अनिल कपूर दोनों बेटियों सोनम और रिया की शादी के बाद हो गए हैं अकेले, याद में शेयर किया भावुक नोट

हाल ही में, अभिनेता अनिल कपूर ने अपनी दोनों बेटियों सोनम और रिया को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अनिल कपूर दोनों बेटियों सोनम और रिया की शादी के बाद हो गए हैं अकेले, याद में शेयर किया भावुक नोट

अपने जमाने के मशहूर एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) जितने ही अच्छे अभिनेता हैं, उतने ही भले फैमिली मैन भी हैं। वह अपनी पत्नी और बच्चों से बेहद प्यार करते हैं, इसकी झलक अक्सर हमें देखने को मिलती रहती है। अनिल कपूर की दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। बेटियों की शादी के बाद अब एक्टर अकेले हो गए हैं। हाल ही में, अनिल कपूर ने अपनी दोनों बेटियों रिया और सोनम कपूर को याद करते हुए सोशल मीडिया पर उनके साथ कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं। 

anil kapoor

पहले आइए अनिल कपूर की दोनों बेटियों रिया और सोनम कपूर की पर्सनल लाइफ के बारे में आपको कुछ जानकारी दे देते हैं। अनिल की बड़ी बेटी सोनम कपूर ने एक एक्ट्रेस हैं। सोनम ने लंदन बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा संग 8 मई 2018 को शादी की थी। शादी के बाद सोनम पति आनंद के साथ लंदन में शिफ्ट हो गई हैं। हालांकि, समय-समय पर वो अपनी फैमिली से मिलने व अपने काम के चलते भारत आती रहती हैं।

Sonam Kapoor With Hubby Anand Ahuja

(ये भी पढ़ें- इस राजशाही किले में होगी कैटरीना-विक्की कौशल की शादी, करीब 5 लाख रुपए है एक रात का किराया)

वहीं, अनिल की छोटी बेटी रिया कपूर प्रोड्यूसर हैं। रिया ने डायरेक्टर और निर्माता करण बुलानी एक-दूसरे को करीब 13 सालों तक डेट करने के बाद 14 अगस्त 2021 को काफी सिंपल तरीके से शादी रचाई थी। 

Rhea Kapoor

अब आइए आपको दिखाते हैं अनिल कपूर द्वारा शेयर की गई फोटोज। दरअसल, 7 नवंबर 2021 को अनिल कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। शेयर की गई पहली फोटो बर्थडे पार्टी की है, जिसमें सोनम कपूर और रिया कपूर दोस्तों के साथ दिख रही हैं। सोनम अपनी बहन रिया को केक खिलाती नजर आ रही हैं। दूसरी फोटो सोनम और रिया के बचपन की है और तीसरी तस्वीर सोनम-रिया और अनिल कपूर की है, इस फोटो में सोनम और रिया दुल्हन बन कर बैठी हैं और पापा अनिल सूट में उनके साथ पोज दे रहे हैं।

Anil Kapoor

Anil Kapoor

Anil Kapoor

(ये भी पढ़ें- 4 करोड़ रुपए है अमिताभ बच्चन के घर में लगी इस पेंटिंग की कीमत, एक्टर की दिवाली फोटो में दिखी झलक

इसे शेयर करते हुए अनिल ने कैप्शन में लिखा है, 'मैं तुम दोनों को रोज मिस करता हूं, लेकिन शायद आज कुछ ज्यादा याद आ रही है।' 

anil kapoor

याद दिला दें कि, अनिल कपूर ने दिवाली पर अपने घर पर पार्टी रखी थी, जिसमें अर्जुन कपूर, बोनी कपूर, जाह्नवी और खुशी कपूर के अलावा कई सारे स्टार्स शामिल हुए थे, लेकिन पार्टी में सोनम और रिया नहीं मौजूद हो सकी थीं। जहां सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में हैं, तो वहीं रिया कपूर भी अपने पति करण बुलानी के साथ घर से दूर हैं। ऐसे में, अनिल कपूर को अपनी दोनों बेटियों की काफी याद सताई, जिस वजह से उन्होंने आखिरकार सोशल मीडिया पर अपनी फीलिंग्स जाहिर की हैं।

फिलहाल, एक पिता के तौर पर अनिल कपूर का अकेलापन काफी भावुक कर देने वाला है। एक्टर के इस पोस्ट पर फैंस समेत कई सेलेब्स कमेंट करके अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। तो एक्टर के इस पोस्ट पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.