Ranbir Kapoor ने आधी रात को मां Neetu संग मनाया बर्थडे, Raha से जुड़े स्पेशल केक ने खींचा ध्यान

एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपने बेटे रणबीर कपूर को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है, साथ ही उन्होंने आधी रात को हुए सरप्राइज सेलिब्रेशन की भी एक झलक दिखाई है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Ranbir Kapoor ने आधी रात को मां Neetu संग मनाया बर्थडे, Raha से जुड़े स्पेशल केक ने खींचा ध्यान

लगभग 40 साल पहले दिग्गज दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू सिंह के घर में एक बच्चे का जन्म हुआ था, जिसका नाम उन्होंने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) रखा, जो आज बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता बन चुके हैं। रणबीर आज यानी 28 सितंबर 2023 को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी मां ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से 'रॉकस्टार' अभिनेता के मिडनाइट सेलिब्रेशन की एक झलक शेयर की है। इनसाइड फोटोज में उनकी पत्नी आलिया भट्ट और उनकी बेटी राहा का भी जिक्र है।

नीतू कपूर ने बेटे रणबीर को विश किया बर्थडे

अभिनेत्री नीतू कपूर सातवें आसमान पर हैं, क्योंकि वह अपने इकलौते बेटे के जन्मदिन का जश्न मना रही हैं। हाल ही में, उन्होंने इंस्टाग्राम पर रणबीर कपूर के बर्थडे से मिडनाइट सरप्राइज की एक झलक दी। तस्वीर में एक टेबल को गुलाबों से सजाया हुआ दिखाया गया है। इस पर दो बर्थडे केक भी हैं। उनमें से एक को जूम करने पर हमने उस पर 'हैप्पी बर्थडे राहा के पापा' लिखा देखा। टेबल पर उनकी शादी की तस्वीर वाला एक प्यारा सा फोटो फ्रेम भी रखा हुआ था। तस्वीर साझा करते हुए नीतू ने लिखा, "मेरे मोस्ट स्पेशल के साथ जन्मदिन का जश्न।" 

ranbir kapoor

उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रणबीर को बर्थडे विश करते हुए एक और तस्वीर भी पोस्ट की। इसे कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा, "हैप्पी बर्थडे (दिल वाला इमोजी) इस खास इंसान के लिए आभारी हूं।"

ranbir kapoor

(ये भी पढ़ें: जब रणबीर को पड़ा जोरदार थप्पड़, जानें आखिर क्यों पिता ऋषि कपूर को उठाना पड़ा था हाथ)

बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने रणबीर कपूर को विश किया बर्थडे

रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी अपने छोटे भाई को उनके बर्थडे की शुभकामनाएं देने में पीछे नहीं रहीं। सेलिब्रिटी ने कई अनसीन तस्वीरें पोस्ट कीं, इनमें कुछ उनके बचपन की थीं और कुछ रणबीर व आलिया की शादी की। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरीज पर जो पहला वीडियो पोस्ट किया, उसमें रणबीर और रिद्धिमा दोनों की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो थी, जो अपने दादा राज कपूर की गोद में बैठे थे। अगली तस्वीर रणबीर और आलिया के संगीत समारोह के दौरान भाई-बहनों की मस्ती की थी।

ranbir kapoor

ranbir kapoor

उन्होंने बारात से उनकी तस्वीर पोस्ट की। रिद्धिमा ने अपनी स्टोरीज में एक और तस्वीर जोड़ी, जिसमें छोटे रणबीर की गोद में एक बच्चा था। इन सभी अद्भुत यादों को साझा करते हुए रिद्धिमा ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो रेंस! आपके जीवन का यह खास दिन खूबसूरत, प्यार, हंसी और खुशियों से भरा हो। मैं तुम्हें हमेशा के लिए परेशान करने का वादा करती हूं। #reallifetomandjerry #brothersisterlove।"

ranbir kapoor

Ranbir Kapoor

रणबीर कपूर की 5 सबसे महंगी चीजें: 2 करोड़ की मर्सिडीज कार से 2 लाख के जूते तक हैं इसमें शामिल। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।

रणबीर कपूर की पर्सनल लाइफ

अभिनेता की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो वैसे तो रणबीर कपूर का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है, लेकिन उन्होंने आलिया भट्ट से शादी की है और दोनों की एक बेटी राहा हैं। मौजूदा समय में एक्टर अपनी हैप्पी लाइफ एंजॉय कर रहे हैं।

alia

जब Ranbir Kapoor ने 'ICW 2023' में 'लुंगी पैंट' के साथ पहना था ब्लेजर, नेटिजंस ने कहा था- 'जोकर लग रहा' पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, आपको नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं?

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.