विराट-अनुष्का के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, मम्मी बनने वाली हैं एक्ट्रेस, शेयर की बेबी बंप की तस्वीर

क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) की पत्नी व बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) मम्मी बनने वाली हैं। इस बात की जानकारी कपल ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी है।  तो आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

विराट-अनुष्का के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, मम्मी बनने वाली हैं एक्ट्रेस, शेयर की बेबी बंप की तस्वीर

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी पत्नी व बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है। जिस पल का फैंस को काफी दिनों से इंतजार था, आखिरकार वह पल आ गया, क्योंकि अनुष्का शर्मा मम्मी बनने वाली हैं। इस बात की जानकारी कपल ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी है।  

दरअसल, विराट कोहली ने इस खुशखबरी को अपने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए अनुष्का शर्मा के साथ अपनी फोटो शेयर की है। इस फोटो में जहां विराट मुस्कुरा रहे हैं, तो वहीं अनुष्का भी प्यारी सी मुस्कुराहट के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इसे शेयर करते हुए विराट ने कैप्शन में लिखा, ''और अब हम तीन, जनवरी 2021 में आगमन।''

इस फोटो के सामने आने के बाद देश दुनिया के हर कोने से कपल को बधाई संदेश आने लगे हैं। फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। बड़े-बड़े सेलेब्स से लेकर हर कोई कपल को सोशल मीडिया के जरिए बंधाई संदेश दे रहा है।

लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से शादी रचाई थी। वहीं शादी के 3 साल बाद विराट-अनुष्का के घर अब एक नन्हा मेहमान आने वाला है। जी हां, अनुष्का और विराट के घर बहुत जल्द किलकारियां गूंजने वाली हैं। इस पल का जितना कपल को इंतजार था उससे कही ज्यादा फैंस को भी था। 

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी के बंधन में बंधे थे। इनकी शादी में सिर्फ दोनों परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। 

विराट और अनुष्का साल 2013 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। एक एड की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे। पहले तो दोनों अच्छे दोस्त बने फिर कब ये दोस्ती प्यार में बदल गई दोनों को पता ही नहीं चला। दोनों के लव अफेयर के चर्चे तब सुर्खियों में आए थे, जब मैच की पिच पर विराट के साथ-साथ अनुष्का शर्मा को भी स्पॉट किया जाने लगा था। शादी से पहले दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की लेकिन कभी इनकार भी नहीं किया। 

फिलहाल, विराट कोहली इन दिनों आईपीएल खलने के लिए यूएई के दौरे पर गए हुए हैं। यूएई के दौरे से लौटने के बाद ये कपल अब अपने आने वाले बच्चे की तैयारियों में जुट जाएगा। तो हम इस कपल को आने वाले बच्चे की खुशखबरी देने के लिए ढ़ेर सारी बधाई देते हैं। 

(फोटो क्रेडिट: अनुष्का शर्माविराट कोहली)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.