जय अनमोल अंबानी मंगेतर कृशा संग 20 फरवरी को समुद्री तट पर करेंगे शादी, वेडिंग कार्ड आया सामने

बिजनेसमैन अनिल अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी और उनकी मंगेतर कृशा शाह संग 20 फरवरी 2022 को शादी करने वाले हैं। आइए आपको कपल की शादी का कार्ड दिखाते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

जय अनमोल अंबानी मंगेतर कृशा संग 20 फरवरी को समुद्री तट पर करेंगे शादी, वेडिंग कार्ड आया सामने

दिग्गज बिजनेसमैन अनिल अंबानी और टीना अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी (Jai Anmol Ambani) जल्द ही अपनी लेडीलव कृशा शाह (Khrisha Shah) के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जय अनमोल और कृशा शाह की शादी का कार्ड सामने आया है। आइए आपको दिखाते हैं।

Jai Anmol Ambani with fiance and parents

पहले ये जान लीजिए कि, जय अनमोल ने अपने जन्मदिन के मौके पर दिसंबर 2021 में कृशा शाह के साथ सगाई की थी। कृशा व्हाइट और ब्लू कलर की मिडी में सिंपल और खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, जय अनमोल ग्रे कलर की शर्ट और ब्लैक पैंट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। एक फोटो में उन्हें अपनी रिंग्स को फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया था।

(ये भी पढ़ें- Vikrant Massey Wedding: विक्रांत मैसी ने मंगेतर शीतल ठाकुर संग अपने नए घर पर की रजिस्टर्ड मैरिज)

Jai Anmol Ambani

अब आपको दिखाते हैं उनका वेडिंग कार्ड। दरअसल, सोशल मीडिया पर जय अनमोल और कृशा शाह की शादी का कार्ड सामने आया है, जिसे आकाश अंबानी के एक फैन पेज ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। उनकी शादी 20 फरवरी 2022 को होने वाली है। अंबानी परिवार के एक करीबी सूत्र से पता चला है कि, जय अनमोल और कृशा शाह समुद्री तट पर शादी करेंगे।

Jai Anmol Ambani and Khrisha Shah Wedding Card

इससे पहले, कृशा शाह की बहन नृति शाह ने अपने पोस्ट से पुष्टि की थी कि, उनकी बहन की शादी होने वाली है। एक फोटो के साथ नृति शाह ने कैप्शन में लिखा था, “शादी का पागलपन शुरू होने से पहले कुछ डाउनटाइम।” वहीं, दूसरी फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, “दुल्हन की बहन, हां।”

Khrisha Shah's sister Nriti Shah

Khrisha Shah's sister Nriti Shah

कुछ समय पहले जय अनमोल और कृशा शाह के लिए कोई फंक्शन रखा गया था, जिसकी कुछ झलकियां जय अनमोल की कजिन सिस्टर अंतरा मारवाह ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की थीं। एक तस्वीर में अनमोल और कृशा को खुशी से नाचते हुए देखा गया था। स्काई और डार्क ब्लू कलर की साड़ी में कृशा शाह बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं व्हाइट कुर्ता-पायजामा में जय अनमोल हैंडसम लग रहे थे।

Jai Anmol Ambani with fiance Khrisha Shah

(ये भी पढ़ें- केएल राहुल ने गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी संग शेयर की मिरर फोटो, सेलिब्रेट किया वैलेंटाइन डे)

क्या करती हैं कृशा शाह?

मुंबई में जन्मीं कृशा शाह एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से सामाजिक नीति और विकास में डिग्री हासिल की है और कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में राजनीतिक अर्थव्यवस्था की पढ़ाई की है। वह ‘लव नॉट फियर’ कैंपेन की अधिवक्ता हैं और अपने भाई मिशाल शाह के साथ कृशा ‘डिस्को’ नाम की एक कंपनी चला रही हैं।

Khrisha Shah

(ये भी पढ़ें- Hina Khan ने वैलेंटाइन डे पर मनाया बॉयफ्रेंड Rocky का बर्थडे, मिस्र से शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें)

फिलहाल, हमें जय अनमोल और कृशा शाह की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। वैसे, आपको दोनों की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.