अनमोल अंबानी-कृशा शाह की हल्दी-चूड़ा सेरेमनी: बहन नृति संग गपशप करती दिखीं होने वाली दुल्हन

बिजनेसमैन जय अनमोल अंबानी और कृशा शाह की मेहंदी सेरेमनी के बाद अब उनकी हल्दी और चूड़ा सेरेमनी के वीडियोज सामने आए हैं। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलकियां।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

अनमोल अंबानी-कृशा शाह की हल्दी-चूड़ा सेरेमनी: बहन नृति संग गपशप करती दिखीं होने वाली दुल्हन

फरवरी 2022 का महीना कई जोड़ों की जिंदगी के लिए एक नया अध्याय लिखने जा रहा है। फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर और विक्रांत मैसी-शीतल ठाकुर के बाद जल्द ही बिजनेसमैन अनिल अंबानी और टीना अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी (Jai Anmol Ambani) अपनी लेडीलव कृशा शाह (Khrisha Shah) के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

Anil, Tina, Anmol, Anshul and Anmol's wife Khrisha

अनमोल और कृशा 20 फरवरी 2022 को शादी के सात फेरे लेंगे। उनकी शादी का सेलिब्रेशन सनडाउनर पार्टी के साथ शुरू हुआ था। बीते दिन यानी 18 फरवरी 2022 को कपल की मेहंदी सेरेमनी आयोजित की गई थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। अब होने वाली दुल्हन कृशा शाह की हल्दी और चूड़ा सेरेमनी की झलकियां सामने आई हैं।

(ये भी पढ़ें- अनमोल अंबानी होने वाली दुल्हन कृशा शाह संग मेहंदी में डांस करते आए नजर, वीडियो जीत लेगा दिल)

Anmol and Khrisha Pre wedding Glimps

दरअसल, सनडाउनर पार्टी और मेहंदी रस्म के बाद 19 फरवरी 2022 को हल्दी रस्म का आयोजन किया गया। कृशा शाह की बहन नृति शाह ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर दुल्हन की हल्दी सेरेमनी से कई वीडियोज शेयर किए हैं। वीडियोज में नृति अपनी होने वाली दुल्हन बहन को हल्दी लगाती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान दोनों गपशप करते हुए एक-दूसरे पर खूब सारा प्यार भी लुटा रही हैं। स्काई ब्लू कलर के कुर्ता-पायजामा में कृशा बेहद सिंपल लग रही हैं। वहीं, उनकी बहन येलो कलर के सूट में दिखाई दे रही हैं।

हल्दी के बाद कृशा शाह की चूड़ा सेरेमनी की रस्म मनाई गई। नृति ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कृशा चादर के नीचे अपनी ब्राड्समेड्स के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने फ्लोरल कलीरा पहना था। इसके अलावा एक फोटो भी शेयर की गई है, जिसमें कृशा को चूड़ा पहनाया जा रहा है। पिंक कलर की ड्रेस और फूलों की ज्वेलरी में कृशा बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

To bride Khrisha Shah

(ये भी पढ़ें- विक्रांत मैसी ने पत्नी शीतल ठाकुर संग अपनी शादी की तस्वीरें कीं शेयर, वाइफ के लिए लिखा खास नोट)

इससे पहले, अनमोल और कृशा की मेहंदी सेरेमनी की झलकियां सामने आई थीं, जिसमें दोनों हाथों में हाथ डाले डांस करते हुए नजर आए थे। कृशा जहां मल्टीकलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं ऑफ व्हाइट कुर्ता-पायजामा में अनमोल भी काफी हैंडसम लग रहे थे।

(ये भी पढ़ें- शिबानी दांडेकर ने दिखाई अपनी 82 हजार रुपए की वेडिंग हील्स की झलक, शादी के लिए दिखीं उत्साहित)

फिलहाल, कृशा शाह और अनमोल अंबानी की शादी की फोटोज का हमें इंतजार है। वैसे, आपको होने वाली दुल्हन की हल्दी और चूड़ा रस्म की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.