Neetu Kapoor ने 'बहूरानी' Alia को विश किया बर्थडे, ननद Riddhima ने भी खास अंदाज में दी बधाई

एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज यानी 15 मार्च 2023 को अपना बर्थडे मना रही हैं। इस मौके पर नीतू कपूर ने अपनी प्यारी बहू को बधाई दी है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Neetu Kapoor ने 'बहूरानी' Alia को विश किया बर्थडे, ननद Riddhima ने भी खास अंदाज में दी बधाई

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर ने अपनी 'बहूरानी' आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। आलिया आज यानी 15 मार्च 2023 को अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं और उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं की बाढ़ ला दी है। नई मां के रूप में यह उनका पहला जन्मदिन है। 

alia

नीतू कपूर ने आलिया भट्ट को विश किया बर्थडे

दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर ने अपनी बहू आलिया को बर्थडे विश करने के लिए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनकी एक शानदार तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में आलिया ब्लैक ऑफ-शोल्डर ड्रेस में नजर आ रही हैं और बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने आउटफिट को नो-मेकअप लुक और मेसी बन के साथ टीमअप किया है। तस्वीर के साथ नीतू ने उनके लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है, "हैप्पी बर्थडे बहूरानी। सिर्फ प्यार और बहुत सारा प्यार।" उसके बाद क्वीन क्राउन की इमोजी भी बनाई है।

alia

रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी अपनी भाभी को विश किया बर्थडे 

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी आलिया की एक थ्रोबैक बीच तस्वीर शेयर की और बर्थडे गर्ल को विश किया। उन्होंने फोटो के साथ लिखा है, "हैप्पीएस्ट हैप्पी बर्थडे डार्लिंग आलियाभट्ट।" रणबीर कपूर ने पत्नी आलिया भट्ट के बर्थडे पर की है स्पेशल प्लानिंग, बेटी राहा से है कनेक्ट। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

alia

अप्रैल 2022 में शादी करने वाले आलिया और रणबीर ने नवंबर 2022 में अपनी बेटी राहा का स्वागत किया था। यह जोड़ी इस समय अपने जीवन के एक नए चरण का आनंद ले रही है। फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के प्रमोशन के दौरान रणबीर ने अपने मुंचकिन के बारे में दिलचस्प बातें बताईं। एक साक्षात्कार में उन्होंने यह भी कहा था कि वह चाहते हैं कि राहा का व्यक्तित्व उनके जैसा हो न कि आलिया का, क्योंकि वह घर में एक तरह के दो व्यक्ति को नहीं संभाल सकते।

alia

आलिया का वर्क फ्रंट

आलिया ने हाल ही में रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग पूरी की है। उन्होंने कश्मीर में एक गाने की शूटिंग की है। करण जौहर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में धर्मेंद्र, शबाना आज़मी और जया बच्चन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। आलिया के पास कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म 'जी ले जरा' भी है। दूसरी ओर, नीतू ने हाल ही में वरुण धवन, अनिल कपूर और कियारा आडवाणी के साथ 'जुगजग जियो' के साथ अपनी वापसी की है। वह अगली बार सनी कौशल के साथ एक प्रोजेक्ट में नजर आएंगी।

alia

फिलहाल, हम भी आलिया को उनके जन्मदिन की बधाई देते हैं। तो नीतू कपूर द्वारा अपनी बहू के लिए शेयर किया गया पोस्ट आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.