रणबीर-रिद्धिमा से लेकर सारा-इब्राहिम तक, इन 10 भाई-बहनों की जोड़ी है सबसे हिट एंड फिट

बॉलीवुड में कुछ ऐसे भाई-बहन भी हैं, जो फिटनेस के मामले में एक से बढ़कर एक हैं। आज हम आपको उन 10 भाई-बहनों के बारे में बताएंगे, जो अपनी फिटनेस और लुक को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

रणबीर-रिद्धिमा से लेकर सारा-इब्राहिम तक, इन 10 भाई-बहनों की जोड़ी है सबसे हिट एंड फिट

घर में अगर कोई सबसे ज्यादा परेशान करता है, तो वह आपका भाई होता है, लेकिन आपके भाई आपसे चाहे जितना मर्जी झगड़ा कर लें, आपसे नाराज़ हो जाएं, लेकिन वही आपसे सबसे ज्यादा प्यार भी करते हैं और आपके सबसे अच्छे दोस्त भी होते हैं। बी-टाउन में भी कुछ ऐसे भाई-बहन हैं, जिनकी जोड़ी बेहद क्यूट है। यह अक्सर एक-दूसरे की टांग खींचते नज़र आते हैं, जिनमें सारा और इब्राहिम का नाम सबसे ऊपर है। आइए जानते हैं, बॉलीवुड के इन हिट एंड फिट भाई-बहनों के बारे में।  

1. कृष्णा श्रॉफ और टाइगर श्रॉफ

tiger

(ये भी पढ़ें- Mahesh Babu Car Collection: 'लैंबॉर्गिनी' से लेकर 'BMW' तक, लग्जरी कारों के शौकीन हैं महेश बाबू)

इन दोनों को आसानी से 'हंक-सिबलिंग्स' कहा जा सकता है। टाइगर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'हीरोपंती' से की थी, जिसमें अपनी दमदार एक्टिंग से उन्होंने लाखों लोगों को अपना दीवाना बना लिया था। वहीं बात अगर उनकी बहन कृष्णा की करें, तो वह भी गजब की खूबसूरत हैं और अपनी खूबसूरती का जलवा समय-समय पर सोशल मीडिया के जरिए बिखेरती रहती हैं। फिटनेस की बात करें, तो दोनों भाई-बहन इस  मामले में बहुत आगे हैं।

2. सुनैना रोशन और ऋतिक रोशन

Hrithik Roshan

जिंदगी में किसी के द्वारा मिली प्रेरणा बेहद शानदार तरीके से काम करती है, जिस तरह ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन की जिंदगी में उनके भाई से मिली प्रेरणा ने कमाल कर दिखाया था। सुनैना ने 'फिट टू फैब' तक का सफर तय कर लोगों के होश उड़ा दिए थे। वहीं, ऋतिक भी बहुत बड़े फिटनेस फ्रीक हैं, जिन्होंने अपनी बहन की इस यात्रा में काफी मदद की थी। 

3. रिद्धिमा कपूर साहनी और रणबीर कपूर

Ranbir Kapoor

इस लिस्ट में तीसरा नंबर रणबीर कपूर और उनकी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी का है। जहां एक्टर अपनी एक्टिंग के लिए मशहूर हैं, वहीं उनकी बहन रिद्धिमा योग और फिटनेस को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। रिद्धिमा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने योगा सेशन की वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं, जिससे साबित होता है कि, दोनों भाई-बहन फिटनेस फ्रीक हैं।

4. सोहा अली खान और सैफ अली खान

Saif Ali Khan

(ये भी पढ़ें- Shahrukh Khan Car Collection: वैनिटी वैन से 12 करोड़ की लग्जरी कार तक के मालिक हैं एक्टर)

पटौदी खानदान के सबसे चहेते भाई-बहन सोहा हमेशा अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए आगे रहते हैं। सैफ की बात करें तो, उनकी एक्टिंग और फिटनेस के लाखों दीवाने हैं। वहीं, उनकी बहन सोहा अली खान भी इस मामले में कम नहीं हैं। अपनी प्रेग्नेंसी के बाद उन्होंने अपनी फिटनेस को जिस तरह से कायम रखा है, उससे लाखों महिलाएं प्रेरणा लेती हैं।

5. अंशुला कपूर और अर्जुन कपूर

Arjun Kapoor

असंभव को संभव कर दिखाना बेहद मुश्किल होता है, लेकिन मेहनत सच्ची हो, तो सब कुछ संभव है और अर्जुन कपूर व अंशुला कपूर ने इस बात को सही साबित कर दिखाया है। दोनों भाई-बहन ने 'फिट से फैब' तक का सफर तय कर अपने फैंस को हैरान कर दिया है। 

6. सारा अली खान और इब्राहिम अली खान

Sara Ali Khan

सारा अली खान व इब्राहिम अली खान ऑन और ऑफ स्क्रीन दोनों ही मौकों पर अपनी मस्ती और बॉन्डिंग से लोगों का दिल जीत लेते हैं। दोनों भाई-बहन के बीच कितना प्यार है, यह साफ दिखाई देता है। जहां, सारा के ट्रांसफॉर्मेशन ने बहुत सुर्खियां बटोरी थीं, वहीं इब्राहिम भी अपनी फिटनेस और लुक को लेकर लाखों दिलों पर राज करते हैं। 

7. अथिया शेट्टी और अहान शेट्टी

Ahan Shetty

अथिया व अहान शेट्टी भले ही सुर्खियों में ना हों, लेकिन दोनों भाई-बहन ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हीरो' और 'तड़प' से लोगों के दिलों पर एक शानदार छाप छोड़ी है। दोनों ही भाई-बहन अपनी फिटनेस को बनाए रखने में हमेशा आगे रहते हैं। 

8. सुष्मिता सेन और राजीव सेन

Rajeev Sen

यह दोनों भाई-बहन इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं, सुष्मिता और राजीव दोनों ही अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा आगे रहते हैं। अक्सर दोनों भाई-बहन सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट से जुड़ी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

9. सोनम कपूर और हर्षवर्धन कपूर

Sonam Kapoor

(ये भी पढ़ें- सुपरस्टार मोहनलाल के पास हैं बेहद महंगी गाड़ियां, 3 करोड़ की लेम्बोर्गिनी उरुस भी है शामिल)

कपूर परिवार की एक और जोड़ी सोनम कपूर और हर्षवर्धन कपूर भी फिटनेस फ्रीक हैं। सोनम अपनी फिटनेस और खूबसूरती से लाखों दिलों पर राज करती हैं। हालांकि, इन दिनों वह अपनी प्रेगनेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। दूसरी ओर, उनके भाई हर्षवर्धन भी किसी हीरो से कम नहीं लगते हैं। उनकी फिटनेस और लुक पर लाखों लड़कियां फ़िदा हैं। 

10. हुमा कुरैशी और साकिब सलीम कुरैशी

Huma Qureshi

कुरैशी खानदान के यह चिराग भले इन दिनों सुर्खियों में ना हों, लेकिन फिटनेस के मामले में यह दोनों भाई-बहन एक-दूसरे से आगे हैं। दोनों ने बॉलीवुड में कई फिल्में की हैं, जिनमें से कुछ फिल्मों में यह साथ भी नज़र आए हैं। 

खैर, हम तो यही उम्मीद करते हैं कि, बी-टाउन के यह भाई-बहन इसी तरह अपने फिटनेस गोल को अचीव करते रहें। वैसे, आपको इनमें से किसकी जोड़ी सबसे ज्यादा पसंद है? हमें कमेंट में बताएं और हमारे लिए कोई सुझाव हो तो जरूर साक्षा करें। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.