अनमोल अंबानी का वेडिंग एल्बम: हल्दी-मेहंदी-चूड़ा और शादी की तस्वीरें आईं सामने, खुश दिखी फैमिली

हाल ही में, बिजनेसमैन अनिल अंबानी के बड़े बेटे अनमोल अंबानी की शादी की रस्मों की कुछ अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

अनमोल अंबानी का वेडिंग एल्बम: हल्दी-मेहंदी-चूड़ा और शादी की तस्वीरें आईं सामने, खुश दिखी फैमिली

अंबानी परिवार भारत के सबसे अमीर उद्योगपतियों के परिवारों में गिना जाता है। यही वजह है कि, अंबानी परिवार में होने वाला कोई भी फंक्शन चर्चा का विषय बन जाता है। इन दिनों अनिल अंबानी (Anil Ambani) के बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी (Jai Anmol Ambani) की शादी की अनदेखी तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। हाल ही में, हमें सोशल मीडिया पर उनकी हल्दी-मेहंदी-चूडा और शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें मिली हैं, जिनमें पूरा परिवार बेहद खुश नजर आ रहा है।

anmol

पहले तो ये जान लीजिए कि, अनिल अंबानी और टीना अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी ने 20 फरवरी 2022 को अपनी गर्लफ्रेंड कृशा शाह के साथ शादी की थी। दोनों ने सी फेस, कफ परेड में स्थित अपने घर पर सात फेरे लिए थे। अब 'ईशा अंबानी पीरामल' नाम के एक फैनपेज से उनकी शादी की सभी रस्मों की कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं, जिनमें पूरा अंबानी परिवार एंजॉय करता हुआ दिखाई दे रहा है।

anmol

बता दें कि, 19 फरवरी 2022 को कृशा और अनमोल की हल्दी सेरेमनी का आयोजन किया गया था। हल्दी की इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि, कैसे अनिल अंबानी की मां और अनमोल की दादी कोकिलाबेन से लेकर उनकी मां टीना अंबानी और बाकी सदस्य तक, सभी होने वाले दूल्हे को हल्दी लगाते नजर आ रहे हैं। फोटोज के कैप्शन में लिखा गया है, ''अनमोल की हल्दी सेरेमनी की कुछ खूबसूरत थ्रोबैक तस्वीरें। मांडवा मुहूर्त के बाद अंबानी परिवार ने दूल्हे अनमोल को हल्दी में डुबोया! इस इवेंट में अनमोल के कजिन और दोस्तों ने जमकर धमाल मचाया था।'' यहां देखें तस्वीरें। 

anmol

anmol

tina ambani

anmol ambani

anmol ambani

anmol ambani

(ये भी पढ़ें- करीना ने पति सैफ और दोनों बच्चों संग लंदन वेकेशन से शेयर कीं प्यारी तस्वीरें, जेह-तैमूर दिखे क्यूट)

इससे पहले, 18 फरवरी 2022 को मेहंदी का फंक्शन रखा गया था, जिसमें कृशा एक गोल्डन वर्क वाले पर्पल और बेज कलर के लहंगे में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, अनमोल ने इस फंक्शन में आइवरी कलर का कुर्ता पहना हुआ था, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे। साथ में बैठे हुए इस कपल से नजरें हटाना मुश्किल था। 

anmol

anmol ambani

anmol

anmol

anmol ambani

anmol

बात करें चूड़ा सेरेमनी की, तो इस फंक्शन में कृशा ने गुलाबी रंग की ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। चूड़ा सेरेमनी अनिल अंबानी के घर पर सिर्फ परिवार और करीबी लोगों के बीच ही संपन्न की गई थी। यहां देखें तस्वीरें।

krisha

krisha

krisha

krisha

krisha

krisha

 

krisha

इसके अलावा अनमोल और कृशा की सनडाउनर पार्टी की फोटोज भी काफी वायरल हो रही हैं। इस दौरान कृशा ने टाइगर प्रिंट वाली वनपीस ड्रेस पहनी थी, जिसमें होने वाली दुल्हन काफी ग्लैमरस और स्टनिंग लग रही थीं। वहीं, अनमोल ने इस पार्टी के लिए फोटो प्रिंटेड शर्ट और ब्लैक पैंट को चुना था, जिसमें वह काफी स्टाइलिश लग रहे थे। अनमोल और कृशा की इस पार्टी में होने वाली सास और अनमोल की मां टीना अंबानी भी कुछ कम नहीं लग रही थीं। ब्राउन कलर के टॉप में वह भी काफी खूबसूरत लग रही थीं।

anmol

anmol

anmol

anmol

anmol

anmol

anmol

anmol

anmol

(ये भी पढ़ें- सुष्मिता सेन ने 'गोल्ड डिगर' बुलाने पर दिया करारा जवाब, लिखा- 'मुझे गोल्ड से ज्यादा हीरे पसंद हैं')

वहीं, शादी की बात करें, तो इस दिन जहां दुल्हन कृशा शाह फेमस डिजाइनर अनामिका खन्ना के लाल रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, दूल्हे राजा अनमोल ऑफ व्हाइट कुर्ता-पायजामा में बेहद हैंडसम लग रहे थे। ईशा अंबानी के ही फैन पेज से अनमोल की शादी की भी कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की गई हैं, जिनमें दुल्हा और दुल्हन की खुशी उनके चेहरे पर साफ देखी जा सकती है। यहां देखें तस्वीरें।

anmol ambani

anmol ambani

anmol

anmol

anmol

(ये भी पढ़ें- अनमोल अंबानी की शादी से मुकेश-नीता-कोकिलाबेन-ईशा-श्लोका व आकाश अंबानी की तस्वीरें आईं सामने)

तो, आपको अनमोल का वेडिंग एल्बम कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(Picture Credit: Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.