विक्रांत मैसी ने पत्नी शीतल ठाकुर संग अपनी शादी की तस्वीरें कीं शेयर, वाइफ के लिए लिखा खास नोट

एक्टर विक्रांत मैसी ने हाल ही में, अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

विक्रांत मैसी ने पत्नी शीतल ठाकुर संग अपनी शादी की तस्वीरें कीं शेयर, वाइफ के लिए लिखा खास नोट

मनोरंजन जगत के मल्टी टैलेंटेड एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) ने 18 फरवरी 2022 को अपनी मंगेतर शीतल ठाकुर (Sheetal Thakur) को जीवनसंगिनी बना लिया है। उन्होंने हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी करके दुनिया के सामने अपनी लेडीलव को आधिकारिक रूप से अपनी पत्नी  के तौर पर स्वीकार कर लिया है। शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए एक्टर ने इसकी औपचारिक घोषणा की है। आइए आपको वो फोटोज दिखाते हैं।

Vikrant Massey

पहले ये जान लीजिए कि, विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने साल 2019 में ही सगाई की थी। काफी समय से विक्रांत की शादी पोस्टपोन हो रही थी। रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बाद दोनों 14 फरवरी 2022 को कोर्ट मैरिज के जरिए शादी के बंधन में बंधे थे और फिर 18 फरवरी 2022 को परिवार व बेहद करीबी लोगों की मौजूदगी में विक्रांत और शीतल पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार दोनों शादी के सात फेरे लेकर हमेशा के लिए ए​क-दूजे के हो चुके हैं।

(ये भी पढ़ें- डायरेक्टर लव रंजन अपनी गर्लफ्रेंड संग 20 फरवरी को करेंगे शादी, होने वाली दुल्हन की झलक आई सामने)

19 फरवरी 2022 को विक्रांत मैसी ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए सभी के साथ इस खुशखबरी को शेयर किया है। शेयर की गई पहली फोटो में विक्रांत और शीतल शादी की ड्रेस में एक-दूसरे का हाथ पकड़कर हंसते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो सात फेरे के दौरान की है। वहीं, तीसरी तस्वीर में कपल फनी पोज दे रहा है। 

Vikrant Massey Sheetal Thakur Wedding Photos

Vikrant Massey Sheetal Thakur Wedding Photos

Vikrant Massey Sheetal Thakur Wedding Photos

(ये भी पढ़ें- शिबानी दांडेकर ने दिखाई अपनी 82 हजार रुपए की वेडिंग हील्स की झलक, शादी के लिए दिखीं उत्साहित)

कपल के वेडिंग आउटफिट की बात करें तो, जहां शीतल रेड कलर के लहंगे, यूनिक स्कर्ट और लाल चुन्नी में काफी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, आइवरी कलर की शेरवानी में सिर पर साफा बांधे हुए विक्रांत भी काफी जच रहे हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए विक्रांत ने कैप्शन में लिखा है, ''सात सालों का ये सफ़र आज सात जन्मों में बदल गया। इस सफ़र में हमारा साथ देने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। शीतल एवं विक्रांत 18.02.2022.''

Vikrant Massey

शादी से पहले 18 फरवरी 2022 को ही विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर की हल्दी सेरेमनी आयोजित की गई थी, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। वीडियो में विक्रांत अपनी होने वाली दुल्हन शीतल ठाकुर के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे थे। इस दौरान विक्रांत व्हाइट आउटफिट में हल्दी में सराबोर थे, जबकि शीतल ठाकुर येलो कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दोनों अपनी हल्दी पर दिल खोलकर डांस करते हुए नजर आ रहे थे।

(ये भी पढ़ें- फरहान अख्तर-शिबानी का मेहंदी फंक्शन: बहन अनुषा और दोस्त रिया ने डांस परफॉर्मेंस से मचाया धमाल)

फिलहाल, हम विक्रांत और शीतल को उनकी शादी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। वैसे, आपको कपल की शादी की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.