अर्सलान गोनी ने GF सुजैन खान को रोमांटिक अंदाज में विश किया बर्थडे, शेयर किया क्यूट वीडियो

हाल ही में, अर्सलान गोनी ने अपनी गर्लफ्रेंड सुजैन खान को उनके 44वें जन्मदिन पर बेहद रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

अर्सलान गोनी ने GF सुजैन खान को रोमांटिक अंदाज में विश किया बर्थडे, शेयर किया क्यूट वीडियो

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की एक्स-वाइफ और इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान (Sussanne Khan) आज यानी 26 अक्टूबर 2022 को अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उनके जन्मदिन पर उनके बॉयफ्रेंड व एक्टर अर्सलान गोनी ने एक वीडियो शेयर करते हुए उन्हें बेहद रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश किया है।

sujain khan

इससे पहले, 16 मई 2022 को सुजैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी और अर्सलान की एक प्यारी-सी तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में दोनों एक साथ पोज देते हुए बेहद प्यारे लग रहे थे। फोटो को शेयर करते हुए सुजैन ने कैप्शन में लिखा था, "समुद्र तट (बीच) हमेशा मात्र एक जगह नहीं होता। कभी-कभी यह एक अविश्वसनीय एहसास होता है।"

sujain khan

बता दें कि सुजैन खान की शादी पहले बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन से हुई थी। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन चल नहीं पाया और साल 2014 में दोनों ने तलाक ले लिया। ऋतिक रोशन से तलाक के बाद सुजैन खान, अली गोनी के भाई अर्सलान गोनी को डेट करने लगीं, जिसके लिए नेटिजंस ने उन्हें काफी ट्रोल भी किया था और अर्सलान गोनी संग उनके रिश्ते पर कई सवाल भी उठाए थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

sujain

अब आपको दिखाते हैं अर्सलान द्वारा शेयर किया गया वीडियो। दरअसल, 26 अक्टूबर 2022 को सुजैन खान के जन्मदिन को और खास बनाने के लिए अर्सलान ने उन्हें काफी प्यार भरे अंदाज में बर्थडे विश किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी लेडीलव सुजैन बर्फबारी का आनंद लेती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अर्सलान ने लिखा, "हैप्पी हैप्पी बर्थडे माय लव।"

 

(पूरा वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें)

इससे पहले, 24 अक्टूबर 2022 को अर्सलान और सुजैन ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें अर्सलान, सुजैन और उनके कुछ दोस्तों की तस्वीरें थीं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन में लिखा था, "हैप्पी दिवाली। सभी को उज्ज्वल दिनों की शुभकामनाएं और प्यार व समृद्धि से भरे दिल पूरी दुनिया को शांति और सद्भाव में आने दें। भगवान आप सभी को आशीर्वाद दें। आप जो प्रकाश चाहते हैं, वह प्राप्त करने के लिए बनें।"

 

(पूरा वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें)

खैर, हम भी सुजैन को उनके जन्मदिन की ढेरों बधाइयां देते हैं। फिलहाल, आपको अर्सलान द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.