Ranbir व Neetu संग गणपति विसर्जन में शामिल नहीं हुईं Alia, नेटिजन ने कहा- 'फैमिली के लिए वक्त नहीं'

हाल ही में, एक्टर रणबीर कपूर और उनकी मां नीतू कपूर ने बप्पा को विधि-विधान से विदाई दी। हालांकि, इस दौरान आलिया भट्ट नदारद दिखीं, जिसके लिए वह ट्रोल भी हो गई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Ranbir व Neetu संग गणपति विसर्जन में शामिल नहीं हुईं Alia, नेटिजन ने कहा- 'फैमिली के लिए वक्त नहीं'

पूरे देशभर में 10 दिनों तक चलने वाले गणेशोत्सव को बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने भी गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने घर पर बप्पा का वेलकम किया था। अब, उन्होंने 23 सितंबर 2023 को गजानन को विधि-विधान से विदा किया। इस दौरान, उनकी मां नीतू कपूर उनके साथ दिखाई दीं। हालांकि, आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को उनके साथ न देखकर नेटिजंस ने अपनी नाराजगी जाहिर की और उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई। 

रणबीर कपूर ने मां नीतू संग किया गणपति विसर्जन

हाल ही में, एक पैपराजी इंस्टा पेज से रणबीर कपूर का विघ्नहर्ता का विसर्जन करते हुए एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक्टर अपनी मां और दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। रेड टी-शर्ट, सिग्नेचर कैप और व्हाइट लोअर में रणबीर हमेशा की तरह डैशिंग लग रहे थे। वहीं, नीतू पैरेट ग्रीन कलर के सूट में नजर आईं। हालांकि, इस मौके पर आलिया को पति और सास के साथ न देखकर नेटिजंस भड़क गए और उन्होंने उनको आड़े हाथों ले लिया। 

ranbir

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

गणपति विसर्जन में पति संग शामिल न होने पर ट्रोल हुईं आलिया

दरअसल, हाल ही में आलिया, अंबानी फैमिली की गणेश पूजा में शामिल हुई थीं। उसके बाद वह 'मिलान फैशन वीक' में हिस्सा लेने इटली गई थीं। हालांकि, शनिवार शाम यानी 23 सितंबर 2023 को वह वापस लौट आईं, लेकिन अपनी फैमिली के गणपति विसर्जन में शामिल नहीं हुईं, जो बात नेटिजंस को खटक गई। ऐसे में उन्होंने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया। 

एक यूजर ने कमेंट किया, ''आलिया क्यों नहीं है साथ में, अंबानी के यहां पहुंच गई, लेकिन अपने परिवार के लिए टाइम नहीं है?'' वहीं, दूसरे ने लिखा, ''भाई कभी आलिया के साथ भी आया कर।'' एक अन्य ने लिखा, ''आलिया मिसिंग हैं, उन्हें क्या हुआ?'' यहां देखें कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।

alia bhatt

ali bhatt

alia bhatt

वर्क फ्रंट की बात करें, तो रणबीर कपूर अगली बार फिल्म 'एनिमल' में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म 1 दिसंबर 2023 को रिलीज हो रही है। अनिल कपूर भी फिल्म में अहम भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। वहीं, आलिया की बात करें, तो उन्हें 'ब्रह्मास्त्र 2' में देखा जाएगा।

alia bhatt

जब Alia ने बेटी Raha को विदेश में घुमाने और शॉपिंग के लिए ले जाने पर की बात, कहा- 'मुझे खुशी मिलती है', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, गणपति विसर्जन में पति और सासू मां के साथ शामिल न होने पर हुई आलिया की ट्रोलिंग पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.