Alia ने ननद Kareena के घर पर ससुराल वालों संग दिवाली पार्टी को किया एंजॉय, सासू मां के साथ दिया पोज

एक्ट्रेस करीना कपूर की दिवाली पार्टी में आलिया भट्ट ने अपने ससुराल वालों के साथ खूब मस्ती की। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Alia ने ननद Kareena के घर पर ससुराल वालों संग दिवाली पार्टी को किया एंजॉय, सासू मां के साथ दिया पोज

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता आलिया अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में तेजी के साथ आगे बढ़ रही हैं। बता दें कि आलिया की शादी रणबीर कपूर से हुई है और दोनों बेटी राहा के माता-पिता हैं। अक्सर वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपनी हैप्पी मोमेंट की झलक दिखाती रहती हैं। हाल ही में, हमें अपने ससुराल वालों के साथ दिवाली मनाते हुए अभिनेत्री की कुछ स्पेशल तस्वीरें मिलीं।

आलिया भट्ट ने करीना के घर पर अपने ससुराल वालों संग दिवाली को किया एंजॉय

अपने इंस्टा हैंडल पर अरमान जैन की पत्नी अनीसा मल्होत्रा जैन ने 11 नवंबर 2023 को करीना कपूर के घर पर आयोजित दिवाली समारोह की कुछ मनमोहक तस्वीरें साझा कीं। सेलिब्रेशन नाइट में उनके परिवार के लगभग सभी सदस्य शामिल थे। आलिया भट्ट सभी झलकियों में दिल खोलकर आनंद लेती दिख रही हैं। पहली तस्वीर में वह अपनी सास नीतू कपूर, रीमा जैन और अनीसा के साथ पोज देती नजर आईं।

alia bhatt

alia bhatt

एक अन्य तस्वीर में आलिया, रणबीर और उनके कजिन अरमान जैन, आदर जैन, करिश्मा कपूर व अनीसा मल्होत्रा ​​दिख रहे हैं। तीसरी फोटो में जेठानी व देवरानी ​​आलिया और अनीसा के बीच एक स्पेशल मोमेंट को कैद किया गया, जबकि आखिरी तस्वीर में करीना की ननद सोहा अली खान सहित कपूर खानदान की सभी महिलाओं को कैप्चर किया गया।

alia bhatt

alia bhatt

जब Alia Bhatt ने नेशनल अवॉर्ड्स में पहनी अपनी वेडिंग-सब्यसाची साड़ी, खूबसूरती के साथ की स्टाइल। झलक देखने के लिए यहां क्लिक करें।

नीतू कपूर ने बहू आलिया भट्ट संग दिया पोज

सिर्फ अनीसा ही नहीं, बल्कि नीतू कपूर ने भी अपनी इंस्टा स्टोरीज में अपना और अपनी बहू आलिया भट्ट का क्लोज-अप शॉट लिया। जहां आलिया रेड कलर के लहंगे में स्टनिंग लग रही थीं, वहीं नीतू पिंक कलर के कढ़ाई वाले सलवार-सूट में सुंदर लग रही थीं। तस्वीर के ऊपर नीतू ने एक प्यारा सा नोट लिखकर सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दी।

Alia Bhatt

जब आलिया अपनी सास नीतू कपूर के साथ नवरात्रि के दौरान कन्यापूजन में हुईं शामिल

31 अक्टूबर 2023 को सास-बहू की जोड़ी नीतू कपूर और आलिया भट्ट की एक अनदेखी तस्वीर सामने आई थी। माना जा रहा है कि यह तस्वीर नवरात्रि के अवसर पर नीतू द्वारा आयोजित कन्यापूजन के समय की है, जिसमें उन्होंने छोटी लड़कियों के साथ फोटो क्लिक करवाई थी। जहां नीतू ने रेड कलर का कुर्ता पहना था, वहीं आलिया ने व्हाइट कलर का कुर्ता पहना था, जिसमें सुंदर ब्लू कलर की हैंड एम्ब्रॉयडरी का काम हुआ था।

alia

Alia Bhatt की बेटी Raha हैं अपनी मां की कार्बन कॉपी, Ranbir Kapoor ने भी किया स्वीकार। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

जब नीतू कपूर ने पोती राह कपूर के पहले बर्थडे पर दी थी शुभकामनाएं

6 नवंबर 2023 को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी ने अपना पहला जन्मदिन मनाया। इस मौके पर राहा की दादी नीतू कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोती के लिए एक प्यारी विशेज दी थी। उन्होंने पोस्ट में लिखा था, “…और इस तरह वह 1 साल की हो गई। मेरी अनमोल गुड़िया राहा को पहला जन्मदिन मुबारक हो। हम तुम्हें बहुत प्यार करते हैं...।"

Alia Bhatt

फिलहाल, जिस तरह से आलिया ने दिवाली की शाम अपने परिवार के साथ बिताई, वह हमें बहुत पसंद आया। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.