखों में आंसू आ गए।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की रोका रस्म

29 दिसंबर 2022 को राधिका और अनंत ने राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में एक अंतरंग समारोह में सगाई की थी। समारोह के लिए राधिका गोटा पट्टी वर्क वाले गुलाबी सूट में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने स्कैलप-बॉर्डर दुपट्टे के साथ अपने लुक को स्टाइल किया था। उनके लुक का एक और आकर्षण फ्लोरल हाथ फूल था। वहीं, अनंत अंबानी ने पर्पल कलर का कुर्ता पहना था।

anant ambani

राधिका मर्चेंट को अनंत अंबानी का प्रपोजल

एक फैन पेज के मुताबिक, अनंत अंबानी ने राधिका मर्चेंट को उसी मंदिर में प्रपोज किया था, जहां उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों की उपस्थिति में रोका किया था।

anant ambani

खैर, हम राधिका और अनंत की शादी की तारीख की घोषणा करने के लिए अंबानी खानदान का इंतजार नहीं कर सकते। तो आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।
 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.