अनमोल अंबानी-कृशा शाह के रिसेप्शन में थ्री-टियर रियल फ्लॉवर केक ने खींचा ध्यान, देखें फोटोज

बिजनेसमैन अनमोल अंबानी और कृशा शाह के रिसेप्शन से हमें उनके सेलिब्रेशन केक की एक तस्वीर मिली है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अनमोल अंबानी-कृशा शाह के रिसेप्शन में थ्री-टियर रियल फ्लॉवर केक ने खींचा ध्यान, देखें फोटोज

पूर्व अभिनेत्री टीना अंबानी और बिजनेसमैन अनिल अंबानी के बड़े बेटे अनमोल अंबानी (Anmol Ambani) की कृशा शाह (Khrisha Shah) के साथ शादी अभी भी चर्चा में बनी हुई है। उन्होंने दिसंबर 2021 में सगाई की थी और 20 फरवरी 2022 को दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। अनमोल और कृशा की वेडिंग में सब कुछ स्पेशल था। सिर्फ शादी ही नहीं, उनकी रिसेप्शन पार्टी भी यूनिक सजावट के लिए सुर्खियों में रही है। अब हम आपके लिए अनमोल और कृशा के रिसेप्शन केक की झलक लेकर आए हैं, जिसे देखकर आपके मुंह में पानी आ जाएगा।

Anmol-Khrisha Wedding Glimpse

21 फरवरी 2022 को फोटोग्राफर सैम और एकता ने अनमोल और कृशा के जयमाला समारोह से दो मंत्रमुग्ध कर देने वाली तस्वीरें पोस्ट की थीं। तस्वीरों में उन्हें दिल खोलकर हंसते हुए देखा गया, क्योंकि उनके परिवार ने उन्हें जयमाला के लिए उठाया था। इसके साथ ही फोटोग्राफर ने लिखा था, "कृशा और अनमोल- जैसा कि हमने इन दोनों को उनकी शादी तक ले जाने के बारे में जाना, हमने महसूस किया कि, वे दो खूबसूरत आत्माएं हैं, प्यार में पागल हैं। एक-दूसरे को खोजने के लिए बधाई, कृशा और अनमोल। जैसा कि चित्रांगम कहते हैं, "आप हैं एक फली में दो मटर। इस अविश्वसनीय सवारी पर हमारा साथ देने के लिए धन्यवाद।"

anmol

anmol

(ये भी पढ़ें- टीना अंबानी ने बेटे अनमोल की शादी में लहंगे के साथ यूनिक स्टाइल में लिया था वेलवेट का दुपट्टा)

21 फरवरी 2022 को अंबानी परिवार ने नवविवाहित जोड़े अनमोल अंबानी और कृशा शाह के लिए एक कॉकटेल पार्टी की मेजबानी की थी। हाल ही में, ईशा अंबानी के एक फैन पेज ने अनमोल और कृशा के रिसेप्शन केक की तस्वीरें शेयर की हैं, जो देखने में बेहद स्वादिष्ट लग रहा है। यह येलो पैटर्न के साथ बाहरी परत पर गुलाबी फोंडेंट वाला थ्री-टियर केक था। केक को आगे लिली और बैंगनी फूलों से सजाया गया था। केक के ऊपर 'बधाई हो अनमोल और कृशा' लिखा हुआ था। यहां देखें इसकी फोटोज।

Anmol Khrisha Reception Cake

Anmol Khrisha Reception Cake

(ये भी पढ़ें- अनमोल अंबानी की पत्नी कृशा शाह ने मेहंदी रस्म में भाई-बहन संग लगाए थे ठुमके, देखें वीडियो)

जहां ​दिव्य सजावट में कॉकटेल पार्टी की भव्यता नजर आ रही थी, वहीं घरवालों और मेहमानों ने पार्टी को लेकर प्राइवेसी बनाए रखी थी। हमें इस पार्टी से कुछ वीडियो मिले थे, और अंबानी की नई बहू कृशा ने आधुनिक बहू वाइब्स दिए थे। एक बूमरैंग वीडियो में हमने नई दुल्हन के रूप में कृशा का कॉकटेल पार्टी लुक देखा था, और वह भारी लैवेंडर रंग की साड़ी गाउन में आकर्षक लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को डायमंड नेकलेस से एक्सेसराइज किया था। एक अन्य मोनोक्रोम वीडियो में वह हाथ में वाइन का गिलास पकड़े और अपनी बहन नृति शाह के साथ डांस करती हुई देखी जा सकती हैं।

Krisha Shah At Cocktail Party

कृशा की बहन नृति ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नई अंबानी बहू के अपने पति अनमोल अंबानी के साथ पहले डांस का एक सुपर क्यूट वीडियो साझा किया था। वीडियो में कृशा को अनमोल के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है, जो बहुत ही मनमोहक लग रहा था। हालांकि, वीडियो के अंत में गले लगने के मोमेंट ने हमारा दिल जीत लिया था। हमें रिसेप्शन में अंबानी की ग्रैंड एंट्री की एक झलक भी देखने को मिली थी। वीडियो में हम कृशा को अपने ससुर अनिल अंबानी के साथ ​रिसेप्शन वेन्यू की तरफ आते हुए देख सकते हैं। वहीं, अनमोल अपनी मां टीना अंबानी के साथ हाथों में हाथ डालकर एंट्री कर रहे हैं।

फिलहाल, हम अनमोल और कृशा को उनके नवविवाहित जीवन की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.