अर्जुन कपूर ने नई मां सोनम कपूर संग फोटो की शेयर, बेबी बंप में दिखीं एक्ट्रेस

हाल ही में, अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टा हैंडल से बहन सोनम कपूर के साथ एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अर्जुन कपूर ने नई मां सोनम कपूर संग फोटो की शेयर, बेबी बंप में दिखीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और उनके पति आनंद आहूजा शादी के चार साल बाद 20 अगस्त 2022 को माता-पिता बने हैं। दोनों को एक बेटे का आशीर्वाद मिला है। सोनम इन दिनों अपनी मदरहुड जर्नी को एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में, सोनम के चचेरे भाई अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर 'कॉफ़ी विद करण 7' के सेट से सोनम के साथ एक प्यारी तस्वीर साझा की है, जो कि उनकी प्रेग्नेंसी के दौरान की है। आइए आपको दिखाते हैं।

sonam

पहले तो ये जान लीजिए कि सोनम और आनंद ने 20 अगस्त 2022 को एक नोट के जरिए अपने पैरेंट्स बनने की जानकारी दी थी। नोट में लिखा था, ''20.08.2022 को हमने अपने खूबसूरत बच्चे का सिर झुकाकर स्वागत किया। इस यात्रा में हमारा साथ देने वाले सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को धन्यवाद। यह केवल शुरुआत है, लेकिन हम जानते हैं कि हमारा जीवन हमेशा के लिए बदल गया है। सोनम और आनंद।''

sonam

(ये भी पढ़ें- 'सुपरस्टार सिंगर 2' विनरः मोहम्मद फैज ने जीती ट्रॉफी, माता-पिता को देंगे मिले हुए 15 लाख रुपए)

अब आइए आपको अर्जुन द्वारा शेयर की गई फोटो दिखाते हैं। दरअसल, 4 सितंबर 2022 को अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टा हैंडल से बहन सोनम के साथ एक फोटो शेयर की है। पिछले दिनों भाई-बहन की जोड़ी करण जौहर के चैट शो 'कॉफ़ी विद करण 7' में दिखाई दी थी। ये तस्वीर उसी समय की है और इसमें सोनम प्रेग्नेंट दिखाई दे रही हैं। फोटो में सोनम अपनी प्रेग्नेंसी ग्लो में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जबकि अर्जुन सूट में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, ''देखो कौन बड़ा हो गया है और अब एक मां है !!! ओह मॉय गॉड... ये तो आप हो सोनम कपूर।''

sonam

'वोग' मैगजीन को दिए इंटरव्यू में नई मां सोनम ने अपने पति आनंद आहूजा के साथ माता-पिता के कर्तव्यों को साझा करने के बारे में खुलासा किया था। यह पूछे जाने पर कि क्या वह और आनंद अपने बच्चे की जिम्मेदारी समान रूप से साझा करेंगे? इस पर एक्ट्रेस ने कहा था, "निश्चित रूप से। मुझे लगता है कि जिस तरह से डैड और मॉम ने हमें पाला है, उसी तरह हम अपने बच्चे को पालेंगे। मुझे याद है कि मेरी मां ने मुझे फिल्म 'रूप की रानी चोरों का राजा' के सेट पर भेजा था ताकि, मेरे पिता मेरी देखभाल कर सकें, क्योंकि वह मेरे भाई और बहन को संभाल रहे थे जो उस समय बहुत छोटे थे। पर्याप्त सहायता मिलने के बावजूद उनका समान पालन-पोषण हुआ था। हमारे बड़े होने के बाद भी डैड हम सभी के जीवन में पूरी तरह से शामिल हैं। वास्तव में एक निश्चित उम्र के बाद वह हमारे जीवन में मां की तुलना में अधिक शामिल हो गए। मेरे माता-पिता मेरे जीवन में हर मायने में भागीदार हैं, इसलिए मेरे पास एक ठोस वजह है कि अपने बच्चों को सही मूल्यों के साथ बड़ा करूं।”

photoshoot

(ये भी पढ़ें- जय भानुशाली की बेटी तारा ने तोतली आवाज में गाया 'एक हजारों में मेरी बहना', देखें वीडियो)

वर्क फ्रंट की बात करें, तो सोनम जल्द ही फिल्म 'ब्लाइंड' में नजर आने वाली हैं। उन्होंने यूके में महामारी के दौरान इसकी शूटिंग पूरी की थी। फिलहाल, आपको अर्जुन कपूर द्वारा शेयर की गई फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.