By Varsha Kharkhodia Last Updated:
बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर कुणाल रावल (Kunal Rawal) और अर्पिता मेहता (Arpita Mehta) 28 अगस्त 2022 को शादी करने जा रहे हैं। कपल की शादी का आयोजन मुंबई के 'ताजमहल पैलेस' में होगा। हाल ही में, उनके मेहंदी सेरेमनी की कुछ झलकियां सामने आई हैं, जिसमें लड़के वालों की तरफ से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर शामिल हुए थे।
पहले ये जान लीजिए कि अर्पिता मेहता और कुणाल रावल दोनों फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फैशन डिजाइनर हैं। दोनों पिछले 10 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। आज यानी 28 अगस्त 2022 को दोनों हमेशा के लिए एक हो जाएंगे।
(ये भी पढ़ें: नेहा धूपिया-अंगद बेदी का घरः लिविंग रूम-किचन से लेकर बच्चों की नर्सरी तक, सब कुछ है शानदार)
26 अगस्त 2022 को अनिल कपूर की भतीजी अंतरा मोतीवाला मारवाह ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लड़के वालों की तरफ से कुछ झलकियां साझा की हैं, जिनमें हम अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को मेहंदी समारोह के लिए अपने-अपने पीले रंग के आउटफिट्स में देख सकते हैं। मलाइका ने लाल रंग के पलाज़ो के साथ एक पीला कुर्ता पहना था, वहीं अर्जुन पीली शर्ट में हैंडसम लग रहे थे। अंतरा पर्पल स्ट्रैपी चूड़ीदार सेट पहने नजर आईं।
इसके अलावा, हमें खूबसूरत दुल्हन अर्पिता मेहता की भी एक झलक मिली, जो मिंट ग्रीन रंग के लहंगा चोली में दिखाई दीं। अपने लुक को एक्सेसराइज़ करने के लिए उन्होंने हैवी ज्वेलरी का चयन किया था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर कुणाल और अर्पिता के मेहंदी समारोह से दो तस्वीरें साझा कीं। इंडो-वेस्टर्न ड्रेस में मीरा काफी स्टनिंग लग रही थीं। उन्होंने पीले रंग का वी-नेक टॉप वाइड-लेग्ड एम्बेलिश्ड पलाज़ो के साथ पेयर किया था। इस लुक को स्टार वाइफ ने पोटली और पंप हील्स के साथ पूरा किया था।
कुणाल रावल और अर्पिता मेहता की लव स्टोरी की बात करें, तो दोनों एक-दूसरे को 10 साल से डेट कर रहे थे। कुणाल एक मेन्स वियर डिजाइनर हैं, जिन्होंने साल 2006 में 'लंदन कॉलेज ऑफ फैशन' से ग्रेजुएट होने के बाद अपना करियर शुरू किया था। वहीं, अर्पिता भी एक फैशन डिजाइनर हैं।
(ये भी पढ़ें: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने दुबई में खरीदा 640 करोड़ रुपए का घर)
फिलहाल, हम कुणाल और अर्पिता की शादी के उत्सव की और झलकियां पाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।