आलिया-रणबीर की शादी से नई तस्वीर आई सामने, एक फ्रेम में खुश दिखा कपूर और भट्ट परिवार

हाल ही में, स्टार कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी से नई तस्वीर आई सामने है, जिसमें कपूर और भट्ट परिवार एक फ्रेम में बेहद खुश नजर आ रहा है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

आलिया-रणबीर की शादी से नई तस्वीर आई सामने, एक फ्रेम में खुश दिखा कपूर और भट्ट परिवार

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने 14 अप्रैल 2022 को शादी रचाई थी। इनकी शादी के साथ-साथ इंडस्ट्री के दो बड़े खानदान भी एक हो गए हैं। कपूर और भट्ट परिवार का रिश्ता अब काफी गहरा हो गया है, जिसकी झलक हाल ही में, सोशल मीडिया पर नजर आई है।

ranbir

पहले ये जान लीजिए, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी शादी में शाही आउटफिट पहना था। आलिया ने जहां आइवरी कलर की ऑर्गेंजा साड़ी पहनी थी। उनके लुक की बात करें, तो उन्होंने इसके साथ शीश पट्टी, झुमके व एक भारी हार पहना था और मिनिमल मेकअप किया था, जिसमें वो बेेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, रणबीर कपूर भी अपनी लेडीलव के साथ ट्विनिंग करते हुए नजर आ रहे थे। उन्होंने आइवरी कलर की शेरवानी पहनी थी।

alia

अब बात करते हैं इनकी शादी की लेटेस्ट फोटो की। दरअसल, रणबीर और आलिया की शादी से एक नई तस्वीर सामने आई है, जिसमें कपूर और भट्ट परिवार साथ में बेहद खुश नजर आ रहा है। एक फ्रेम में सभी को देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। इस फोटो में रणबीर और आलिया के अलावा नीतू कपूर, महेश भट्ट, शाहीन भट्ट, रिद्धिमा साहनी समेत दोनों परिवार के कई सदस्य नजर आ रहे हैं। यहां देखे वो क्यूट तस्वीर।

alia

इससे पहले, नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें दोनों का परिवार एकदम रॉयल अंदाज में दिख रहा था। इस फोटो में रणबीर-आलिया के साथ, नीतू कपूर, सोनी राजदान, महेश भट्ट, रिद्धिमा कपूर और उनके पति भरत साहनी भी नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए नीतू ने लिखा था, 'मेरा परिवार।'

neetu

फिलहाल, हमें तो कपूर और भट्ट परिवार की ये तस्वीर काफी पसंद आई। वैसे, आपको ये कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.