अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका की क्यूट फोटो की शेयर, मामू कर्णेश के कंधे पर चैन से सो रहीं लाडली

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने भाई कर्णेश शर्मा को बेटी वामिका शर्मा कोहली के साथ उनकी एक प्यारी तस्वीर के साथ बर्थडे विश किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका की क्यूट फोटो की शेयर, मामू कर्णेश के कंधे पर चैन से सो रहीं लाडली

विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) टिनसेल टाउन में सबसे पसंदीदा सेलेब जोड़ों में से एक हैं। अपने सोशल मीडिया मज़ाक से लेकर अपनी क्यूट तस्वीरों और मनमोहक केमिस्ट्री तक, विराट और अनुष्का कभी भी हमारा दिल जीतने का मौका नहीं छोड़ते। हालांकि, जब से उन्होंने पैरेंटहुड को अपनाया है, उनका जीवन पूरी तरह से बदल गया है। 11 जनवरी 2021 को विराट और अनुष्का को बेटी वामिका शर्मा कोहली का आशीर्वाद मिला था।

virat kohli family

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका शर्मा कोहली उनके परिवार की आंखों का तारा हैं। हालांकि, वह अपने मामू कर्णेश शर्मा के दिल में एक विशेष स्थान रखती हैं। 11 जनवरी 2022 को वामिका एक साल की हो गई थीं, और उनके मामा कर्णेश ने अपने इंस्टा हैंडल पर नन्हे मुंचकिन की तस्वीरों का एक सुंदर कोलाज साझा किया था। इसके साथ, उन्होंने अपनी प्यारी भतीजी को उसके विशेष दिन की शुभकामना देने के लिए कैप्शन में एक प्यारा सा नोट लिखा था। तस्वीर को साझा करते हुए उसके ऊपर कर्णेश ने बहुत सारे इमोटिकॉन्स के साथ लिखा था, ''हैप्पी ग्रोइंग किडो। सबसे अच्छे माता-पिता अनुष्का और विराट के लिए बहुत सारी यादें।''

vamika

(ये भी पढ़ें- सोनम कपूर के बेटे की पहली झलक आई सामने, लाडले को अस्पताल से लेकर आईं घर

26 अगस्त 2022 को अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा के बर्थडे पर और बिंदास बहन ने उन्हें प्यारे तरीके से बधाई दी। अनुष्का ने अपने इंस्टा पर बेटी वामिका शर्मा कोहली के साथ अपने मामू के कर्तव्यों को पूरा करते हुए कर्णेश की एक सुपर क्यूट तस्वीर शेयर की। तस्वीर में दिखाया गया है कि कर्णेश ने वामिका को अपनी बाहों में पकड़ रखा है। वामिका अपने मामू के कंधे पर शांति से सो रही हैं। तस्वीर को साझा करते हुए अभिनेत्री ने अपनी बेटी के चेहरे पर एक दिल का इमोटिकॉन जोड़ा है और उसके ऊपर लिखा, ''मुझे तुमसे प्यार है।''

karnesh

अनुष्का शर्मा ने अपने भाई कर्णेश शर्मा के साथ मिलकर अपना प्रोडक्शन हाउस 'क्लीन स्लेट फिल्म्स' शुरू किया था। हालाकि, 19 मार्चए 2022 को उन्होंने 'क्लीन स्लेट फिल्म्स' की पूरी ज़िम्मेदारी अपने भाई कर्णेश को देने के अपने निर्णय की घोषणा की थी। 

anushka karnesh

(ये भी पढ़ें- मशहूर फैशन डिजाइनर कुणाल रावल और अर्पिता मेहता 28 अगस्त को करेंगे शादी, ये सेलेब्स होंगे शामिल)

फिलहाल, हम भी कर्णेश शर्मा को बर्थडे विश करते हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.